बुढ़मू : स्व: जगदीश महतो के पुण्यतिथि के अवसर पर उरुगुट्टू बाजारटांड़ में रविवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी,रांची यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार अमर चौधरी, कांग्रेस नेता सुरेश बैठा,आजसू प्रखंड अध्यक्ष लाल अमन शाहदेव, मुखिया पूजा किस्पोट्टा, पंसस तारा देवी ने किया। मौके पर पूर्व सांसद ने उपस्थित लोगों से सामाजिक कुरीतियों बाल विवाह,नशापान, जुआ,दहेजप्रथा से दूर रहने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में लंबी दौड़,ऊंची कूद,जलेबी रेस समेत अन्य खेलों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मनोज महतो,कृष्णा महतो,पिंटू पांडेय, हरिप्रसाद महतो,विजय महतो,मगु महतो,संजय महतो,लाल रणविजय शाहदेव,प्रदीप पांडेय आदि की सराहनीय भूमिका रही।