रांची : मांडर थाना परिसर में थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में अपने साथ काम करने वाले अवर निरीक्षकों को सम्मानित किया।*

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।

हम सभी रोज़ाना स्वास्थ्य और बीमारियों से जुड़ी कई अफवाहें या गलत धारणाएं सुनते है। कई बार उन गलत बातों पर यकीन कर अपना भी लेते हैं। लेकिन अब हम जानेंगे उनकी हकीकत के बारे में, वो भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मदद से, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में। याद रखिए, हमारा उद्देश्य किसी बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना है। सेहत और बीमारी को लेकर अगर आपने भी कोई गलत बात या अफवाह सुनी है, तो फ़ोन में नंबर 3 दबाकर हमें ज़रूर बताएं। हम अपने स्वास्थ्य विशेषज्ञों से जानेंगे उन गलत बातों की वास्तविकता, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में।

चान्हो के बलसोकरा में 19 फरवरी को होने जा रहा है नाइट शॉर्ट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन जिसमें बड़ी संख्या में क्रिकेट टीम शामिल होंगे।

बुढ़मू : रांची जिले के बुढ़मू प्रखंड के नाउज में आस्था व भक्ति का स्थल विंदू बसाईर एवं टोंगरी में आदिवासी समाज के प्रोफेसर एवं छात्रों के द्वारा भ्रमण किया गया। इस दौरान मंच बनाकर छात्रों को उक्त स्थल से परिचित कराया गया। वहीं सतयुगी प्राचीन मुंडा धर्म ट्रस्ट के अध्यक्ष महेन्द्र मुंडा के द्वारा चिंहित स्थलों पर पुजा कराया गया।और विंदू बसाईर की कहानियों को अपने संबोधन में बताया। वहीं पुजा स्थलों पर चढ़ये गए नारियलो में खुद ब खुद दरारें आ गई। जो एक अलौकिक शक्ति का परिचय देखा गया। इस पर श्री महेन्द्र मुंडा ने कहा हम लोग जब पूजा करते हैं। ऐसा हो जाता है। पर कैसे होता है। हम लोग आज तक नहीं जा सके हैं। और भक्ति का शक्ति मानते हैं। और इस स्थल का अराधना करते आ रहे हैं। इस स्थल का इतिहास सतयुगी माना जाता है। इसके कथाओं से आस पास के सभी लोग लोग अपने पुर्वजों से सुनते आये है। जो आज भी धरोहर स्वरूप विराजमान हैं। मौके पर सोमा सिंह मुंडा, चम्पा देवी, बसंती मुंडा, शकुंतला बेसरा, विशेश्वर मुंडा, मनय मुंडा, डॉ किशोर सुरिन, डॉ विशेश्वर मुंडा, डॉ अजीत मुंडा, जुरा, बिरसा मुंडा, बसंत पहान नाउज, फुलचंद दिघवार, जगदेव मुंडा, होरो, सहित सिमडेगा कालेज सिमडेगा, बिरसा कालेज खुटी, जेएन कालेज रांची, डोरंडा कालेज डोरंडा, मारवाड़ी कालेज, राम लखन सिंह यादव कालेज रांची, एस एस मेमोरियल कालेज रांची, विश्वविद्यालय मुंडारी विभाग रांची, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग से सैकड़ों छात्रों के साथ प्रोफेसर व प्रशासनिक अफसरों की रही उपस्थिति। वहीं दुबई एथलेटिक्स विजेता बुढ़मू कोटारी निवासी सीता मुंडा को सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में नाउज के युवाओं का सराहनीय योगदान से कार्यक्रम सफल रहा।

बुढ़मू : स्व: जगदीश महतो के पुण्यतिथि के अवसर पर उरुगुट्टू बाजारटांड़ में रविवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी,रांची यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार अमर चौधरी, कांग्रेस नेता सुरेश बैठा,आजसू प्रखंड अध्यक्ष लाल अमन शाहदेव, मुखिया पूजा किस्पोट्टा, पंसस तारा देवी ने किया। मौके पर पूर्व सांसद ने उपस्थित लोगों से सामाजिक कुरीतियों बाल विवाह,नशापान, जुआ,दहेजप्रथा से दूर रहने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में लंबी दौड़,ऊंची कूद,जलेबी रेस समेत अन्य खेलों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मनोज महतो,कृष्णा महतो,पिंटू पांडेय, हरिप्रसाद महतो,विजय महतो,मगु महतो,संजय महतो,लाल रणविजय शाहदेव,प्रदीप पांडेय आदि की सराहनीय भूमिका रही।

चान्हो थाना क्षेत्र के सोंस पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोस में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों द्वारा भंडार कक्ष का ताला तोड़कर एमडीएम के लिए रखा हुआ 42 बोरी चावल तथा 4 गैस सिलेंडर चोरी कर लिया गया।जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच कर पुलिस चांच में जुटी है। यह जानकारी स्कूल के अध्यक्ष नौसद आलम ने दी।

राॅंची :*झारखंड में जाति आधारित जनगणना का रास्ता साफ हो गया। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने शनिवार को इसकी मंजूरी दे दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को इस बात की जानकारी दी है। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को यह भी आदेश दे दिया है कि वो इसके संबंध में ड्राफ्ट तैयार करे।

मैक्लुस्कीगंज 18 फरवरी 2024 --------------------------------- खेलो इंडिया ईस्ट जोन वुमेन लीग में झारखंड की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन! ======================= खेलो इंडिया वूमेन'एस लीग रोड साइकलिंग में झारखंड ने जीता दो स्वर्ण, तीन रजत, एक कांस्य पदक. -------------------------------------- भारतीय खेल प्राधिकरण तथा साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में कोलकाता में 17 से 18 फरवरी को दो दिवसीय खेलो इंडिया ईस्ट जोन वूमेनस रोड साइकिलिंग लीग प्रतियोगिता आयोजित की गई! उक्त ईस्ट जोन प्रतियोगिता में झारखंड टीम ने निम्न पदक जीता। ----------------------- टाइम ट्रायल {अंडर 16} श्वेता कुमारी~ स्वर्ण पदक निकिता सौरेंग ~रजत पदक टाइम ट्रायल {अंडर 18} तारा मिंज~ रजत पदक लक्ष्मी कुमारी ~कांस्य पदक मास स्टार्ट {अंडर 18} तारा मिंज ~ स्वर्ण पदक मास स्टार्ट (अंडर 16) मिनी हेंब्रम~ रजत पदक उक्त खिलाड़ियों तथा टीम प्रशिक्षक को झारखंड साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष श्री मधुकांत पाठक ,झारखंड साइकिल संघ के महासचिव श्री शैलेंद्र पाठक, वरीय उपाध्यक्ष संदीप खन्ना झारखंड साइकिलिंग संघ के उपाध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा, सुरेश कुमार,सुरजीत कुमार, अजय मुकुल टोप्पो, विनय कुमार पांडे, झारखंड साइकिलिंग संघ के कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, शि.र्डी सिंह, राजेश कुमार यादव, रितेश झा, दिलीप गुप्ता , जितेंद्र महतो,शशिकांत पांडे, दीपक हेंब्रम, आशु भाटिया,ओम प्रकाश गुप्ता, चंद्र बहादुर सिंह, राजकुमार मेहता, नरेश कुमार, पंकज अग्रवाल,अमित कुमार रामकुमार भट्ट प्रशिक्षक, प्रथम शर्मा आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी उक्त जानकारी:- शैलेंद्र कुमार पाठक महासचिव झारखंड साइकिलिंग संघ

मैक्लुस्कीगंज 18 फरवरी 2024 19वी राष्ट्रीय अंतर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तीसरे दिन झारखंड के एथलीटों ने जीते 02 स्वर्ण एवम 02 रजत पदक ================== *स्वर्ण* हिमांशु कुमार सिंह अनुज बाखला *रजत* सविता मुर्मू राहुल बोबोंगा ==================================== इस प्रतियोगिता में देश भर से कुल 616 जिलों के 5500 से अधिक एथलीट भाग ले रहें हैं. ================== *पहले दिन रांची के रिशु राज ने बालक अंडर 14 वर्ष आयु वर्ग में 2668 अंकों के साथ ट्राईथलोंन ग्रुप बी. का कांस्य जीता था. ================== भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली एवम गुजरात एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 16 से 18 फरवरी तक अहमदाबाद के गुजरात विश्वविधालय में संपन्न 19वी राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अन्तिम दिन *बालक अंडर 16 आयु वर्ग में गुमला के अनुज बाखला ने 10.96 से.के साथ 80मीटर हर्डल्स में स्वर्ण पदक जीता. *पूर्वी सिंहभूम के हिमांशु कुमार सिंह ने सीजर ऊंची कूद में 1.85 मीटर कर जंप के साथ स्वर्ण पदक जीता।* *जामताड़ा जिला की सविता मुर्मू ने बालिका अंडर 16 आयु वर्ग में 10 मीटर एप्रोच जेवलिन थ्रो में 39.27 मीटर के साथ रजत पदक जीती।* *अंडर 16 आयु वर्ग में पश्चिमी सिंहभूम के राहुल बोबोंगा ने 05 मीटर एप्रोच लंबी कूद में 4.55 मीटर के साथ रजत जीता* वहीं कई एथलीटों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। *बालक 14 वर्ष* सुभम एक्का -गुमला -60 मीटर - चौथा परमा हांसदा - साहेबगंज- ट्रायथलन सी - छठा प्रथ्वी राज मंडल- साहेबगंज किड्स जेवलिन- नौवां *बालिका अंडर 14 वर्ष* ममता मेरी मुर्मू - पुर्वी सिंहभूम -60 मीटर -चौथा *बालक अंडर 16 वर्ष* पवन कुमार - रामगढ़ - पेंटाथलन --चौथा प्रकाश गंजू -गुमला-जेवलिन -छठा विशाल कुमार -बोकारो -600 मीटर -छठा जयदीप उरांव -गुमला -पेंटाथलन - नौवां इस उपलब्धि पर खेल निदेशक डॉ सुशांत गौरव, भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक,अध्यक्ष सी.डी.सिंह सचिव एस.के.पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष उदय सिंह मुन्ना,कोषाध्यक्ष आशीष झा, कोच बिनोद कुमार सिंह,आलोक,सुखैर भगत, फादर रामू,राकेश सिंह,बरूण कुमार,किरण रानी साहू, संजय त्रिपाठी,रविंद्र मुर्मू,बंधन टोप्पो, रांची ज़िला के अध्यक्ष मुनचुन राय, सचिव प्रभाकर वर्मा,मुकुल टोप्पो,सिकंदर महतो, सरोज कुमार,अजीत साहू,अजय नायक, रनवीर सिंह,, सिकन्दर महतो,अरविंद कुमार,अशोक कुमार ,विनीत मधुकर,कोच योगेश यादव,आशू भटिया,शैलेश शर्मा,आलोक सिंह,अनवर हुसैन,एडलीन केरकेट्टा,प्रभात रंजन तिवारी,शशांक भूषण सिंह ,कोच नरेश कुजूर,प्रेम महतो,राघवेंद्र समेत संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी ।