आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे अपने श्रोताओं की राय
नमस्कार आदाब साथियों ,मोबाइल वाणी ले कर आया है रोज़गार समाचार। यह नौकरी उनके लिए है जो फाइव स्प्लैश इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड के साथ जुड़कर कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्य करना चाहते है। नौकरी करने का कार्यस्थल डिमना ,जमशेदपुर ,झारखण्ड होगा।न्यूनतम 12वीं पास फ्रेशर व अनुभवी व्यक्ति जिनके पास कंप्यूटर में काम करने की दक्षता प्राप्त हो ,वो इस पद के लिए साक्षात्कार दे सकते है। चयनित व्यक्तियों को उनके कार्य दक्षता के अनुसार प्रतिमाह 10,000 से 12,500 रूपए वेतन दिया जाएगा।इच्छुक व्यक्ति इस पद से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए कंपनी के इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। नंबर है : 9431366341. तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।
राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की नई दर घोषित कर दी है। इसके तहत 7.66% वृद्धि को मंजूरी दी गई है। नई दरें एक मार्च से लागू होंगी इसके तहत शहरी घरेलू बिजली दर 6.65 प्रति यूनिट, ग्रामीण घरेलू 6.30 रुपए प्रति यूनिट, घरेलू एचटी 6.25 रुपए प्रति यूनिट की गयी है। व्यावसायिक ग्रामीण 6.10 और व्यावसायिक शहरों के लिए 6.65 रुपए प्रति यूनिट दर रखी गई है। फिक्स चार्ज में कुछ श्रेणी में वृद्धि की गई है घरेलू ग्रामीण के लिए 75 रुपए घरेलू शहरी के लिए ₹100 घरेलू एचडी के लिए डेढ़ सौ रुपए व्यावसायिक ग्रामीणों के लिए 120 व्यावसायिक शहरी के लिए ₹120 रखा गया है वर्तमान शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए दर 6.30 रुपए प्रति यूनिट है इन उपभोक्ताओं से ₹100 फिक्स चार्ज लिया जाता है घरेलू एचडी उपभोक्ताओं से प्रति यूनिट 6.5 प्रति यूनिट और फिक्स चार्ज 150रूपये लिया जाता है। कमर्शियल ग्रामीण उपभोक्ता के लिए 5.80 रुपए और ₹100 फिक्स चार्ज है। इसके पहले नियामक आयोग ने 1 जून 2023 को नई बिजली दर घोषित की थी इस दौरान नियामक आयोग ने पांच पैसे से लेकर 15 पैसे तक की वृद्धि बिजली दरों में की थी। इसके पहले साल 2020 में बिजली दर घोषित की गई थी ऐसे में साल 2021 से 2023 तक राज्य में बिजली दलों का निर्धारण आयोग में महत्वपूर्ण पदों के रिक्त होने के कारण नहीं किया गया था। झारखंड बिजली वितरण निगम की ओर से नियामक आयोग को सौंपे गए प्रस्ताव के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दर प्रति यूनिट 2.30 रुपया बढ़ाने का प्रस्ताव फिक्स दिया गया था प्रस्ताव में फिक्स चार्ज में भी भारी बढ़ोतरी की भी बात कही गई थी 400 यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं की दर 7.60 रूपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव था। नई दरें घोषित होने के साथ ही बिजली की कई ऐसी सुविधाएं हैं जिनमें कुछ बदलाव किया गया है। कुछ सुविधाओं को पूर्ववत रखा गया है। बिजली दरों में वृद्धि होने से अलग-अलग श्रेणी के उपभोक्ताओं पर बोझ भी बढ़ा है। आयोग के अनुसार उपभोक्ता यदि उपभोक्ता बिलिंग के 5 दिन के अंदर बिजली बिल भुगतान करता है तो उसे दो फ़ीसदी की छूट मिलेगी। जेवीवीएनएल ने 39.71% वृद्धि का प्रस्ताव दिया था। निगम ने 7.66 फीसदी को मंजूरी दी। व्यवस्था साल 2023 में भी घोषित की गई थी। ऑनलाइन या डिजिटल मोड़ के माध्यम से बिल भुगतान करने पर संपूर्ण बिल के अनुसार एक फिसडीह की छूट दी जाएगी। इसके लिए अधिकतम सीमा 250 रूपये तय की गई है। लोड फैक्टर में छूट उन उपभोक्ताओं को मिलेगी, जिनका लोड फैक्टर 65% से कवि के टैरिफ को बरकरार रखा है। उपभोक्ताओं को अब कोई मीटरिंग शुल्क नहीं देना होगा। प्रीपेड मीटरिंग शुरू होने पर उपभोक्ता की श्रेणी के अनुसार ऊर्जा शुल्क पर तीन फीसदी की छूट लागू रहेगी। प्रीपेड मीटर की स्थापना के एक महीने के भीतर पूरी सुरक्षा जमा राशि वापस कर दी जाएगी। इस टैरिफ के साथ ही आयोग ने जेवीवीएनएल को 13 फ़ीसदी वितरण हानि की मंजूरी दी है। इस टैरिफ से वितरण निगम को लगभग 7075.83 करोड़ सालाना राजस्व मिलने का अनुमान है।
जारी अधिसूचना के अनुसार एडीजी वायरलेस के पद पर पदस्थापित आरके त मलिक को एडीजी मुख्यालय के पद पर पद स्थापित किया गया ।आरके मलिक एडीजी वायरलेस के भी अतिरिक्त प्रभार पर रहेंगे । इसी प्रकार आईजी प्रोविजन के पद पर पद स्थापित प्रभात कुमार को आईजी स्पेशल ब्रांच के पद पर स्थापित किया गया है। आईजी एसीबी के पद पर पद स्थापित पंकज कंबोज को आईजी प्रोविजन के पद पर पद स्थापित किया गया है। साथ ही जोनल आइजी पलामू के पद पर पदस्थापित राजकुमार लकड़ा को जैप1 आईजी के पद पर पद स्थापित किया गया है । इसी प्रकार नरेंद्र कुमार सिंह को पलामू जोनल आईजी बनाया गया है। सिंह रेल आईजी के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। कोल्हान डीआईजी के पद पर पद स्थापित अजय लिंडा को डीआईजी होमगार्ड,डीआईजी स्पेशल ब्रांच के पद पर पद स्थापित मनोज रतन चौथे को डीआईजी कोल्हान, डीआईजी रेल के पद पर स्थापित कार्तिक एस को डीआईजी स्पेशल ब्रांच, डीआईजी एसआईबी के पद पर स्थापित शैलेंद्र प्रसाद बरनवाल को डीआईजी एसीबी, डीआईजी होमगार्ड के पद पर पदस्थापित वाई एस रमेश को डीआईजी बजट, सुमित कुमार अग्रवाल को रांची ट्रैफिक एसपी, प्रवीन पुष्कर को जमशेदपुर रेल एसपी, शंभू कुमार सिंह को गुमला एसपी, गुमला एसपी, के पद पर पदस्थापित हरविंदर सिंह को एसपी वायरलेस, एसपी वायरलेस आनंद प्रकाश को जैप 6 जमशेदपुर का कमांडेंट, मूमल राजपुरोहित को स्पेशल ब्रांच का एसपी, रेल एसपी जमशेदपुर के पद पर स्थापित ऋषभ झा को एटीएस एसपी , लातेहार एसपी के पद पर पद स्थापित अंजनी अंनजन को रांची का ग्रामीण एसपी, सरायकेला एसपी के पद पर पदस्थापित डॉक्टर विमल कुमार को रामगढ़ एसपी, चतरा एसपी के पद पर स्थापित राकेश रंजन को जैप 1 का कमांडेंट, रांची ग्रामीण एसपी के पद पर पद स्थापित मनीष टोप्पों को सरायकेला एसपी, रामगढ़ एसपी के पद पर पद स्थापित पीयूष पांडे को लातेहार का एसपी,विकास कुमार पांडे को चतरा का एसपी, जेएपीटी पदमा एसपी के पद पर स्थापित चंदन कुमार झा को अपने कार्यों के अतिरिक्त निदेशक झारखंड पुलिस अकादमी का प्रभार सौंपा गया है।
रांची : माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी, चेरी, मनातू स्थित ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के "तृतीय दीक्षांत समारोह" में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री सी०पी० राधाकृष्णन, माननीय मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन एवं केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
खेल-समाचार ---------------------------------- विषय:- झारखंड राज्य कबड्डी प्रीमियर लीग का रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुभारंभ। ---------------------------------------- झारखंड राज्य कबड्डी एसोसिएशन के तत्वाधान में पांच दिवसीय झारखंड राज्य कबड्डी प्रीमियर लीग पुरुष वर्ग का ऑक्सीजन पार्क ,मोराबादी , रांची में प्रारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो , विशिष्ट अतिथि डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर तपन कुमार सांडिल एवं रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजीत कुमार ने नारियल फोड़कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आगन्तुकों का स्वागत झारखंड राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष तपन कुमार राउत, राज्य संघ के कोषाध्यक्ष हरीश कुमार ने किया। जबकि स्वागत भाषण झारखंड राज्य कबड्डी संघ के महासचिव संजय कुमार झा ने किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय के वरीय शारीरिक शिक्षा शिक्षक सह रांची जिला कबड्डी संघ के संस्थापक अजय झा ने किया। इस अवसर पर रांची के लोकप्रिय विधायक सी.पी. सिंह , शिवेंद्र कुमार, जिला खेल पदाधिकारी, रांची,मुख्य संरक्षक रमेश सिंह , केन्द्रीय सचिव सह नगर प्रभारी जीतेन्द्र सिंह, सेवानिवृत्त साई के वॉलीबॉल प्रशिक्षक विश्वनाथ सिंह , चंचल भट्टाचार्य, गोविन्द झा, श्रीमती विजेता वर्मा , संतोष प्रसाद , सूरज टोप्पो, विनय सिंह, ज्योत्सना केरकेट्टा ,आशा बेक , रंजीत सिंह, राखी मिंज , शोभा कुमारी , सागर कुमार ,नसीम एवं कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। पूरे प्रतियोगिता में ए.एम. त्रिपाठी, लक्ष्मण रजक , सुनील कुमार के देखरेख में कई राष्ट्रीय निर्णायक ने अहम भूमिका निभाई। अंत में धन्यवाद ज्ञापन झारखंड राज्य कबड्डी संघ के कार्यकारिणी सदस्य मोनू शुक्ला ने किया। इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य की कुल आठ टीमों को प्रवेश दिया गया है जो तीन मार्च तक शाम 5:00 बजे से 9:00 बजे तक ऑक्सीजन पार्क मोरहाबादी मैदान में चलेगी। पूरे प्रतियोगिता के आठ टीमें इस प्रकार है:- नीलांबर पीतांबर फाइटर्स,बिरसा मुंडा लायन्स,शेख भिखारी हीरोज , सिद्धू कानू वायर्स , तिलका मांझी द वायर्स ,वीर बुद्ध भगत टाइगर , कार्तिक उरांव राइनोज, तेलेंगा खड़िया ब्लास्टर।
मैक्लुस्कीगंज 28 फरवरी 2024 महिला की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास सिमडेगा: एडीजे आशा देवी भट्ट की अदालत ने हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई तथा दस हजार रूपये जुर्माना लगाया. बताया गया कि बानो थाना क्षेत्र के तेतरटोली निवासी उर्मिला देवी अपने दस वर्षीय भाई के साथ एक अप्रैल 2017 की रात्रि घर में थी. इसी क्रम में गांव के ही विपिन नायक उसके घर पहुंचा. बातचीत के क्रम में दोनो में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. आवेश में आ कर विपिन नायक ने महिला के उपर किरोसिन डाल का आग लगा दी. इस घटना में उर्मिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे बानो स्थित अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने 13 गवाहों के बयान एवं दोनो पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उक्त सजा सुनाई. इस मामले में अभियोजन पक्ष से एपीपी अमित कुमार श्रीवास्तव ने दलीलें पेश की. मो इलियास सिमडेगा
प्रेस विज्ञप्ति तमिलनाडू (रामेश्ररम) में 2 से 5 मार्च को आयोजित 34वी सीनियर राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ने पुरुष वर्ग की टीम की घोषणा कर दी है। जो इस प्रकार है। पुरुष वर्ग: (कप्तान) गौरव कुमार, निशांत राज, साहिल सिद्धकी, अर्जुन कुमार महतो, चंद्र प्रकाश भानु , सौरभ कुमार, रोहित प्रतया, अनुज कुमार मेहता , शिव शंकर बास्के, प्रशांत कुमार, राहुल कुमार पंडित,राहुल कुमार,अभिषेक कुमार टीम कोच दीपू कुमार बाऊरी मैनेजर खुर्शीद आलम अंसारी हैं। झारखंड की टीम आज धनबाद एलेपी एक्सप्रेस से तमिलनाडु के लिए रवाना हुई । महासचिव अजय कुमार साव झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन
मैक्लुस्कीगंज 28 फरवरी 2024 पूर्व सीएम हेमंत के ससुर व ज्येष्ठ पुत्र ने लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ में की पूजा अर्चना - हेमंत की शीघ्र रिहाई की मन्नत मांगी महुआटांड़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ससुर अनपा मुर्मू व ज्येष्ठ पुत्र बुधवार को ललपनिया स्थित संतालियों के महान धर्मस्थल लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ पहुंचे. दोरबार चट्टानी स्थित पुनाय थान में आराध्यों का आह्वान करते हुए विशेष पूजा अर्चना कर पूर्व सीएम हेमंत की शीघ्र बेदागपूर्ण रिहाई की मन्नत मांगीं. नाना- नाती ने यहां करीब आधे घंटे तक पूजा अर्चना की. बता दें कि इस महान धर्मस्थल के प्रति पूर्व सीएम, उनकी पत्नी और पूरे परिवार की गहरी आस्था है. पूर्व सीएम हेमंत व इनकी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन और दोनों बच्चे हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित सम्मेलन में पूजा अर्चना को पहुंचते हैं. पूर्व सीएम के ससुर 2022 के सम्मेलन में पहुंचे थे. मौके पर लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ समिति के अध्यक्ष बबूली सोरेन, मेघराय मुर्मू, कोदवाटांड़ मुखिया बबलू हेंब्रम, बुधन सोरेन, भुवनेश्वर हांसदा आदि उपस्थित थे. फोटो- दोरबार चट्टानी स्थित पुनाय थाना में पूजा अर्चना करने पहुंचे पूर्व सीएम के ससुर, पुत्र और उपस्थित समिति के लोग.
रांची// राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।
