चारों पीठों के पूज्य शंकराचार्य, गौमाता राष्ट्रमाता के अग्रिम क्रम में ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज एवं गौ गंगा कृपाकांक्षी पूज्य गोपाल मणि जी महाराज के आवाहन, पर देश के सभी गौ भक्त अपने-अपने क्षेत्र में नागरिकों को जागरुक कर गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के खातिर महा अभियान का आयोजन 10 मार्च को 10:00 बजे 10 मिनट का किया गया। जिसमें क्षेत्रीय ग्रामीणों में हर्षोल्लास की भावना देखी गई। स्थानीय कार्यकर्ता गौ प्रचारक बंधन साव, बृजेश यादव ,सुभाष यादव शेखर यादव, प्रमोद यादव, विनोद यादव, श्यामसुंदर यादव ,उमेश यादव रूपलाल प्रजापति, अक्षय यादव, लालू यादव, महिलाओं समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे और लोगों को गौ माता को राष्ट्रमाता की प्रतिष्ठा दिलाने के लिए तत्परता पूर्ण कार्य करने हेतु कई महत्वपूर्ण सुझाव दी गई। जिससे गौ भक्तों के मध्य श्रद्धा वह उत्साह पूर्वक वातावरण देखा गया और लोगों ने बढ़ चढ़कर संकल्प लिया की गौ माता को राष्ट्र माता का प्रतिष्ठा दिलाने में हम सभी गौ रक्षक अपना योगदान यथा संभव देने का संकल्प लेते हैं ,जिससे गोवंश की सुरक्षा हो सके सनातन धर्म की मूल गोवंश ही है। शास्त्र नुसार,धर्मो रक्षति रक्षत: शास्त्र में कहा गया है जो धर्म का रक्षा करता है, उसकी रक्षा स्वयं धर्म करता है, इसलिए सभी भक्तों ने गौ माता को राष्ट्र माता की प्रतिष्ठा दिलाने का संकल्प लिया। इस महाअभियान मे ग्रामीण महिला पुरुष सम्मिलित हुए व उत्सुकता दिखाई। लातेहार से सुशांत पाठक की रिपोर्ट।
आज दिनांक 10/03/2024 दिन रविवार को मोरबादी मैदान इस्थित बापू वाटिका में झारखंड मुक्ति मोर्चा के राँची जिला समिति द्वारा उपवास धरना स्थल पर खलारी प्रखंड के कार्यकर्ताओं के साथ खलारी प्रखंड अध्यक्ष अनील पासवान के नेतृत्व में खलारी प्रखंड के पदाधिकारियों के साथ पहुँच कर उपवास कार्यक्रम में समिलित हुए उपवास धरना पिछ्ले 24 दिनो से राँची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम के नेतृत्व में लगातर चल रहा है झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री माननिये श्री हेमंत सोरेन जी को केंद्रीय ऐजेन्सी इडि के द्वारा जबरन हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है उनको नेयाय दिलाने के लिए रखा गया है इसमें शामिल कर्यकर्ता खलारी प्रखंड अध्यक्ष अनील पासवान प्रखंड उपाध्यक्ष सुभास पर्जापति प्रखंड संयुक्त सचिव चितरंजन सिंह अल्पसंख्यक मोर्चा के खलारी प्रखंड अध्यक्ष कलाम रिज्वी पूर्व मिडिया प्रभारी विसाल पासवान गौरव सिंह (बीरू) सीतलाल महतो अदी सामिल थें
फर्जी नारकोटिक्स अफसर बनकर वसूली करने पहुंचे युवक युवती को ग्रामीणों ने पीटा, रिम्स में चल रहा इलाज, दोनों और से प्राथमिकी दर्ज फोटो 01 घायल परवेज फोटो 02 घायल अनुराधा नामकुम. राजेश वर्मा..फर्जी नारकोटिक्स अफसर बनकर दुकान में वसूली करने पहुंचे युवक - युवती को स्थानीय लोगों ने पकड़कर धुनाई कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर अवस्था में घायल परवेज आलम (डोरंडा निवासी) एवं अनुराधा शर्मा को रिम्स में भर्ती कराया. घटना थाना क्षेत्र अंतर्गत नामकुम बस्ती में शनिवार की देर रात की है. मामले में पहले पक्ष महेश गोप एवं दूसरे पक्ष के घायल परवेज ने लिखित आवेदन दिया गया है. जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह परवेज एवं अनुराधा महेश के बेटे अंकित के दुकान पर पहुंचे और सिगरेट लिया. परवेज ने गांजा का सिगरेट लेने के बाद विडियो बना लिया उसके बाद अपने को पत्रकार बताते हुए पैसे के लिए ब्लैकमेल करने लगा. महेश के बेटे ने ऑनलाइन के माध्यम से 30000 रुपए दिए जिसके बाद दोनों चलें गए. उसके बाद रात 11 बजें दोबारा परवेज अनुराधा एवं अन्य तीन लोगों को लेकर सुमों गोल्ड गाड़ी से अंकित की दुकान पहुंचे. साथ में आए अन्य लोगों को नारकोटिक्स विभाग का अफ़सर बताते हुए गांजा बेचने की बात कहते हुए कारवाई नहीं करने की बात कहते हुए एक लाख की मांग की. अंकित ने मना किया तो परवेज ने दुकान में रखें गल्ले से दस हजार रुपए ले लिया जिसका विरोध करने पर परवेज ने डंडे से अंकित की पिटाई कर दी. शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे तो परवेज के साथ आए तीनों मौके से फरार हो गए. लोगों ने परवेज एवं अनुराधा को पकड़कर धुनाई शुरू कर दी.इसी बीच फरार लोगों के द्वारा परवेज एवं अनुराधा के अपहरण किए जाने की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों की जान बचाई एवं अस्पताल भिजवाया. महेश गोप ने परवेज आलम, अनुराधा शर्मा एवं पंडित जी पर एवं परवेज ने अंकित एवं ग्रामीणों पर आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. क्षेत्र में कई जगहों पर होती है गांजा की बिक्री थाना क्षेत्र अंतर्गत सिदरौल, नामकुम बाजार, खरसीदाग,लोवाडीह, नामकुम स्टेशन, सामलौंग, सदाबहार चौक, रामपुर रिंगरोड सहित दर्जनों जगहों पर चोरी-छिपे गांजा की बिक्री की जाती है जिसमें अंकुश लगाने में पुलिस विफल हैं.
अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु ट्रायल कम मैच के आधार पर राँची जिला टीम गठन की गई है
प्रेस विज्ञप्ति झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु ट्रायल कम मैच के आधार पर राँची जिला टीम गठन की गई है।।राँची का पहला मैच जमशेदपुर से दिनाँक 12/03/24(मंगलवार)को होगा। टीम में निम्नलिखित खिलाड़ी हैं:- 1.कुमारी मेघा (कप्तान) 2 ईशा केशरी 3.मनीषी सिंह 4.प्रीति तिवारी 5. हिमांगी राय 6.पल्लवी कुमारी 7.अंजुम बानो 8.खुशी राठौर 9.सैंप्पी कुमारी 10 आरती कुमारी 11.प्रतिक्षा पांडेय 12.विजय लक्ष्मी 13. गुरलीन कौर 14.नंदनी कुमारी 15. अमीषा परमार कोच: अंजना दुबे,मैनेजर:- गीता गिन्नी कुजूर। स्टैंड बाई: 1. सानिया सिंह 2.रीना खालखो 3. कंचन कुमारी 4.अंजली पांडेय। 5. खुशबू कुमारी शैलेन्द्र कुमार सचिव रांची ज़िला क्रिकेट संघ।
गौ माता की तड़प पर पूरा भारत सड़क पर। चारों पीठों के पूज्य शंकराचार्य एवं ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज, एवं गौ गंगा कृपाकांक्षी पूज्य गोपाल मणि जी महाराज द्वारा गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाकर गोवंश हत्या मुक्त भारत बनाने के लिए राष्ट्रीय अहिंसक आंदोलन के रूप में 10 मार्च को भारत बंद बुलाया गया है, जिसके तहत भारत के सच्चे सनातनी को भक्तों में काफी श्रद्धा एवं उत्साह देखा गया, व भक्तों को सोशल मीडिया के माध्यम से गौमाता राष्ट्रमाता महा अभियान में अधिक से अधिक संख्या में संकल्पवान होकर सनातन धर्म की मूल आधार गौमाता को पशु की श्रेणी से हटाकर राष्ट्रमाता की प्रतिष्ठा दिलाने को कटिबध होने एवं अपने क्षेत्र की तहसील या जिले में गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने के संबंध में ज्ञापन सौंपने को भी कहा गया। इस अभियान का हिस्सा झारखंड प्रदेश गौ प्रचारक व कार्यकर्ता बंधन साव, बालूमाथ थाना अंतर्गत पंचायत मुरपा में अन्य गौ माता राष्ट्र माता महासंकल्प के अभियान में सनातनी गौभक्त ब्रजेश यादव ,सुभाष यादव, शेखर यादव, प्रमोद यादव, विनोद यादव ,श्यामसुंदर यादव ,उमेश यादव, रूपलाल प्रजापति, लालू यादव, अक्षय यादव, समेत ग्रामीणों ने ह्रदय भाव प्रकट की। गोवंश की सुरक्षा एवं गौ माता को राष्ट्रमाता का सामान दिलाने के अभियान में उपस्थित हो 10 मार्च को 10:00 बजे 10 मिनट तक अभियान के बारे में उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी दी गई। लातेहार से सुशांत पाठक की रिपोर्ट।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा तरबूज की खेती से सम्बंधित जानकारी दे रहे हैं । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
राँची:- राँची नगर निगम के पूर्व महापौर आशा लकड़ा को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का सदस्य बनाया गया।
रांची : सिमरिया विधानसभा के पूर्व विधायक गणेश गंझू अपने समर्थकों के साथ आजसू में हुए शामिल। उन्होंने आजसू के सुप्रीमो सुदेश महतो के समक्ष शामिल हुए।*
राँची : चेक बाउंसिंग मामले में अमीषा पटेल ने पैसे वापस करने के लिए दिये पांच चेक, 2 करोड़, 75 लाख करेंगी वापस* फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के चेक बाउंस का मामला आज राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलझा लिया गया. अमीषा पटेल बकाया राशि देने के लिए तैयार हो गयी और उन्होंने आपसी समझौते के आधार पर दो करोड़ पचहत्तर लाख रुपए प्रार्थी अजय सिंह को देने की पेशकश की.इसे अजय सिंह ने स्वीकार कर लिया. इसके बाद दो करोड़ पचहतर लाख रुपए की राशि के भुगतान के लिए अमीषा पटेल की ओर से अजय सिंह को अलग अलग तारीखों के पांच चेक दिये गये.रांची सिविल कोर्ट के JMFC (ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट फ़र्स्ट क्लास) दिग्विजय नाथ शुक्ला की अदालत इस मामले में सुनवाई कर रहा था. अजय सिंह की ओर से अधिवक्ता स्मिता पाठक ने पैरवी की।
