दोस्तों, यह साल 2024 है। देश और विश्व आगे बढ़ रहा है। चुनावी साल है। नेता बदले जा रहे है , विधायक बदले जा रहे है यहाँ तक की सरकारी अधिकारी एसपी और डीएम भी बदले जा रहे है। बहुत कुछ बदल गया है सबकी जिंदगियों में, लेकिन महिलाओं की सुरक्षा आज भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है। देश की सरकार तो एक तरफ महिला सशक्तिकरण का दावा करती आ रही है, लेकिन हमारे घर में और हमारे आसपास में रहने वाली महिलाएँ आखिर कितनी सुरक्षित हैं? आप हमें बताइए कि *---- समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हमें किस तरह के प्रयास करने की ज़रूरत है ? *---- महिलाओं को सही आज़ादी किस मायनों में मिलेगी ? *---- और घरेलू हिंसा को रोकने के लिए हमें क्या करना चाहिए ?
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में एक महिला क्या सोचती है... यह जानना बहुत दिलचस्प है.. चलिए तो हम महिलाओं से ही सुनते हैं इस खास दिन को लेकर उनके विचार!! आप अपने परिवार की महिलाओं को कैसे सम्मानित करना चाहेंगे? महिला दिवस के बारे में आपके परिवार में महिलाओं की क्या राय है? एक महिला होने के नाते आपके लिए कैसे यह दिन बाकी दिनों से अलग हो सकता है? अपने परिवार की महिलाओं को महिला दिवस पर आप कैसे बधाई देंगे... अपने बधाई संदेश फोन में नम्बर 3 दबाकर रिकॉर्ड करें.
दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर और जीतें आकर्षक इनाम।
हम सभी रोज़ाना स्वास्थ्य और बीमारियों से जुड़ी कई अफवाहें या गलत धारणाएं सुनते है। कई बार उन गलत बातों पर यकीन कर अपना भी लेते हैं। लेकिन अब हम जानेंगे उनकी हकीकत के बारे में, वो भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मदद से, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में। याद रखिए, हमारा उद्देश्य किसी बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना है। सेहत और बीमारी को लेकर अगर आपने भी कोई गलत बात या अफवाह सुनी है, तो फ़ोन में नंबर 3 दबाकर हमें ज़रूर बताएं। हम अपने स्वास्थ्य विशेषज्ञों से जानेंगे उन गलत बातों की वास्तविकता, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में।
नारी तू अबला नहीं ,स्वयं शक्ति पहचान। अपने हक को लड़ स्वयं, तब होगा उत्थान।। महिलाएं समाज का एक अहम् हिस्सा है लेकिन बदलते वक्त के साथ महिलाएं आज राष्ट्र निर्माण में भी अपना योगदान दे रही है। हर साल 8 मार्च के दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद महिला सशक्तिकरण की तरफ एक कदम है. यह दिन दुनिया भर में महिलाओं के त्याग ,साहस और सम्मान को समर्पित दिन होता है। हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को एक थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है साल 2024 में इस दिन को 'इंस्पायर इन्क्लूज़न ' थीम के साथ मनाया जा रहा है जिसका मतलब है "एक ऐसी दुनिया,जहां हर किसी को बराबर का हक और सम्मान मिले" दोस्तों हम सभी अपने आस पास की उन सभी महिलाओं की शक्ति जो की अविश्वसनीय है उसे सलाम करें और उनके हौसले को बुलंद करें । आप सभी को मोबाइल वाणी के पुरे परिवार की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं।
Transcript Unavailable.
रांची : मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन के जमशेदपुर आगमन पर सोनारी एयरपोर्ट परिसर में जिला प्रशासन की ओर से दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर।_
मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने जमशेदपुर के बालीगुमा स्थित तिलका मांझी स्टेडियम परिसर के अखरा में विधि- विधान से पूजा- अर्चना कर राज्य के उन्नति और सुख, समृद्धि खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने यहां अमर शहीद बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि।_*
लातेहार. शहर रेलवे स्टेशन क्षेत्र मे गुरूवार को नगर पंचायत विभाग द्वारा नव निर्मित तालाब सह पार्क का शुभारंभ किया गया. जिसका उद्घाटन लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम, जिला सांसद प्रतिनिधि विनित मधुकर, विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार व नगर पंचायत के प्रशासन राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से नारीयल फोड़न के बाद फीता काट कर किया. मौके पर विधायक श्री राम ने कहा कि शहर के इस तरह की योजना बनने से शहर की खुबशुरती बढ़ जाती है. नगर पंचायत इसके लिए बधाई के पात्र है कि मृत तालाब का सौंदर्यी करण कर इसे लोगों के लिए बनाया है. उन्होंने कहा कि तालाब सह पार्क को और बेहतर करने का प्रयास होगा. पार्क मे पेयजल और शौचायल की सुविधा विकसित करने का कार्य किया जायेगा. जिला सांसद प्रतिनिधि श्री मधुकर ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर रखने मे सभी के सहयोग की जरूरत है. पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल ने कहा कि तालाब सह पार्क शहर के लोगों के लिए एक घूमने का अच्छा जगह हो गया. उन्होने कहा कि विकास की योजनाएं लोगो के लिए होती है इसलिए हम सभी को इसे संभाल कर रखने की जरूरत है. नगर पंचायत के प्रशासक ने कहा कि अमृत सरोवर योजना के तहत बनाये गये तालाब सह पार्क लोगो की सुविधा के लिए बनाया गया है. इस योजना का निर्माण एक करोड़ 30 लाख रूपये से कराया गया है. कार्यक्रम को समाजसेवी सरयु प्रसाद सिंह, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की व कांग्रेस नेता पंकज तिवारी ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन विभाग के कनीय अभियंता संदीप कुमार ने किया. इसके पूर्व कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर अतिथियो को बुके देकर स्वागत किया गया. मौके पर असीम कुमार बाग, ललित पांडेय, प्रमीला देवी, विशाल शर्मा, महेंद्र प्रसाद शौंडिक, अनील सिंह, पवन कुमार, अमरजीत सिंह, विशाल चंद्र साहू, संतोष गुप्ता, शत्रुध्न प्रसाद, राजदेव प्रसाद, नरेश अग्रवाल, आशीष गुप्ता, राजू प्रसाद, कुकू गुप्ता समेत काफी संख्या मे लोग उपस्थित थे.
पुत्र की मौत के बाद पिता ने थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी फोटो: न्याय की गुहार लगाने थाना पहुंचे माता पिता रविकांत साहू सिमडेगा: कोलेबिरा में पुत्र की मौत हो जाने पर माता पिता ने थाना से न्याय की गुहार लगायी है. तामड़ा निवासी बुधु डुंगडुंग कोलेबिरा थाना में आवेदन दिया है. जिसमें कहा गया है कि उसका 13 वर्षीय पुत्र कुंदन डुंगडुंग अपने नाना नानी के घर कोलेबिरा नवाटोली आया था. लगभग डेढ़ माह पूर्व नवाटोली ग्राम निवासी आकाश नायक नामक एक युवक ने उसे ईंटा भट्ठा में काम दिलाने के लिए एक एजेंट के माध्यम से फतूआ पटना ले गया. कुछ दिन काम करने के बाद कुंदन की ईंटा भट्ठा में मिट्टी में दबकर मौत हो गयी. डेढ माह गुजरने के बाद कुंदन के पिता आकाश नायक से अपने पुत्र के बारे में जानकारी मांगी. इस पर आकाश ने कुंदन के पिता को बतलाया कि कुंदन की मौत भट्टा में मिट्टी से दबने के कारण हो गई थी. जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है. इसकी जानकारी कुंदन के नाना नानी को दे दिया गया था. घटना की जानकारी मिलने पर कुंदन के पिता बुधु डुंगडुंग घटना की जानकारी कुंदन के मामा से लिया. इस पर कुंदन के मामा बेरूखी से पेश आया. इधर आकाश ने बतलाया कि ईंटा भट्ठा के मालिक ने मृतक कुंदन के मामा को 75000 रूपये दिए थे. इस संबंध में दुखी पिता ने कोलेबिरा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.
