मैक्लुस्कीगंज 19 फरवरी 2024 मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर, हज़ारीबाग़ में आयोजित अबुआ आवास योजना कार्यक्रम में हजारीबाग , रामगढ़ चतरा और कोडरमा के लाभुकों को आवास का स्वीकृति पत्र और उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से पहली किस्त की राशि का किया हस्तांतरण।_*

1st Sarla Birla football championship 2023-24 आज प्रथम सरला बिरला फुटबॉल का शानदार आगाज किया गया । आज टूर्नामेंट में दो मैच खेले गए पहला मैच KPL Khatanga और हरातू एकादश के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया पहला हाफ बराबरी पर छुटा। मध्यांतर के बाद दोनों ही टीमों ने तेज खेल दिखाया लेकिन सफलता मिली हरातू एकादश के संतोष को जिसने 41 मिनट में गोल कर अपने टीम को एक शून्य से आगे कर दिया,इसके बाद KPL KHATANGA ने बराबरी के लिए ताबड़तोड़ हमले किए लेकिन बिफल रहे। मैच के अंतिम समय में हरातू एकादश के अनमोल ने काउंटर अटैक पर एक शानदार गोल कर अपने टीम को 2-0 से विजयी बनाया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच संतोष को दिया गया। दूसरा मैच जेबीकेएसएस खिजरी और 9 बुलेट कव्वाली के बीच खेला गया दोनों ही टीमों ने शानदार खेल दिखाया लेकिन गोल करने में असमर्थ रहे और अंततः मैच बराबरी पर छुटा , इसके बाद टाई ब्रेकर का सहारा लिया गया जिसमें जेबीकेएसएस 4-3 से विजयी रहा। इसके पूर्व इस मैच का उद्घाटन सरला बिरला यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर श्री गोपाल पाठक जी ने किया उन्होंने कहा कि भविष्य में भी हम इस तरह का आयोजन करते रहेंगे और हर तरह का सहयोग करेंगे। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष काशीनाथ महतो पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र महतो वर्तमान मुखिया संदीप तिर्की एवं गांव के बुद्धिजीवी गण उपस्थित थे।

*भुसाढ़ गांव का पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने दौरा किया* *50 वर्ष के सभी वर्ग के महिलाओं को पेंशन को लेकर शिविर की जानकारी दी, नल जल के संबंध में जानकारी लिया* चंदवा (लातेहार) कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने ग्राम भुसाढ़ का दौरा किया, ग्रामीणों से मुलाकात कर राज्य सरकार के राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना से 50 साल के सभी वर्ग के महिलाओं को वृद्धावस्था पेंशन एवं एससी एसटी वर्ग के पुरुषों को पेंशन को लेकर कामता पंचायत सचिवालय में 20 फरवरी मंगलवार को आयोजित शिविर के बारे में जानकारी दी। सभी वर्ग की महिलाएं व अनुसूचित जाति जनजाति के पुरुष आर्थिक और सामाजिक रुप से पिछड़े हुए हैं इसलिए उनके जीवनस्तर को सुदृढ़ बनाने के लिए आर्थिक रुप से सहायता करने के लिए राज्य सरकार यह योजना लाई है, शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं। 50 साल से अधिक आयु की महिलाओं को वृद्धा पेंशन का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही 50 साल से अधिक आयु के अनुसूचित जाति-जनजाति के पुरुषों को पेंशन योजना का लाभ मिलेगा, इन्हें जाति प्रमाण पत्र लगेगा। पूर्व में वृद्धा पेंशन 60 की आयु के बाद मिलती थी, पर अब 50 वर्ष की आयु के सभी वर्ग के महिलाओं तथा एससी एसटी के पुरुषों को पेंशन मिलेगी। लाभ पाने के लिए आवेदन के साथ वोटर पहचान पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक सहित अन्य कागजात जमा होगा। जल जीवन मीशन योजना के संबंध में पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने बताया कि भुसाढ़ में नल जल योजना कई जगह बंद है, भुसाढ़ अखरा के पास टंकी से पानी टपक कर जमीन में बह रहा है इससे लोगों को प्रयाप्त पानी नहीं मिल पा रही है। प्रधान सुरेश उरांव के घर के समीप लगे नलजल टावर की एक फीट तक की पाईप जल गया है इससे करीब एक माह से 15 घरों को पानी नहीं मिल रही है। भंडारगढ़ा में भी अर्जून गंझु के घर के समीप लगे टावर से भी किसी को पानी नहीं मिल पा रहा है। भुसाढ़ के नलजल संवेदक पर पीएचडी विभाग मेहरबान हैं। दौरा में ग्राम प्रधान सुरेश उरांव, बैजनाथ ठाकुर, द्वारीका ठाकुर, बीनोद उरांव, सुलेंद्र गंझु, निरंजन ठाकुर, सुरजदेव उरांव व अन्य शामिल थे।

मैक्लुस्कीगंज 19 फरवरी 2024 फ़ोटो 1 - जन्म दिवस समारोह में उपस्थित अतिथियों संग टाना समुदाय व अन्य. मैक्लुस्कीगंज से सटे निंद्रा कारिटांड़ में नौ स्वतंत्रता सेनानी(सभी एक ही आदिवासी टानाभगत समुदाय के) समारक स्थल पर स्वतंत्रता सेनानी स्व० भोला टानाभगत की 148वीं व स्व० थोलवा टानाभगत की 128वीं जन्म दिवस, अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी समिति निन्द्रा कारीटांड़ द्वारा समारोह आयोजित कर सादगी से मनाया गया. समारोह की शुरुआत मुख्य रुप से उपस्थित डूमारो पंचायत की मुखिया सुनीता खलखो, रविन्त्री टानाभगत, जीप प्रतिनिधि रोहित यादव व झखण्ड आंदोलनकारी हरि भगत सहित टानाभगत समुदाय के राजेश टानाभगत, रामदेव टानाभगत, सुखराम टानाभगत, शिवशंकर टानाभगत, बिरसा टानाभगत, करण लोहरा, मनोहर महतो, अनिल गंझू, आदित्य गोप, रामजीत गोप, रमेश, धर्मदास टानाभगत, जितेंद्र सिंह ने संयुक्त रुप से नौ स्वतंत्रता सेनानी स्मारक बेदी स्थल पर माल्यार्पण, राष्ट्रध्वज ध्वजारोहण कर व राष्ट्र गान गाकर किया गया. वहीं गोवर्धन टानाभगत, छोटेया टानाभगत व चलित्र टानाभगत ने टाना विधि पूर्वक पूजन किया. समारोह में आये अतिथियों ने कहा कि राष्ट्र के प्रति पूर्वजों के त्याग और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता, हम उनके आदर्शो व पदचिन्हों का अनुशरण कर ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं. इससे पूर्व टानाभगत समुदाय के नौ स्वतंत्रता सेनानी भोला टानाभगत, बिरसा टानाभगत, शनि टानाभगत, मकु टानाभगत, साधु टानाभगत, एतवा टानाभगत, ठीबरा टानाभगत, थोलवा टानाभगत, छोटेया टानाभगत के स्मृति में परंपरागत टाना विधि आधारित कलश स्थापना व पूजन कार्य स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजो द्वारा किया गया. समारोह का संचालन सुशील उरांव व धनवाद ज्ञापन चारोराज टानाभगत ने किया. समारोह में रामदेव टानाभगत, शिवशंकर टानाभगत, रंथी टानाभगत, श्वेता, यशोदा टानाभगत, सुशीला टानाभगत, रामपति टानाभगत, संपति, सिमन्ती, महली टानाभगत, नरेश टानाभगत, चंद्रमा टानाभगत, महली टानाभगत, सोमनाथ, रामचरितर टानाभगत सहित बड़ी संख्या में टाना भगत समुदाय के वंशज उपस्थित थे.

रांची : राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में करीब डेढ़-दो घंटे से इंटरनेट सर्वर डाउन है। इस कारण अस्पताल आने वाले गरीब मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्स-रे जैसी सभी व्यवस्थाएं ठप हो गई हैं। इंटरनेट सर्वर डाउन होने के कारण काउंटर पर पर्चियां भी नहीं मिल रही हैं। मरीज पर्ची कटाने के लिए काउंटर पर खड़े हैं, लेकिन सर्वर डाउन होने का हवाला देकर लोगों को वापस भेज दिया जा रहा है

नगड़ी थाना परिसर से आज सद्भावना मार्च निकाला गया। मौके पर प्रशासन के वरीय प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि शांति समिति के सदस्य और ग्रामीण शामिल थे।सभी ने नगड़ी के सभी समुदायों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है

रातु थाना क्षेत्र के ब्रजपुर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से माखमंद्रो के एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दुसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

देश के किसान एक बार फिर नाराज़ दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले साल नवंबर 2020 में किसानों ने केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के रद्द करने के लिए दिल्ली में प्रदर्शन किया था और इसके बाद अगले साल 19 नवंबर 2021 को केंद्र सरकार ने तीनों कानून वापस ले लिए थे, हालांकि इस दौरान करीब सात सौ किसानों की मौत हो चुकी थी। उस समय सरकार ने किसानों की कुछ मांगों पर विचार करने और उन्हें जल्दी पूरा करने का आश्वासन दिया था लेकिन ऐसा अब तक नहीं हआ है। और यही वजह है कि किसान एक बार फिर नाराज़ हैं।

Ranchi झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुधीर कुमार गुप्ता को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग का सचिव बनाया गया है। इस संबंध में कार्मिक,प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी की है। बता दें कि झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और संयुक्त सचिव, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग सुधीर कुमार गुप्ता को स्थानांतरित करते हुए झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

साथियों गर्मी का मौसम आने वाला है और इसके साथ आएगी पानी की समस्या। आज की कड़ी में हम आपको बता रहे है कि बरसात के पानी को कैसे संरक्षित कर भूजल को बढ़ाने में हम अपना योगदान दे सकते है। आप हमें बताइए गर्मियों में आप पानी की कौन से दिक्कतों से जूझते हैं... एवं आपके क्षेत्र में भूजल कि क्या स्थिति है....