रांची : माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी, चेरी, मनातू स्थित ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के "तृतीय दीक्षांत समारोह" में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री सी०पी० राधाकृष्णन, माननीय मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन एवं केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
खेल-समाचार ---------------------------------- विषय:- झारखंड राज्य कबड्डी प्रीमियर लीग का रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुभारंभ। ---------------------------------------- झारखंड राज्य कबड्डी एसोसिएशन के तत्वाधान में पांच दिवसीय झारखंड राज्य कबड्डी प्रीमियर लीग पुरुष वर्ग का ऑक्सीजन पार्क ,मोराबादी , रांची में प्रारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो , विशिष्ट अतिथि डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर तपन कुमार सांडिल एवं रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजीत कुमार ने नारियल फोड़कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आगन्तुकों का स्वागत झारखंड राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष तपन कुमार राउत, राज्य संघ के कोषाध्यक्ष हरीश कुमार ने किया। जबकि स्वागत भाषण झारखंड राज्य कबड्डी संघ के महासचिव संजय कुमार झा ने किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय के वरीय शारीरिक शिक्षा शिक्षक सह रांची जिला कबड्डी संघ के संस्थापक अजय झा ने किया। इस अवसर पर रांची के लोकप्रिय विधायक सी.पी. सिंह , शिवेंद्र कुमार, जिला खेल पदाधिकारी, रांची,मुख्य संरक्षक रमेश सिंह , केन्द्रीय सचिव सह नगर प्रभारी जीतेन्द्र सिंह, सेवानिवृत्त साई के वॉलीबॉल प्रशिक्षक विश्वनाथ सिंह , चंचल भट्टाचार्य, गोविन्द झा, श्रीमती विजेता वर्मा , संतोष प्रसाद , सूरज टोप्पो, विनय सिंह, ज्योत्सना केरकेट्टा ,आशा बेक , रंजीत सिंह, राखी मिंज , शोभा कुमारी , सागर कुमार ,नसीम एवं कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। पूरे प्रतियोगिता में ए.एम. त्रिपाठी, लक्ष्मण रजक , सुनील कुमार के देखरेख में कई राष्ट्रीय निर्णायक ने अहम भूमिका निभाई। अंत में धन्यवाद ज्ञापन झारखंड राज्य कबड्डी संघ के कार्यकारिणी सदस्य मोनू शुक्ला ने किया। इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य की कुल आठ टीमों को प्रवेश दिया गया है जो तीन मार्च तक शाम 5:00 बजे से 9:00 बजे तक ऑक्सीजन पार्क मोरहाबादी मैदान में चलेगी। पूरे प्रतियोगिता के आठ टीमें इस प्रकार है:- नीलांबर पीतांबर फाइटर्स,बिरसा मुंडा लायन्स,शेख भिखारी हीरोज , सिद्धू कानू वायर्स , तिलका मांझी द वायर्स ,वीर बुद्ध भगत टाइगर , कार्तिक उरांव राइनोज, तेलेंगा खड़िया ब्लास्टर।
मैक्लुस्कीगंज 28 फरवरी 2024 पूर्व सीएम हेमंत के ससुर व ज्येष्ठ पुत्र ने लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ में की पूजा अर्चना - हेमंत की शीघ्र रिहाई की मन्नत मांगी महुआटांड़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ससुर अनपा मुर्मू व ज्येष्ठ पुत्र बुधवार को ललपनिया स्थित संतालियों के महान धर्मस्थल लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ पहुंचे. दोरबार चट्टानी स्थित पुनाय थान में आराध्यों का आह्वान करते हुए विशेष पूजा अर्चना कर पूर्व सीएम हेमंत की शीघ्र बेदागपूर्ण रिहाई की मन्नत मांगीं. नाना- नाती ने यहां करीब आधे घंटे तक पूजा अर्चना की. बता दें कि इस महान धर्मस्थल के प्रति पूर्व सीएम, उनकी पत्नी और पूरे परिवार की गहरी आस्था है. पूर्व सीएम हेमंत व इनकी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन और दोनों बच्चे हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित सम्मेलन में पूजा अर्चना को पहुंचते हैं. पूर्व सीएम के ससुर 2022 के सम्मेलन में पहुंचे थे. मौके पर लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ समिति के अध्यक्ष बबूली सोरेन, मेघराय मुर्मू, कोदवाटांड़ मुखिया बबलू हेंब्रम, बुधन सोरेन, भुवनेश्वर हांसदा आदि उपस्थित थे. फोटो- दोरबार चट्टानी स्थित पुनाय थाना में पूजा अर्चना करने पहुंचे पूर्व सीएम के ससुर, पुत्र और उपस्थित समिति के लोग.
पहला सरला बिरला मेमोरियल रनिंग फुटबॉल चैंपियनशिप 2023-24 *बांधगाड़ी* को हराकर* अंश क्लब कांके बना *चैंपियन* चाय बागान फुटबॉल मैदान महिलौंग में चल रहे प्रथम सरला बिरला मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप का आज फाइनल मैच बांधगाड़ी फुटबॉल क्लब बांधगाड़ी औरअंश क्लब कांके के बीच खेला गया। जिसमें अंश क्लब कांके ने बांधगाड़ी क्लब को 1-0 से हराकर प्रथम पुरस्कार जीता। दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया पहले हाफ में किसी भी टीम को सफलता नहीं मिली दूसरे हाथ में भी दोनों टीम एक दूसरे पर आक्रमण प्रत्याक्रमण करती रहे लेकिन दोनों टीम गोल करने में असमर्थ रहे। मैच के 55 मिनट में बांधगाड़ी फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी नयन बारला ने अपने ही पेनेल्टी बॉक्स के अंदर हैंडबॉल किया और अंश क्लब कांके को पेनाल्टी का लाभ मिला जिसे अमित ने गोल में बदलकर अपने टीम को एक सुनने से आगे कर दिया जो कि अंत तक कायम रहा। इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अंश क्लब कहां के के सुशील को दिया गया जबकि प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार बांधगाड़ी फुटबॉल क्लब के मेंडिस को दिया गया। आज के मुख्य अतिथि सरला बिरला यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉक्टर गोपाल पाठक थे उनके साथ विशिष्ट अतिथि सरला बिरला यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉक्टर विजय कुमार सिंह थे। वॉइस आंसर डॉ गोपाल पाठक ने खिलाड़ियों के बीच में पुरस्कार वितरण किया। पुरस्कार के रूप में अंशकाल्प कांके को 150000 रुपए तथा बंद गाड़ी फुटबॉल क्लब को ₹100000 तथा चौथे स्थान पर रहने वाले टाइम जेबीकेएसएस खिजरी और जे आर एस नामकुम को 20-20 हजार रुपए का पुरस्कार राशि दिया गया। विश्वजीत पात्रा अपने मंच का संचालन किया। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह काशीनाथ महतो महेश महतो आरती कुजूर माधुरी देवी टाटी पूर्वी मुखिया कृष्णा पहान महिलोंग के मुखिया संदीप तिर्की पूर्व विधायक खिजरी रामकुमार पाहन एवं कई गण मान्य लोग उपस्थित थे इस अवसर पर स्वर्णरेखा पब्लिक हाई स्कूल एवं बीएमबीएसटी पब्लिक स्कूल की छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन किया
मैक्लुस्कीगंज 28 फरवरी 2024 गोमिया की बेटी आर्मी मे लेफ्टिनेंट बनकर पुरे बोकारो जिला का नाम रौशन किया सेवा निवृत पिता सहित एक बेटा दो बेटी है आर्मी मे अधिकारी बोकारो जिला अंतर्गत गोमिया प्रखंड के पलिहारी गुरूडीह पंचायत (गोमिया ) निवासी सेवा निवृत सुबेदार राजकुमार साह की बेटी पूजा कुमारी आर्मी मे लेफ्टिनेंट अधिकारी बनी उन्हे मंगलवार को आईएनएचएस अश्वनी कोलाबा मुंबइ मे आयोजित शिरोमणि समारोह में कमांड अधिकारी ने पूजा कुमारी को लेफ्टिनेंट की पद का बैच और कैप प्रदान कर अपने दायित्वों का निर्वहन करने की सपथ दिलाइ गयी,पूजा कुमारी परिवार की तीसरी सदस्य है जो आर्मी मे अधिकारी बनी ,कार्य क्रम मे ,पूजा को मिले बैच और कैप को पूजा ने बैच व पगडी को पिता राजकुमार साह,माता शिला देवी को प्रदान कर सैलूट कर आशीर्वाद लिया ,इस सुखद क्षण में बेटी आर्मी मे लेफ्टिनेंट बनने पर माता- पिता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा देश सेवा से बढकर कोई सेवा नही और उस सेवा मे बेटी ने योगदान दे पुरा परिवार गौरान्वित महसूस कर रहा है,ग्यात हो इसके पूर्व बडे भाइ अमित कुमार ने 8 जून सत्र 2019 मे जलाधंर मे कैपटन के पद पर योगदान दिया है,तथा दुसरी बहन 1 मार्च 2023 को आर्मी मे लेफ्टिनेंट के पद पर आरती कुमारी जो एम एच पठान कोट पंजाब मे योगदान दी है,वही पिता राजकुमार साव आर्मी मे सुवेदार के पद से सेवा निवृत हो कर खुशहाल जीवन ब्यतित कर रहे है,भाइ बहन सभी का प्रारभिंक शिक्षा गोमिया पिट्स माडर्न स्कूल से हुइ है,श्री साह सहित बडा बेटा कैपटन और दो बेटी लेफ्टिनेंट आर्मी मे योगदान देने पर गोमिया ही नही पुरा बोकारो जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा हैं,पूजा की सफलता पर पिट्स माडर्न स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार उपाध्याय ने खुशी जाहिर करते हुये बधाई दिया वहीं पंचायत की मुखिया सपना कुमारी और शिछा विद आशा कुमारी ने कहा गर्व है पुरे समाज को पूजा की उपलब्धि पर,
रांची : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि, झारखंड आगमन पर माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का हार्दिक अभिनंदन और जोहार करते हुए माननीय राज्यपाल श्री सी०पी० राधाकृष्णन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन।*
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 1 लाख 28 हजार 900 करोड़ का बजट पेश किया . वित्तमंत्री ने कहा अगले वित्तीय वर्ष में राज्य का विकास दर 7.7 फीसदी रहने का अनुमान है. 4 साल में स्थापना व्यय की तुलना में योजना व्यय में बढ़ोतरी हुई है.* *मुख्य बातें :* – 2024-25 में 1000 स्कूलों में किचन सह स्टोर की मरम्मती होगी. – 50000 किसानों को उद्यानिक फसलों का विशिष्ट प्रशिक्षण दिया जायेगा. – कृषि यंत्र वितरण में 200 करोड़ खर्च किये जायेंगे. -2024-25 में कृषि ऋण माफी की सीमा 50,000 से बढ़कर 2,00,000 किया जायेगा. – तालाबों की गहरीकरण, जीर्णोद्धार के लिए जल निधि उप योजना के तहत 1500 डीप बोरिंग का काम और 4000 परकोलेशन टैंक बनाने के लिए 380 करोड रुपए खर्च किये जायेंगे. – 2024-25 में मनरेगा में 9 करोड़ मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य. -2024-25 में अबुआ आवास योजना में 4831 करोड़ का बजट. – सिंचाई सुविधाओं और सिंचाई क्षमता के विस्तार के लिए जल संसाधन में 2238 करोड़ खर्च होंगे. – आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण पर 13.50 करोड खर्च होंगे. – गर्भवती महिलाओं और जच्चा बच्चा के स्वास्थ्य के लिए 1500 रुपये का मातृ किट 6000 लाभार्थियों के बीच वितरित किया जायेगा. इस योजना में 90 करोड खर्च होंगे. किट में मच्छरदानी, जच्चा और बच्चा के लिए पोशाक, तेल, साबुन, बाल्टी जैसी सामग्रियां होंगी. – दिव्यांग कल्याण योजना के तहत 6.10 करोड रुपए खर्च किये जायेंगे. – 2024-25 में 325 प्रखंड स्तरीय लीडर स्कूल का संचालन शुरू किया जायेगा. – 4036 पंचायत स्तरीय स्कूलों को अगले दो वर्षों में आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जायेगा. – 117 स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा के लिए लैब की स्थापना की जायेगी. – राज्य में 19 नये कॉलेज (15 डिग्री कॉलेज और चार महिला कॉलेज ) स्थापित किये जायेंगे. – रांची में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना होगी. – रिम्स को सुदृढ़ किया जायेगा. – रिनपास के कैंपस में उपलब्ध भूमि पर एक मेडिको सिटी की स्थापना होगी. – खाद्य सुरक्षा योजना के प्रत्येक राशन कार्ड धारी परिवार को सोयाबीन बरी का वितरण किया जायेगा. – मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत 5 साल या उससे पहले बने क्षतिग्रस्त 1500 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का सुदृढ़ीकरण किया जायेगा. – 2024-25 में 70 पुलों का निर्माण कराया जायेगा. – प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2500 किलोमीटर सड़क और 200 पुलों का निर्माण कराया जायेगा. – 20,000 का ग्रिड सोलर पंप का वितरण और अधिष्ठापन किया जायेगा. – 6360 युवक युवतियों को पीएमईजीपी योजना के तहत स्वरोजगार से जोड़ा जायेगा. – विभिन्न औद्योगिक नीतियों के तहत 20710 करोड का निवेश लाया जायेगा, जिससे राज्य के एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है. – 144 बुनकरों को बुनाई में 1 साल का प्रशिक्षण और हस्तशिल्प के विभिन्न ट्रेडों में 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. – औद्योगिक विकास के लिए 484.87 करोड रुपए का बजट रखा गया है.
चान्हों के नए थाना प्रभारी अजीम अंसारी को बुके देकर क्षेत्र के लोगों ने स्वागत किया स्वागत करने वालों में नौशाद अंसारी अजित सिंह इश्तियाक अंसारी दानिश अंसारी अफरोज अंसारी संतोष करमाकर शामिल थे।
