रांची/ लोकसभा चुनाव की तैयारी और समीक्षा को लेकर रांची में हाई लेबल मीटिंग, शामिल हुए राज्य भर के आईजी, डीआईजी, एसएसपी, एसपी सहित सभी जिले के डीसी, राज्य निर्वाचन पदाधिकारी इस दौरान रहे मौजूद।

राँची। सीएम चंपाई सोरेन आज विभिन्न पदों में नव चयनित 2054 उम्मीदवारों को जॉइनिंग लेटर दिया। जिन उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिया गया उसमें पीजीटी शिक्षक और जूनियर इंजीनियर के सबसे ज्यादा उम्मीदवार हैं।

देश की राजनीति और चुनावों पर नजर रखने वाली गैर सरकारी संस्था एडीआर के अनुसार लगभग 40 फीसदी मौजूदा सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 25 फीसदी ने उनके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा अपने शपथ पत्र में की है। सांसदों के आपराधिक रिकॉर्ड का विश्लेषण उनके ही द्वारा दायर किये शपथ पत्रों के आधार पर किया गया है। अगर संख्या के आधार पर देखा जाए तो मोजूदा संख्या 763 लोकसभा और राज्यसभा) में से 306 सांसदों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें से 194 पर गंभीर आपराधिक मामले हैं जिसमें हत्या, लूट और रेप जैसे गंभीर मामले हैं। जिनमें अधिकतम सजा का प्रावधान किया गया है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे एटीएम कार्ड और उसके पिन और ओटीपी से जुड़ी कुछ जानकारियों के बारे में।

नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो झारखण्ड के जिला गोड्डा में चौकीदार के पद पर कार्य करने के इच्छुक हैं। इस पद के लिए पदों की कुल संख्या 276 है। वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दसवीं पास किया हो।इस पद के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। इसके लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 01-08-2023 को कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए, तथा अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए,आयुसीमा में नियम अनुसार छूट मान्य होगी। इन पदों पर वेतनमान नियम अनुसार दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://godda.nic.in/ याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 15/03/2024 है। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।

मैक्लुस्कीगंज 6 मार्च 2024 3rd खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग वीमेन आर्चरी टूर्नामेंट 4 से 7 मार्च 2024 राजस्थान में आयोजित* *रांची जोन्हा की दीप्ति कुमारी ने फाइनल में मधु वेदवान को हरा कर स्वर्ण पदक जीता* *वहीं पहले दिन जोन्हा की सावित्री कुमारी ने जूनियर इवेंट में कांस्य पदक जीता था* 3rd खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग वीमेन आर्चरी टूर्नामेंट जो दिनांक 4 से 7 मार्च 2024 राजस्थान में आयोजित आज रिकर्ब सीनियर तीरंदाज दीप्ति कुमारी ने फाइनल में मधु वेदवान को 6-0 से हरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एक दिन पहले सावित्री कुमारी ने भी जूनियर रिकर्व में कांस्य पदक जीता था सावित्री पूर्व में जोन्हा डे बोर्डिंग सेंटर की तीरंदाज़ थी। फ़िलहाल राँची एक्सीलेंस सेंटर में अभ्यास कर रही है। दीप्ति कुमारी भी जोन्हा बिरसा मुंडा तीरंदाजी सेंटर में प्रैक्टिस करती है और फ़िलहाल RSPB से खेलती है। स्वर्ण पदक जीतने पर दीप्ति कुमारी को झारखंड तीरंदाजी संघ के वरीय उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा महतो जी एवं सचिव द्रोणाचार्य पूर्णिमा महतो जी एवं चंचल भट्टाचार्य, सचिव रांची जिला तीरंदाजी संघ , बिरसा मुण्डा सेंटर के मुख्य कोच सह सचिव प्रकाश राम , केंद्र के सभी प्रशिक्षक और खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

मैक्लुस्कीगंज 6 मार्च 2024 डे बोर्डिंग बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र,सकरीगली के लिए चयन संपन्न* खेलकूद एवम युवा कार्य निदेशालय झारखंड,रांची के निर्देश के आलोक में खेलकूद एवम युवा कार्य निदेशालय झारखंड, रांची एवम जिला प्रशासन साहेबगंज के संयुक्त तत्वावधान में +2 बी. डी. उच्च विद्यालय,सकरीगली में संचालित बालक डे बोर्डिंग एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र में रिक्त बालक खिलाड़ियों के लिए एन. एस. टी. सी. नॉर्म्स द्वारा ऊंचाई,वजन,बॉल थ्रो,वर्टिकल जंप,6 गुणा 10 मीटर सटल दौड़,30 मीटर दौड़,800 मीटर दौड़ आयोजित कर चयन किया गया । अंतिम रुप से चयनित प्रतिभागियों को प्रतिमाह 500 रुपए छात्रवृति, खेल कीट एवम नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। चयन के अवसर पर खेल विभाग के प्रशिक्षक अशोक कुमार,योगेश प्रसाद यादव,जिला ओलंपिक संघ के सचिव माधव चन्द्र घोष,निमाइ चौधरी,बिपिन कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।