*_मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने जमशेदपुर के बालीगुमा स्थित तिलका मांझी स्टेडियम परिसर के अखरा में विधि- विधान से पूजा- अर्चना कर राज्य के उन्नति और सुख, समृद्धि खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने यहां अमर शहीद बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि।_*
गारू (लातेहार). महुआडांड-गारू मुख्य मार्ग मे थाना क्षेत्र के भवरबंधा के पास बाइक सवार युवक ने बुधवार की देर शाम बिजली पोल मे जोरदार टक्कर मार दी. जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक युवक की पहचान बारेसांढ़ थाना के टेनटाड़ टोला निवासी परमेश्वर सिंह (24) पिता रामबिहारी सिंह के रूप मे हुई. मृतक गारू के कारवाई गांव से फुआ के यहां से बुधवार की देर शाम अपने घर टेनटाड़ लौट रहा था तभी भवरबंधा के पास एक वाहन को साइड देने के दौरान बिजली पोल मे टक्कर मार दी. इस टक्कर मे बिजली का पोल भी तीन टुकड़ो मे बंट गया. घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी सोनू कुमार घटना स्थल पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है.
*Ranchi : जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें फिलहाल बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। कथित जमीन घोटाले में फंसे सोरेन की न्यायिक हिरासत कोर्ट ने बढ़ा दी है। उन्हें अब 21 मार्च तक जेल में रहना होगा।*
07 मार्च 2024 मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन से झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात. मुख्यमंत्री को संघ के पदाधिकारियों ने विगत 6 मार्च 2024 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत महिला सरकारी कर्मियों को शिशु देखभाल अवकाश अनुमान्य करने के निर्णय को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया महिलाओं को सम्मान दे रही राज्य सरकार शिशु देखभाल अवकाश अनुमान्य करने का निर्णय महिला कर्मियों के लिए तोहफा* श्री चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन से आज झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष संघ के पदाधिकारियों ने विगत 6 मार्च 2024 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत महिला सरकारी कर्मियों को शिशु देखभाल अवकाश अनुमान्य करने के निर्णय पर हर्ष जताया तथा मुख्यमंत्री के प्रति आभार एवं कृतज्ञता प्रकट की। मौके पर मुख्यमंत्री के समक्ष संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लिया गया यह एक ऐतिहासिक निर्णय है। विश्व महिला दिवस (8 मार्च) से ठीक पहले लिया गया यह निर्णय राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत महिला कर्मियों के लिए एक बेहतरीन तोहफा है। *महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता* मौके पर मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के सम्मान को लेकर कृतसंकल्पित है। राज्य सरकार महिला कर्मियों के लिए शिशु देखभाल अवकाश अनुमान्य करने का निर्णय कैबिनेट की बैठक में लिया है, इस निर्णय से राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत महिला कर्मियों को काफी सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के सम्मान में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन कर रही है। महिला सशक्तिकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता में है। मौके पर मुख्यमंत्री ने समस्त राज्यवासियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी । विदित है कि झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों द्वारा महिला कर्मियों की सुविधा के लिए शिशु देखभाल अवकाश की मांग पिछले कई वर्षों से की जा रही थी। झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ ने निर्णय के आलोक में खुशी जाहिर की तथा मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। *इस अवसर पर झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष श्रीमती रंजीता हेंब्रम, महासचिव श्री राहुल कुमार, संयुक्त सचिव श्री दिलीप तिर्की एवं श्रीमती मीना सहित श्रीमती सीमा सिंह, श्रीमती मनीषा तिर्की, श्री संजय कुमार, श्रीमती मेरी मड़की, श्रीमती एनी रिंकू कुजूर उपस्थित रहे.
बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड के छापर शिव मंदिर सह हनुमान मंदिर के प्रांगण में यज्ञ पूजा को लेकर प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ हेतु यज्ञ का ध्वजारोहन किया गया। इस दौरान सैकड़ो ग्रामीणों की उपस्थिति में वनांचल पीठाधीश्वर स्वामी दीनदयाल महागुरु संध्या में श्री महारुद्र यज्ञ सह शिव मंदिर व हनुमान मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ हेतु यज्ञ का ध्वजारोहन किया। इस अवसर पर रामचंद्र विश्वकर्मा ने यज्ञ ध्वज का पूजन छापर मुखिया की उपस्थिति में किया। यज्ञ ध्वजारोहन के मौके पर छापर के समाज सेवी महावीर लोहरा, चमनलाल, विजय लोहारा, सहवीर लोहरा, बिनोद राणा, राजन मुंडा ,अजय लोहरा ,कृष्णा लोहरा,आकाश सिंह सुलेंद्र प्रजापति अरुण लोहरा, अनिल लोहरा, रवि लोहरा ,राहुल विश्वकर्मा, रोहित चंद्रवंशी ,पंकज सिंह ,नीरज विश्वकर्मा समेत सैकड़ो की संख्या ग्रामीण शामिल हुए।
बुढ़मू : रांची लोक सभा क्षेत्र के सांसद एवं कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने बुढ़मू प्रखंड के मुरुपीरी पंचायत के सहेदा में पीसीसी पथ, मक्का में स्वास्थ्य उपकेंद्र, सारले में बोरिंग, सहित अन्य शिलान्यास किया। इस दौरान सांसद एवं विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुए विकास से संबंधित कई बात कही। शिलान्यास के मौके पर बुढ़मू प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य रामजीत गंझू , उप प्रमुख हरदेव साहू , सांसद प्रतिनिधि मनोज साहू सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रांची / सरायकेला - खरसावां जिला अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड स्थित खरकई गंजिया बराज में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन।*
*JHARKHAND* रांची : मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने की घोषणा, झारखंड में 30 हजार पदों पर निकाली जायेंगी वैकेंसी
रांची : रांची से वाराणसी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस 12 मार्च से चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। इस ट्रेन के परिचालन शुरू होने के बाद रांची और लोहरदगा के यात्रियों को वाराणसी जाने में आसानी होगी। बता दें कि ट्रेन रांची से दोपहर 1.30 बजे वाराणसी के लिए रवाना होगी। केवल 6 घंटे में यात्री रांची से वारणसी पहुंच जाएंगे। इस बात की जानकारी सांसद सेठ ने दी है।
KHUNTI* *JHARKHAND* टिकट मिलने के बाद पहली बार खूंटी पहुंचे अर्जुन मुंडा, उपलब्धियां गिनाईं और कांग्रेस पर साधा निशाना*
