अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में एक महिला क्या सोचती है... यह जानना बहुत दिलचस्प है.. चलिए तो हम महिलाओं से ही सुनते हैं इस खास दिन को लेकर उनके विचार!! आप अपने परिवार की महिलाओं को कैसे सम्मानित करना चाहेंगे? महिला दिवस के बारे में आपके परिवार में महिलाओं की क्या राय है? एक महिला होने के नाते आपके लिए कैसे यह दिन बाकी दिनों से अलग हो सकता है? अपने परिवार की महिलाओं को महिला दिवस पर आप कैसे बधाई देंगे... अपने बधाई संदेश फोन में नम्बर 3 दबाकर रिकॉर्ड करें.

मैक्लुस्कीगंज 1 मार्च 2024 खलारी प्रखंड युवा मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश यादव व सचिव सूरज सिंह बने. झारखंड मुक्ति मोर्चा खलारी प्रखंड के बिश्रामपुर पंचायत के प्रांगण में कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया गया इस बैठक की अध्यक्षता झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान ने किया इस बैठक के संचालन जावेद अख्तर कांके के प्रखंड अध्यक्ष ने की इस बैठक का मुख्य उद्देश्य खलारी प्रखंड के युवा मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के गठन एवं विस्तार के चर्चा की गई इस बैठक में रांची जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष फरीद खान इस बैठक में उपस्थित हुए इन दोनों के देखरेख में कमेटी का गठन किया गया दोनों अध्यक्ष ने संगठन को गांव-गांव तक पहुंचने का काम करेंगे माननीय ढिशुम गुरु शिबू सोरेन एवं हेमंत सोरेन जी के जल जंगल जमीन बचाने एवं अपने अधिकार के लिए संघर्ष झारखंड राज्य का निर्माण किया गया उनके उद्देश्य को गांव-गांव तक पहुंचाने की काम करेंगे इस बैठक में रांची जिला समिति एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित हुए इस बैठक में सर्व सहमति से खलारी प्रखंड युवा मोर्चा का गठन किया गया जिसमें मुकेश यादव को सर्व सहमति से खलारी प्रखंड युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया , सचिव सूरज सिंह उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार सहसचिव बबलू खान कोषाध्यक्ष छोटू राम को बनाया गया खलारी प्रखंड अल्पसंख्यक मोर्चा का भी गठन किया गया जिसमें कलम रिजवी को सर्व सहमति से अध्यक्ष बनाया गया सचिव गाजा रौंदा को बनाया गया कोषाध्यक्ष आजम अंसारी उपाध्यक्ष सरफराज आलम संगठन सचिव नौशाद आलम फिरोज खान को बनाया गया इस कार्यक्रम में रांची के पदाधिकारी एवं खलारी प्रखंड के पदाधिकारी गण उपस्थित थे जिनका नाम निम्नलिखित है रांची जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह रांची जिला युवा मोर्चा के सचिव सोनू मुंडा उपाध्यक्ष अशोक कुमार मुंडा रांची जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मोहम्मद फरीद खान उपाध्यक्ष सबी बुला रहमान अल्पसंख्यक मोर्चा के कोषाध्यक्ष विल्सन लकड़ा एवं रांची जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा के जुझारू नेता नंदकिशोर सिंह चंदेल कांके प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर जेसीएमयू के एरिया सचिव रंथु उरांव, खलारी प्रखंड उपाध्यक्ष सुभाष प्रजापति खलारी प्रखंड संयुक्त सचिव चितरंजन सिंह राजकुमार गन्झु, जैनुल खान शंभू दास, उपाध्यक्ष अरुण यादव ,संगठन सचिव सुनील यादव, हुताप पंचायत अध्यक्ष गौतम यादव, बिश्रामपुर पंचायत उपाध्यक्ष बालदेव गन्झु, दिलीप यादव सूरज यादव देवसागर मुंडा गोपाल यादव तामेश्वर उरांव रमेश तुरी विकास कुमार साहू लालचंद विश्वकर्मा, लक्ष्मण यादव सरफराज खान फारुख खान प्रमोद गोप सुनील खलखो सरफुद्दीन अंसारी अभय तिर्की मनीता देवी, सुनीता देवी, मानती देवी रीता देवी, हीरा देवी कांता देवी, सोबतिया देवी, झानो देवी, शांति देवी, तेजनी देवी, कुंती देवी,आदी उपस्थित थें

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

प्रधानमंत्री जल योजना के कार्य में अनियमितता बरतीजा रही है,लातेहार जिला बालूमाथ थाना क्षेत्र के पंचायत भगेया के ग्राम ओकया केरी नदी पुल के मध्य पाइप अनियमित तरीके से पड़ा होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है किसी भी वक्त अप्रिय घटना यहां घट सकती है, जल विभाग से संबंधित अधिकारीयों से मेरा अपील है की बात को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई किया जाए ताकि किसी भी घटना को घटित होने से ससमय टाला जा सके।

रांची/बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड के सिदरोल पावर हाउस 33/11केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र बुढ़मू इन दिनों अंधेरा में है। जानकारी के अनुसार 33/11केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र बुढ़मू में विगत कई महीनो से लगाया गया, हाईलोजन, सहित सभी लाईट खराब पड़ा हुआ है, कोई भी लाईट नहीं जल रहा है, जिसके कारण पावर हाउस के कर्मचारी अंधेरा में रह रहे हैं, वही पावर हाउस में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को अंधेरे में रहकर ड्यूटी करना पड़ रहा है, जिसके कारण कर्मचारियों को बिजली से रात्रि में डर, भय व खतरा बना हुआ है। सबसे बड़ी बात है कि प्रखंड के सभी क्षेत्रों में बिजली सप्लाई देने वाला पावर हाउस अंधेरा में है, जिस पर कोई लाईट नहीं जल रहा है, और पावर अंधेरा में है। बता दें की पावर हाउस में हाईलोजन लाइट नहीं जलने के कारण विभाग के कर्मचारीयो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही ड्यूटी कर रहे लोगों में बिजली नहीं जलने के कारण दुर्घटना घटने की भी संभावना बनी हुई है। दूसरी और पावर हाउस में 5 एमभीए चालू है, लेकिन बिजली बहाल नहीं की गई है, जिसके कारण प्रखंड के लोगों को परेशानी हो रही है। प्रखंड के ग्रामीणों ने होली पर्व से पहले बिजली विभाग के अधिकारियों से देखकर 5 एमभीए ट्रांसफार्मर को जल्द चालू कर प्रखंड में बिजली बहाल करने की मांग की है।

मैक्लुस्कीगंज 29 फरवरी 2024 धर्मयात्रा में बंगलादेश व उड़ीसा के कृष्ण भक्त पहुंचे गुप्त वृंदावन कन्हाईनाट्यशाला. कन्हाई नाट्यशाला में कृष्ण भक्त. भारत के पश्चिम बंगाल एवं उड़ीसा के अलावे बांग्लादेश के कृष्ण भक्त कन्हाई नाट्यशाला स्थित गुप्त वृंदावन पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण व चैतन्य महाप्रभु के पद चिन्ह का दर्शन कर पुजा अर्चना किया. लगभग 75 की संख्या में कृष्ण भक्त कन्हाई नाटक साल पहुंचकर संकीर्तन किए. प्रखंड क्षेत्र के कन्हैया स्थान स्थित कन्हाई नाट्यशाला विश्व प्रसिद्ध इस्कॉन के माध्यम से संचालित है. यहां प्रत्येक वर्ष विदेश से भी कृष्ण भक्तों का आगमन होता रहा है. बांग्लादेश के ढाका से आए कृष्ण गौरांग दास ने बताया कि मां गंगा की पावन तट पर स्थित प्रभु श्री कृष्ण की गुप्त वृंदावन कन्हाई नाटयशाला में उन्हें दूसरी बार आने का मौका मिला है. यहां काफी सुखद अनुभूति होती है.

राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने ना तो सरकारी अस्पतालों की स्थिति ठीक की और ना ही प्राइवेट अस्पतालों की मनमर्जी को रोकने में दिलचस्पी दिखाई, यहां तक की केंद्र और राज्य सरकार अब तक क्लीनिकल स्थापना के नियमों को भी लागू करने में विफल रही है ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को एक माह के अंदर स्टैंडर्ड रेट तय करने का आदेश दिया है। अगर सरकार ऐसा नहीं करती है । तो सुप्रीम कोर्ट प्राइवेट अस्पतालों में भी सरकारी रेट लागू करने पर विचार करेगा।

Transcript Unavailable.

पिछले 10 सालों में गेहूं की एमएसपी में महज 800 रुपये की वृद्धि हुई है वहीं धान में 823 रुपये की वृद्धि हुई है। सरकार की तरफ से 24 फसलों को ही एमएसपी में शामिल किया गया है। जबकि इसका बड़ा हिस्सा धान और गेहूं के हिस्से में जाता है, यह हाल तब है जबकि महज कुछ प्रतिशत बड़े किसान ही अपनी फसल एमएसपी पर बेच पाते हैं। एक और आंकड़ा है जो इसकी वास्तविक स्थिति को बेहतर ढ़ंग से बंया करत है, 2013-14 में एक आम परिवार की मासिक 6426 रुपये थी, जबकि 2018-19 में यह बढ़कर 10218 रुपये हो गई। उसके बाद से सरकार ने आंकड़े जारी करना ही बंद कर दिए इससे पता लगाना मुश्किल है कि वास्तवितक स्थिति क्या है। दोस्तों आपको सरकार के दावें कितने सच लगते हैं। क्या आप भी मानते हैं कि देश में गरीबी कम हुई है? क्या आपको अपने आसपास गरीब लोग नहीं दिखते हैं, क्या आपके खुद के घर का खर्च बिना सोचे बिचारे पूरे हो जाते हैं? इन सब सरकारी बातों का सच क्या है बताइये ग्रामवाणी पर अपनी राय को रिकॉर्ड करके