प्रेस विज्ञप्ति 7वी फेडरेसन कप वुशु प्रतियोगिता सम्पन्न. झारखण्ड ओवर ऑल चैंपियन. राँची :ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम मे चल रहे 7वी फेडरेशन कप वुशु प्रतियोगिता मे झारखण्ड टीम ने पदको के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया. दूसरे स्थान पर राजस्थान और तीसरे स्थान पर असम की टीम रही. आस्था उरांव ने जीते तीन स्वर्ण पदक- झारखण्ड की तरफ से इस लीग मे खेलते हुए झारखण्ड की. आस्था उरांव एवं एल प्लेटोदीप सिंह ने ताउलु मे तीन तीन स्वर्ण पदक जीते. झारखण्ड के पदक विजेता खिलाडी निम्नवत रहे :- गोल्ड - निशांत तिर्की,तारा कुमारी, श्रेया कुमारी, सोनाली कुमारी, शिवम् उरांव, ललन यादव, अंकित कुमार, आकाश उरांव, संजना कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, तनुश्री, साकिब अंसारी, सोनी मिंज,प्रिया गाड़ी, आस्था उरांव, मनीष मुंडा, एल प्लेटोदीप सिंह,आस्था उरांव सिल्वर- डॉली कुमारी,तारा कुमारी, अंकित कुमार, रोहित कुमार गंझु ब्रोज़ -सोमनाथ सिंह कंचन तिग्गा,तनुश्री, संजना कुमारी, कुसुम कुमारी आकाश उरांव, सोनी मिंज मुख्य अतिथि श्री धीरसेन ए सोरेन राज्य परियोजना पदाधिकारी के द्वारा फेडरेसन कप वुशु प्रतियोगिता के खिलाड़ियों के बिच मेडल, ट्रॉफी और पदक प्रदान किये गए. इस अवसर पर साईं के श्री बी महापत्र सहित श्री. सुहेल अहमद वुशु एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के सी इ ओ श्री सुहेल अहमद सहित, सुनील शांकरी, उदय साहू, प्रियदर्शी अमर, डॉ कविता सिंह, चंचल भट्टाचार्य, मनोज महतो, मनोज साहू, शिवेंद्र दुबे, शैलेन्द्र दुबे, मिथलेश साहू, शम्भू सेठ, प्रद्युम्न बेहरा, अशोक मौकाशी,डी कॉन्डया, शैलेन्द्र कुमार,उमा रानी पालीत आदि उपस्थित थे.
मैक्लुस्कीगंज 25 फरवरी 2024 फोटो 2 - बैठक करते ग्रामीण. लपरा पंचायत के नवाडीह मोनाटोला में ग्रामीणों की बैठक वार्ड सदस्य तारा देवी की अध्यक्षता में कई गयी. बैठक में मुख्य रूप से अबुआ आवास योजना के तहत प्रखण्ड द्वारा जारी सूची में लपरा पंचायत के नावाडीह गांव व मोनाटोला के ग्रामीणों में रोष व्याप्त है. कहा गया की उक्त योजना के योग्य लाभुकों के चयन ममे भारी अनियमितता बरती गई है. एसटी एससी बहुल क्षेत्र में मात्र चार पांच लाभुकों का नाम है. जिनका रहने के लिए प्रयाप्त व्यवस्था नहीं है. योजना के चयन व गड़बड़ी का विरोध किया जाएगा. बैठक में सीसीएल के रोहिणी करकट्टा ओसीपी खदान को लेकर होने वाले ग्राम सभा को लेकर सहित अपने हक अधिकार व रोजगार पर भी चर्चा की गयी. बैठक में रैविमो नावाडीह शाखा अध्यक्ष शिवनारायण लोहरा, बासुदेव ठाकुर, दिनेश गुप्ता, नरेश यादव, राधेश्याम, जितेंद्र यादव, सुरेश लोहरा, प्रेम, अनिल, दीपक, अजय, नगीना कुमारी, सीता कुमारी, देवंती कुमारी, जानकी कुमारी, बसंती देवी, मुनिया देवी, फुलमनी देवी, मदन देवी, रीमा देवी, बंधनी देवी, सोहरी देवी, राधा देवी, संदीप मुंडा, आकाश मुंडा, अनिता देवी, आशा देवी, सोनिया देवी, पुतुल देवी, चांदनी देवी, बसंती देवी, सावित्री देवी, दिलीप यादव, रामबिलास लोहरा ग्रामीण उपस्थित थे
सरकार ने ग्राम सभा को तिलांजलि दे दी है। जमीन के नीचे की खनिज संपदा पर सबकी नजर है। पर जमीन के ऊपर के लोगों की चिंता किसी को नहीं है ।यही वजह है ,कि गांव के लोग दुखी हैं। हर सुविधा शहर को पहले और गांव को बाद में मिला है। गांव की समस्या को समझने और जीने वाला गांव का लीडर चाहिए। आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने संत रविदास जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की । उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी ने कठिन श्रम एवं समर्पण को बहुत महत्व दिया था। उनके गुणों को हमें अपना ने की जरूरत है। समाज कल्याण में उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।
जानकारों की माने तो टोरी शिवपुरी के तीसरे रेलवे लाइन का ऑनलाइन उद्घाटन की तैयारी सीसीएल द्वारा की जा रही है। इसके लिए शिवपुर में समारोह का आयोजन किया जाएगा। बताया गया कि पीएम उसी दिन धनबाद आएंगे। वहीं से ऑनलाइन उद्धघाटन करेंगे। सूत्रों के अनुसार 950 करोड़ की लागत से उक्त लाइन का निर्माण किया जा रहा है । धनबाद रेलवे लाइन मंडल के अधिकारियों ने पिछले साल शिवपुर रेलवे स्टेशन का दौरा किया था जिसमें रेलवे से कोयला के बाद पैसेंजर ट्रेन चलाने की संभावना जताई थी जिसका स्वागत विधायक किसुन कुमार दास ने उस वक्त किया था। सीसीएल इस समारोह को भव्य बनाने में लगा हुआ है। साथ ही समारोह को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
बुढ़मू : आदिवासी बाल विकास विद्यालय ठाकुरगांव परिसर में राँची लोकसभा सांसद कोष से निर्मित योजना गुरूकुल पाठशाला द्वार का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथी सांसद संजय सेठ, कांके विधायक, बुढ़मू प्रखण्ड विकास पदाधिकारी धीरज कुमार, भाजपा ऐसी मोर्चा के ग्रामीण जिला मंत्री अशोक नायक, भाजपा नेता रामकुमार दुबे आदि ने संयुक्त रूप फीता काट कर किया। उदघाटन समारोह में विद्यालय के छात्राओ द्वारा अतिथियों को स्वागत करते हुए विद्यालय परिसर में लाया गया, कार्यक्रम की शुरुआत, राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। साथ ही सभी अतिथियों को विद्यालय परिवार द्वारा शॉल ओढ़ाकर व फुल माला पहना कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद संजय सेठ ने कहा शिक्षा बहुत बडा पुंजी है, साथ ही सभी छात्र व छात्राओ को उज्वल भविष्य की शुभकामना दी। विधायक ने कहा विद्यालय परिसर में अपने विधायक कोष से साईकिल सेड का निर्माण कार्य जल्द कराने को घोषणा की। वही मंच का संचालन भाजपा नेता राम कुमार दुबे ने किया। स्वागत भाषण व विद्यालय में अतिथियों के लिए व्यवस्था विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार तिवारी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव श्रीमति जयंती उरांव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन खेमा कांत मिश्रा ने किया।कार्यक्रम मे सासंद प्रतिनिधि खिजरी के प्रमोद सिंह,भाजपा नेत्री सुमन मिश्रा, मनोज मिश्रा , मुखीया अनुपा उरांव, मुखीया जंयती देवी, मनपुरण प्रजापति, सहानंद यादव, गोरव महतो, कमल मोदी, विनय लाल साहदेव, गोरखनाथ सिंह, तुलसी गोप, प्रमोद उरांव, शर्मा महतो, जगलाल महतो, सुरजन गोडाईत, राजू सिंह, समेत विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स तीरंदाजी प्रतियोगिता शिलांग मेघालय -2024 आज व्यक्तिगत में दूसरा पदक सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस एकलव्य केंद्र रांची की एवं रांची यूनिवर्सिटी की ओर से तीरंदाज सावित्री कुमारी ने रिकर्व मेॅ कांस्य पदक जीती खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स तीरंदाजी में जो दिनांक 20 से 24 फरवरी, 2024 तक शिलांग मेघालय में आयोजित सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस रांची के तीरंदाज दीपक कुमार ने टीम स्पर्धा में गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर को हराकर कल स्वर्ण पदक जीता एवं आज रिकर्व तीरंदाज सावित्री कुमारी ने व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य पदक जीती झारखंड कुल 02 पदक हासिल किए 1 स्वर्ण पदक 1 कांस्य पदक सावित्री कुमारी रांची यूनिवर्सिटी से प्रतिनिधित्व की हैं दोनों तीरंदाज एवं उनके प्रशिक्षकों को इस शानदार प्रदर्शन के लिए एवं झारखंड का नाम रोशन करने पर रांची यूनिवर्सिटी के खेल डायरेक्टर, चंचल भट्टाचार्य जी, झारखंड तीरंदाजी संघ के सचिव, द्रोणाचार्य पूर्णिमा महतो जी, सहित सभी प्रशिक्षक एवं खेल प्रेमियों ने ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
लातेहार बालूमाथ में नए थाना प्रभारी के रूप में विक्रांत कुमार उपाध्याय ने शुक्रवार को योगदान दिया है। इससे पहले वे जमशेदपुर में पदस्थापित थे ।बालूमाथ के निवर्तमान थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार महतो के स्थानांतरण के बाद उन्होंने योगदान दिया है योगदान देने के बाद उन्होंने बालूमाथ थाने में पद स्थापित पुलिस अधिकारियों व कर्मियों से विधिवत परिचय लिया और क्षेत्र के बारे में जानकारी ली मालूम हो की मालूमाथ के पूर्व थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार महतो को स्थानांतरित कर दिया गया है साथ ही मालूमाथ थाने में पदस्थापित कई अन्य पुलिस पदाधिकारीयों को दूसरे जिलों में स्थानांतरित कर दिया गया है।
मैक्लुस्कीगंज 24 फरवरी 2024 मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के कोनका धुर्वामोड़ में काम करने के दौरान दो मजदूर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार चंदवा डुमारो निवासी जुगेश्वर राम व मैक्लुस्कीगंज के कोनका निवासी किसुन भुइंया (राज मिस्त्री) निर्माणाधीन घर में काम कर रहे थे, इसी क्रम में अनियंत्रित होकर ऊंचाई से गिर गये. आनन फानन में दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स भेज दिया गया. किसुन भुइंया को सिर व जुगेश्वर राम को कमर व हांथ में गंभीर चोट लगी है.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
