बुढ़मू : बुढ़मू थाना क्षेत्र के सुमू गांव मे बीती रात्रि एक व्यक्ति कतिया उरांव (45) वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई, वह बुढ़मू थाना क्षेत्र के सुमू गांव का ही रहने वाला था. घटना शुक्रवार रात्रि लगभग 12 बजे आसपास की बताई जा रही है. विश्वस्त सूत्रों के अनुसार बाईक सवार तीन अपराधकर्मियों ने उक्त घटना को अंजाम दिया है. परिजनों के अनुसार हेलमेट पहने 3 अपराधी दस्तक देकर घर में घुसे और बिस्तर में सो रहे कतिया उरांव को माथे मे गोली मारकर चलते बने. कतिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया, इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पायी है. पुलिस कई बिन्दुओ पर छानबीन कर रही है. मृतक की पत्नी के अनुसार घटना के पीछे आपसी रंजिश का मामला बताया जा रहा है. मृतक के बेटे की शादी तय हो गई थी और कुछ दिनों में शादी होने वाली थी. कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पुछताछ कर रही है.

प्रदीप वर्मा को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर दी गई बधाई मैक्लुस्कीगंज 9 मार्च 2024 फ़ोटो 3 - डॉ प्रदीप कुमार वर्मा व प्रीतम कुमार साहू. प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप कुमार वर्मा को राज्यसभा प्रत्याशी बनाने पर मैक्लुस्कीगंज व खलारी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है. साथ ही प्रदेश मंत्री डॉ प्रदीप कुमार वर्मा को भी बधाई दी है. आभार व्यक्त करने वालों में जिला महामंत्री प्रीतम कुमार साहू, जितेंद्रनाथ पांडेय, अनिल गंझू, रामसूरत यादव, शशि प्रसाद साहू, रविन्द्र मुंडा, रामधारी गंझू अन्य शामिल है.

मैक्लुस्कीगंज 9 मार्च 2024 फ़ोटो 1 - सम्मान समारोह में खिलाड़ियों संग अतिथि व संघ के पदाधिकारी. गुलमोहर परिसर मैक्लुस्कीगंज में झारखंड वॉलीबॉल संघ ने समारोह आयोजित कर खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को सम्मानित किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से सीआईएसएफ समादेष्टा श्री हरेंद्र नारायण व वॉलीबॉल संघ के सचिव शेखर बोस उपस्थित थे. अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र देकर किया गया. समादेष्टा श्री हरेंद्र नारायण ने संबोधित करते हुए बताया कि प्रशिक्षक अमरजीत सिंह खरे व विश्वजीत नंदी के नेतृत्व में गुवाहाटी नेशनल की क्वार्टर फाइनलिस्ट झारखंड वॉलीबॉल टीम तथा अपने यूनिट (सीआईएसएफ)अखिल भारतीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट व वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रजत पदक पर कब्जा जमाया. वहीं दिनांक 26 फरवरी 2024 से 3 मार्च 2024 तक नागपुर में खेले गए अखिल भारतीय पुलिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 30 वर्षों के इंतज़ार को खत्म करते हुए सीआईएसएफ की वॉलीबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर न सिर्फ सीआईएसफ बल्कि झारखंड का नाम रौशन कर गौरान्वित किया. उधर संघ के सचिव शेखर बोस ने कहा कि झारखंड वॉलीबॉल की टीम एक सशक्त टीम बनाकर उभरी है, जिसका श्रेय अहम योगदान देने वाले सीआईएसएफ के कमांडेंट व प्रशिक्षकों को दिया. इस अवसर पर वॉलीबॉल संघ के शेखर बोस, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सहाय, वरीय उपाध्यक्ष किरण थाम्पकिंसन, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष उत्तम राज, संजय कुमार, संजय कुमार ठाकुर, अजय झा उपस्थित थे. खिलाड़ियों को ट्रॉफ़ी देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाले प्रशिक्षकों व खिलाड़ियों की सूची. कप्तान रजत, दिलशिन, (प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी) एल्विन, अविनाश, नाजिम, जेनिफर, विग्नेश, मनीष, संदीप, मणि, अंकित, सौरव, कलई, संदीप गाड़ी, सागर, दिवाकर और रजत कुमार.

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा आम की फसल में जाला कीट का नियंत्रण कैसे करें, इसके बारे में बता रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

बुढ़मू : महाशिवरात्रि महापर्व के अवसर पर बुढ़मू प्रखंड के सभी शिव मंदिरों में पूजा अर्चना करने को लेकर सुबह से भक्तों का भीड़ व तांता लगा रहा। इस दौरान बुढ़मू प्रखंड के बुढ़मू गांव शिव मंदिर, ठाकुरगांव शिव मंदिर, उमेडंडा शिव, मुरुपीरी गांव शिव मंदिर, मुरुपीरी नदी स्थित शिव मंदिर, मुरगी गांव के शिव मंदिर सहित सभी गांव के शिव मंदिरों में शिव भक्तों का भीड़ व तांता लगा रहा। शिव मंदिरों में पूजा अर्चना करने के बाद दोपहर में शिव भक्तों के द्वारा शिव मंदिरों से शिव बरात निकाला गया। शिव बरात में शिव भक्त लोग भगवान भोले नाथ सहित अन्य के वेश भूषा में शामिल हुए। शिव बारात में प्रखंड के कई जनप्रतिनिधि सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। वही सुरक्षा व्यवस्था की कमान बुढ़मू में बुढ़मू थाना प्रभारी रामजी कुमार एवं ठाकुरगांव में थाना प्रभारी विनीत कुमार संभाले हुए थे। बुढ़मू प्रखंड में महाशिवरात्रि महापर्व एवं शिव बारात शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

प्रेस विज्ञप्ति झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता हेतू ट्रायल कम मैच के आधार पर जिला टीम गठन की गई। चयन समिति में निम्नलिखित चयनकर्ता थें : सब्बीर हुसैन (चेयरमैन),अजय राय ,अभिजीत सोनी, प्रकाश मुंडा,देवेंद्र सिंह, संयोजक: नंद्जी पांडे। रांची का पहला मैच लोहरदगा से दिनाँक 10/03/24(रविवार)को होगा। टीम दिनांक 09/04/24(शनिवार) को गुमला के लिए रवाना होगी।टीम में निम्नलिखित खिलाड़ी हैं:_ 1.सौरभ कुमार(कप्तान) 2. यश राज सिंह 3.दीपक कुमार 4.रवि राज सिंह 5.इशित तिवारी 6.प्रांजिल आबिदी (विकेटकीपर) 7.अरहाम अली 8.रुद्र कुमार तांती 9.राज कमल कुमार 10. मोहित तिर्की 11.धीरज कुमार 12.अक्षत सिंह 13.तनवीर अंसारी 14.सूर्यमान सिंह 15.रुद्र प्रताप कोच : अभिजीत सोनी। /मैनेजर: रणधीर कुमार सिंह। स्टैंड बाई: 1.सौर्य कुमार शर्मा 2.रीति राज 3.कुमार श्रेष्ठ शैलेन्द्र कुमार सचिव रांची जिला क्रिकेट संघ

Transcript Unavailable.

नमस्कार दोस्तों , जयवीर यादव , आप सभी , दर्शकों में मेरी ओर से जुहार के दोस्तों , जैसा कि देखा जाता है कि कई जगहों पर लोगों की जागरूकता ऐसी है कि लोगों के पास अपनी मांगों के लिए अपने विचार हैं । हमारे क्षेत्र में ऐसा ही एक क्षेत्र देखा जा रहा है , जिसमें कमांडर पोस्ट पर सड़क पर सुरक्षित पुल का निर्माण न होने के कारण धरने पर बैठे लोगों ने अपनी मांगें रखी हैं । जितना संभव हो सके , जल्द से जल्द पुल बनाया गया , जो सभी आम नागरिकों , जनता और महिलाओं का योगदान है और इस तरह से देखना है कि यह पुल कैसे बनता है और कितनी जल्दी बनता है ।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.