जल जीवन मीशन योजना कार्य में, फुटा टंकी लगाया टपक रहा है जमीन पर पानी. सेलो टेप के सहारे पर चल रहा जल जीवन मीशन योजना* शिकायत मिलने पर पंसस अयुब खान ने गांव जाकर ग्रामीणों से ली जानकारी. मामला कामता पंचायत के ग्राम चटुआग की टोला करमाही का. लातेहार जिला चंदवा प्रखण्ड के कामता पंचायत के ग्राम करमाही (चटुआग) में जल जीवन मीशन योजना कार्य में संवेदक ने मनमानी कर फुटी टंकी लगाए जाने की ग्रामीणों से शिकायत मिलने पर पंचायत समिति सदस्य अयुब खान गांव पहुंचे। ग्रामीणों से मिलकर जानकारी ली. ग्रामीणों ने बताया कि टावर के उपर फुटा टंकी लगा दिया गया है, करीब तीन चार माह से टंकी से पानी टपक रहा, एक तरफ टंकी में पानी चढ़ रहा है तो दुसरी तरफ पानी टपक कर जमीन में बह रहा है, मिस्त्री आते हैं फुटी हुई जगह पर स्लो टेप साटकर चले जाते हैं, करीब तीन चार माह में अबतक दो बार स्लो टेप लगाकर साटा गया है. प्रयाप्त पानी नहीं मिलने के कारण ग्रामीण गुस्से में कहते हैं कि इस योजना की हालत देखकर लगता है टंकी को धकेलकर गीरा दें. पंसस अयुब खान ने कहा है कि शिकायत का कोई खौफ संवेदक को नहीं है। चटुआग में जल जीवन मीशन के समस्या समाधान की मांग उपायुक्त गरिमा सिंह से किया है।

मैक्लुस्कीगंज 18 फरवरी 204 मिथलेश कुमार सिंह बने झारखंड ताइक्वांडो संघ के जोनल इंचार्ज* विगत 11 फरवरी को रांची में आयोजित झारखंड ताइक्वांडो संघ के वार्षिक आमसभा में झारखंड ताइक्वांडो संघ को तीन जोन में विभाजित किया गया था। जिसमें रांची जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव मिथलेश कुमार सिंह दक्षिण छोटानागपुर का इंचार्ज मनोनित किया गया है। ज्ञात हो कि झारखंड में ताइक्वांडो खेल के विकास को लेकर पिछले दिनों तीन जोन में विभाजित किया गया था। इससे खिलाड़ियों को आ रही जमीनी स्तर पर अपनी समस्याओं का निराकरण एवम उनकी तकनीक को विकसित करने में सुविधाजनक हो जायेगी। अब से दक्षिण छोटानागपुर जोन जिसमें रांची जिला के साथ–साथ लोहरदगा, गुमला,खूंटी, सिमडेगा जिलों में ताइक्वांडो खेल का विकास का कार्य मिथलेश कुमार सिंह जिला संघ के साथ तालमेल मिलाकर अपने नेतृत्व में करेंगे। ज्ञात हो कि मिथलेश कुमार सिंह पिछले तीस वर्षों से ताइक्वांडो खेल से जुड़े रहे हैं तथा उनके द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर सैंकड़ों खिलाड़ी विभिन्न स्तर पर रोजगार प्राप्त कर ताइक्वांडो खेल का प्रशिक्षण दे रहे हैं। एवम इन्होंने प्रशिक्षण देकर सैंकड़ों ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी तैयार किया है और ये खिलाड़ी राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर हैं। इनके जोनल इंचार्ज बनने पर भारतीय ताइक्वांडो महासंघ के महासचिव प्रभात कुमार शर्मा, झारखंड ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष रवि प्रकाश, महासचिव संजय शर्मा ने बधाईयां देते हुए आशा व्यक्त किया है कि इनके नेतृत्व में ताइक्वांडो खेल का और भी उचित विकास होगा।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा गेँहू की फसल को चूहों के आक्रमण से होने वाले नुकसान एवं उपचार सम्बंधित जानकारी दे रहे हैं । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...

Transcript Unavailable.

अमर शहीद वीर सपूत वीर बुधू भगत

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

रांची के नगड़ी में एसडीएम ग्रामीण एसपी सहित पुलिस पाधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च, कहा सोशल मीडिया पर रखी जा रही है नजर, सौहार्द बिगड़ने वालों पर होगी सख्त कारवाई,

रांची : चान्हो के सिलागांई मे अमर शहीद वीर बुधु भगत की जयंती समारोह कार्यक्रम में माननीय विधायक शिल्पी नेहा तिर्की व पुर्व मंत्री सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष श्री बंधू तिर्की, ने अमर शहीद वीर बुधु भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। .*