रांची/बुढ़मू : रांची पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली जब महाराज प्रमाणिक के दस्ते का माओवादी पुलिस के हाथे चढ़ गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया की माओवादी दस्ते का सक्रिय सदस्य रहा और पांच पुलिस कर्मियों की शहादत में शामिल था उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर तमाड़ थाना क्षेत्र के राडग़ांव और रंगामटी क बीच से दबोचने में सफलता मिली है.तमाड़ पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में अमित मुंडा गिरोह के सदस्य को दबोचा गया है।

सीआइएल के सीवीओ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी और सीसीएल के सीवीओ पंकज कुमार सहित सतर्कता विभाग सीसीएल रांची मुख्यालय से आये कई अधिकारियों ने शुक्रवार को ढोरी प्रक्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान एसडीओसीएम (अमलो) व्यू प्वाइंट पर माइंस की वस्तिृत जानकारी ली. कोल इंडिया सीवीओ श्री त्रिपाठी व सीसीएल सीवीओ श्री कुमार ने ढोरी जीएम एमके अग्रवाल, बीएंडके जीएम के रामाकष्णा, कथारा जीएम दिनेश कुमार गुप्ता व अन्य अधिकारियों के साथ चपरी गेस्ट हाउस में क्षमता नर्मिाण प्रोग्राम एवं न्यू रोड सेल गाइड लाइन को लेकर वर्कशॉप किया. सतर्कता विषय पर कोल इंडिया सीवीओ और सीसीएल सीवीओ पेशेवर जीवन के सभी पहलुओं में सतर्कता के महत्व को रेखांकित किया. सीसीएल सीवीओ ने विभाग का संक्षप्ति विवरण प्रदान किया. विभाग द्वारा की गयी निवारक सतर्कता गतिविधियों का विवरण दिया एवं 2009 के रोड सेल गाइड लाइन के कमियों को दूर करते हुए 2023 के गाइड लाइन का संक्षप्ति विवरण दिया. कोल इंडिया के सीवीओ ने सीसीएल सतर्कता विभाग द्वारा की गयी गतिविधियों की सराहना किया. सुधार के लिए कई सुझाव भी दिये. सीआइएल सीवीओ श्री त्रिपाठी ने कहा कि कोल इंडिया के सभी कंपनियों में अधिकारियों और कामगारों के लिए ट्रेनिंग का मैराथन प्रोग्राम कर रहे हैं. जिसमें एसओपी, मैनुअल आदि नियमों का सही से पालन हो सके. कहा कि अभी लोगों को रोड सेल मैनुअल के बारे में वस्तिृत जानकारी दी गई. रोड सेल मैनुअल सीआइएल अपडेट करते रहता है, जिसकी जानकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को बताना जरूरी है. जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी नियमत: पालन कर सके. कहा कि सेल मैनुअल 2009 के बाद 2023 में मॉडीफाई किया गया है. कहा कि कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी कोरोना जैसे त्रासदी में कोयला उत्पादन का बखूबी काम किया है. यही कारण है कि कोरोना जैसे महामारी में भी कहीं किसी भी पावर प्लांट में कोयले की कमी नहीं हुई. कहा कि परियोजनाओ में टेक्नोलॉजी का उपयोग करें, जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगें. एक सवाल के जबाब में श्री त्रिपाठी ने कहा कि ठेकेदार कंपनी द्वारा बनाये स्टीमेट में विलो टेंडर डाल कर काम लेते हैं. कंपनी ओपेन टेंडर करती है. जिसमें सबसे कम रेट में जो ठेकेदार टेंडर करता है उसे एल-1 करार देकर काम दे दिया जाता है. कहा कि ठेकेदार अपने कम बचत में काम करने को तैयार रहता है. कंपनी काम के दौरान क्वालिटी और क्वांटिटी से समझौता नहीं करता है. कहा कि कोई ठेकेदार काम के दौरान क्वालिटी और क्वांटिटी के अनुसार काम नहीं करता है तो उसपर कंपनी कानूनी कार्रवाई करती है. हालांकि ठेकेदार अभी स्टीमेट से 50-60 फीसदी बिलो रेट से भी काम कर रहा है. जबकि स्टीमेट में ही ठेकेदार का मुनाफा जुड़ा रहता है. सीसीएल सीवीओ श्री कुमार ने कहा कि जो ठेकेदार अधिक विलो में टेंडर करते हैं उस काम को संबंधित अधिकारी सतर्कता पूर्वक काम ले. कहा कि ऐसा करने से ठेकेदार को काम में हानी होगा तो कोई ठेकेदार बिलो रेट में टेंडर नहीं करेगा. जिससे काम का क्वांटिटी और क्वालिटी दोनों सुधरेगा. सीवीओ के स्वागत में हुए रंगारंग कार्यक्रम सीआइएल सीवीओ श्री त्रिपाठी और सीसीएल सीवीओ श्री कुमार के स्वागत में चपरी रेस्ट हाउस में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सीवीओ के सम्मान में कलाकारों ने गीत, भजन, ठुमरी आदि पेश किया.संचालन ज्ञानदीप व डॉ श्वेता शरण ने किया. मौके पर सीसीएल विजिलेंस रांची के मुख्य प्रबंधक एक्सवेसन अजय कुमार, मुख्य प्रबंधक माइनिंग विमल कुमार, टीएस सीवीओ शशांक शर्मा, सह प्रबंधक पर्सनल वश्विास वत्स सहित ढोरी जीएम एमके अग्रवाल, बीएंडके जीएम के रामाकृष्णा, कथारा जीएम डीके गुप्ता, ढोरी एसओ माइनिंग अमिताभ तिवारी, बीएंडके एसओ माइनिंग केडी प्रसाद, परियोजना पदाधिकारी केआर सत्यार्थी, शैलेश प्रसाद, रंजीत कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, एके शर्मा, केएस गैवाल, वीएन पांडेय, विजय कुमार, डीके सन्हिा, उमेश कुमार, पी गैन, एके तिवारी, एसओपी प्रतुल कुमार, एसओसी उज्जवल कुमार सिंह, एसओइएंडएम जयशंकर प्रसाद, एसओएक्स यूके पासवान, एएफएम राजीव रंजन, सीएसआर अधिकारी शैलेश कुमार, सेल अधिकारी बैजनाथ कुमार, एसओ सेफ्टी गोपाल सिंह मीना, सुरक्षा अधिकारी सीताराम उइके, संतोष कुमार, बट्टिू कुमार, विवेक कुमार सिंह आदि मौजूद थे. कार्यक्रम आयोजन की मुख्य भूमिका कार्मिक प्रबंधक मो तौकीर आलम, अभिषेक सन्हिा, एलएंडआर आशीष अंचल व नोडल ऑफिसर इन्वायरमेंट अच्युतानंद कुमार ने निभायी.

मैक्लुस्कीगंज 1 मार्च 2024 फोटो जेपीजी 1-8 दव्यिांगों के बीच ट्राइसाइकिल वितरण करते सीवीओ व साथ में ढोरी, बीएंडके व कथारा जीएम दव्यिांगों के बीच वितरण किया गया ट्राइसाइकिल. बेरमो चपरी रेस्ट हाउस में सीआइएल व सीसीएल सीवीओ ने ढोरी प्रक्षेत्र के सीएसआर मद से चार दव्यिांगों के बीच ट्राइसाइकिल का वितरण किया. जिसमें दो इलेक्ट्रीकल और दो मैनुअल ट्राइसाइकिल है. सीआइएल सीवीओ श्री त्रिपाठी ने कहा कि सीआइएल समाजिक मद में भी काम करते रहती है. जिसके लिए कंपनी ने सीएसआर विभाग बनाया है. जिसमें कंपनी अपने मुनाफे का कुछ हस्सिा सीएसआर में इकठ्ठा कर समाज हित में काम करती है.

मैक्लुस्कीगंज में लगातार चलाया जाएगा चेकिंग अभियान. मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में इन दिनों सघन मोटर साइकिल चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. अभियान में ट्रिपल लोड बाइक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. साथ ही बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस व तेज़ गति से बाइक चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है. मैक्लुस्कीगंज थाना के सअनि दिनेश कुमार मंडल ने अभिभावकों व क्षेत्र वासियों से एक अपील की है कि बाइक अथवा अन्य किसी तरह का वाहन अपने बच्चों को न दे, अत्यंत जरूरी पड़ने पर भी लापरवाही न बरतें. उन्होंने कहा कि इन दिनों दुर्घटना में मृत्य डर बढ़ रही है, इसी के मद्देनजर वरीय पदाधिकारियों के दिशा निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है. बताया कि बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस व ट्रिपल सवारी सहित उपरोक्त किसी तरह की लापरवाही में पकड़े जाने पर (एमवी) मोटर वेहिकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी, जिसके बाद फाइन कटेगा और चालान सीधे घर पहुंचेगा.

बालुमाथ थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में आयोजित सात दिवसीय शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा सह रूद्र महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा कल आयोजन समिति के पदाधिकारी और सदस्यों ने एकीकृत बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं से इस कलश शोभायात्रा में भाग लेने का किया अपील श्रद्धालुओं के लिए 1551 कलश का व्यवस्था किया गया है सुबह 10:00 बजे यज्ञ स्थल से मकईयाटांड़ बड़की नदी के लिए प्रस्थान करेंगे श्रद्धालु इस कार्यक्रम में सांसद विधायक समेत के राजनीतिक दल के नेता व भी.आई.पी पहुंच कर लेंगे कलश यात्रा में भाग।

हजारीबाग लोहसिंघना थाना क्षेत्र के ओकनी तालाब के पास से पुलिस ने पांच अफीम तस्करों को पकड़ा है। गुरुवार को इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओकनी तालाब के पास चतरा से कुछ तस्कर अफीम लेकर घूम रहे हैं। पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस को पांच लोग बाइक पर बैठे दिखे। पुलिस को आता देख भागने लगे। पुलिस ने पांचों को खदेड़ कर पकड़ लिया। जब तलाशी ली गई तो उनके पास 3.20किलो ग्राम अफीम बरामद की गयी। उन्होंने ने बताया कि चतरा से अफीम लेकर तस्कर हजारीबाग से कहीं और बेचने वाले थे। पकड़े गए तस्करों का नाम सुखराम मुंडा, हरीश कुमार, अभिषेक कुमार, निकेतन कुमार है। सभी चतरा जिले के पथलगड़ा के बताए गये हैं। इनके पास से पुलिस ने तीन बाइक, पांच मोबाइल, ऐक वेट मशीन बरामद कि है।

दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो यानि की NCRB के हालिया रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में 23,178 गृहिणियों ने आत्महत्या की थी। यानी देशभर में हर दिन 63 और लगभग हर 22 से 25 मिनट में एक आत्महत्या हुई है। जबकि साल 2020 में ये आंकड़ा 22,372 था। जितनी तेज़ी से संसद का निर्माण करवाया, सांसद और विधायक अपनी पेंशन बढ़ा लेते है , क्यों नहीं उतनी ही तेज़ी से घरेलु हिंसा के खिलाफ सरकार कानून बना पाती है। खैर, हालत हमें ही बदलना होगा और हमें ही इसके लिए आवाज़ उठानी ही होगी तो आप हमें बताइए कि *---- आख़िर क्या वजहें हैं जिनके कारण हज़ारों गृहणियां हर साल अपनी जान ले लेती हैं? *---- घरेलू हिंसा को रोकने के लिए हमें क्या करना चाहिए ? *---- और क्या आपने अपने आसपास घरेलू हिंसा को होते हुए देखा है ?

हम सभी रोज़ाना स्वास्थ्य और बीमारियों से जुड़ी कई अफवाहें या गलत धारणाएं सुनते है। कई बार उन गलत बातों पर यकीन कर अपना भी लेते हैं। लेकिन अब हम जानेंगे उनकी हकीकत के बारे में, वो भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मदद से, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में। याद रखिए, हमारा उद्देश्य किसी बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना है।सेहत और बीमारी को लेकर अगर आपने भी कोई गलत बात या अफवाह सुनी है, तो फ़ोन में नंबर 3 दबाकर हमें ज़रूर बताएं। हम अपने स्वास्थ्य विशेषज्ञों से जानेंगे उन गलत बातों की वास्तविकता, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में।

एक बार फिर आ गया है... ग्लेनमार्क कुकिंग कॉम्पटीशन!! जहां आपको रिकॉर्ड करनी है पोषक तत्वों से भरे व्यंजनों की रेसिपी. चुने हुए प्रतिभागियों को मिलेगा मुंबई जाने का मौका.. तो फोन में नम्बर 3 का बटन दबाएं और रिकॉर्ड करे रेसिपी!!