झारखण्ड राज्य के रांची से जयवीर यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं की गर्मी के दिन में अधिक से अधिक पानी का सेवन करना चहिये अधिक जानकारी के ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुनें

झारखण्ड राज्य के रांची से जयवीर यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं की ग्रामीण क्षेत्र में लोग स्वस्थ्य के प्रति लापरवाह होते हैं जिससे कई बीमारी होती है अधिक जानकारी के ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुनें

झारखण्ड राज्य के रांची जिला में मौसम विभाग ने झारखंड में दो दिन आंधी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 30 और 31 मार्च को झारखंड में अलग-अलग स्थान पर हल्की मध्यम बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी ने इन दो तारीखों पर पूरे राज्य में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने मौसम खराब रहने के दौरान लोगों को वज्रपात की घटनाओं से सचेत रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पूर्व असम और आसपास के क्षेत्र में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। उत्तरी कर्नाटक से विदर्भ तक एक तरफ देखी जा रही है। यही नहीं पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर 29 मार्च से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पश्चिमी राजस्थान और उससे आसपास के इलाकों पर स्थित है। रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों की माने तो बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण झारखंड में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग की माने तो झारखंड में दो दिन तक मौसम खराब रहेगा। झारखंड में 30 और 31 मार्च को अलग-अलग स्थान पर हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में आंधी भी चल सकती है। मौसम विभाग ने दो दिन पूरे राज्य में वज्रपात और झमाझम बारिश का हेलो अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। राजस्थान उड़ीसा और बिहार में भी मौसम खराब रहेगा।

सबसे पहले एक बड़ा चम्मच सब्जा सीड यानी तुलसी का बीज को एक कप पानी में 15 से 20 मिनट के लिए भींगा के रख देंगे। अब दो कप दूध को एक कढ़ाही में डाले और इसमें एक चौथाई कप दूध का पाउडर डाल दीजिए। अब इसे अच्छे से मिला लेने के बाद गैस को ऑन करिये और मध्यम आंच में लगातार चलाते हुए दूध को गाढ़ा होने देना है। तीन मिनट बाद एक चौथाई कप चीनी मिलाना है। अब तीन से चार मिनट तक दूध को चलाते रहना है। जब दूध में अच्छे से उबाल आ जाए तो गैस बंद कर लें। अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें। अब कढ़ाई में एक तिहाई कप साबूदाना डाले और दो कप पानी मिला कर मध्यम आंच में चार से पांच मिनट तक पकने देना है। अब गैस को बंद कर के साबूदाना को अच्छे से पानी मिला कर छान लें। अब दूध ठंडा हो जाने पर उस पर पका हुआ साबूदाना मिला लेना है और जो फल आपको पसंद है उसे काट कर इसमें मिला लीजिये। ध्यान रखियेगा की बहुत ही ज्यादा खट्टा फल का इस्तेमाल नहीं करना है। अब इसमें आप बारीक़ कटा काजू ,बादाम और पिस्ता डालिये और अच्छे से चला लीजिये। अब एक गिलास में सब्जा सीड्स को डाल कर उसमे यह शरबत डाल दीजिये .तैयार है आपका मज़ेदार साबूदाना का शरबत। 

Transcript Unavailable.

रांची : रांची से वाराणसी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस 12 मार्च से चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। इस ट्रेन के परिचालन शुरू होने के बाद रांची और लोहरदगा के यात्रियों को वाराणसी जाने में आसानी होगी। बता दें कि ट्रेन रांची से दोपहर 1.30 बजे वाराणसी के लिए रवाना होगी। केवल 6 घंटे में यात्री रांची से वारणसी पहुंच जाएंगे। इस बात की जानकारी सांसद सेठ ने दी है।

मैक्लुस्कीगंज 6 मार्च 2024 3rd खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग वीमेन आर्चरी टूर्नामेंट 4 से 7 मार्च 2024 राजस्थान में आयोजित* *रांची जोन्हा की दीप्ति कुमारी ने फाइनल में मधु वेदवान को हरा कर स्वर्ण पदक जीता* *वहीं पहले दिन जोन्हा की सावित्री कुमारी ने जूनियर इवेंट में कांस्य पदक जीता था* 3rd खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग वीमेन आर्चरी टूर्नामेंट जो दिनांक 4 से 7 मार्च 2024 राजस्थान में आयोजित आज रिकर्ब सीनियर तीरंदाज दीप्ति कुमारी ने फाइनल में मधु वेदवान को 6-0 से हरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एक दिन पहले सावित्री कुमारी ने भी जूनियर रिकर्व में कांस्य पदक जीता था सावित्री पूर्व में जोन्हा डे बोर्डिंग सेंटर की तीरंदाज़ थी। फ़िलहाल राँची एक्सीलेंस सेंटर में अभ्यास कर रही है। दीप्ति कुमारी भी जोन्हा बिरसा मुंडा तीरंदाजी सेंटर में प्रैक्टिस करती है और फ़िलहाल RSPB से खेलती है। स्वर्ण पदक जीतने पर दीप्ति कुमारी को झारखंड तीरंदाजी संघ के वरीय उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा महतो जी एवं सचिव द्रोणाचार्य पूर्णिमा महतो जी एवं चंचल भट्टाचार्य, सचिव रांची जिला तीरंदाजी संघ , बिरसा मुण्डा सेंटर के मुख्य कोच सह सचिव प्रकाश राम , केंद्र के सभी प्रशिक्षक और खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

मैक्लुस्कीगंज 6 मार्च 2024 झारखंड तलवारबाजी संघ के महासचिव एव जय कुमार सिन्हा सर को आगामी 25 मार्च से 28 मार्च तक आंध्र प्रदेश के राजामहेन्द्रवरम में होनेवाले राष्ट्रीय सब जुनियर फेंसिंग चैंपियनशिप के पूरे प्रतियोगिता का भारतीय तलवारबाजी महासंघ की ओर से *ऑब्जर्वर* *नियुक्त किया गया है*

कैंसर सेल कोशिका का विवरण।

Transcript Unavailable.