मैक्लुस्कीगंज 2 मार्च 2024 फ़ोटो 1 - एक दिवसीय शैक्षणिक हड़ताल पर शिक्षक व अन्य. आदर्श उच्च विद्यालय मैक्लुस्कीगंज के शिक्षक हड़ताल पर रहे. विद्यालय के प्राचार्य आदित्य प्रसाद साहु ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्त रहित संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को आदर्श उच्च विद्यालय+2 मैक्लुस्कीगंज के शिक्षक एवं कर्मचारी 8 सूत्री सहित मोर्चा की अन्य मांगों को लेकर एक दिवसीय शैक्षणिक हड़ताल पर रहे. इस दौरान सभी शिक्षक व कर्मचारी विद्यालय के प्रवेश द्वार पर बैठे रहे. इस अवसर विद्यालय के प्राचार्य आदित्य प्रसाद साहु के अलावे राधा कुमारी, लखन प्रसाद साहु, एडवर्ड मरांडी, निर्मल कुजूर, गोपाल प्रसाद, जयप्रकाश कुमार, मनोज दुबे, सुधीर पांडेय, मनोहर महतो सहित अन्य शामिल थे.
जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी ने बालूमाथ प्रखंड के मुरपा पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय को प्लस टू में बदलने का मांग लातेहार उपायुक्त गरिमा सिंह से किया है। उन्होंने लातेहार उपायुक्त को आवेदन सौंप कर कहा कि मुरपा उच्च विद्यालय के प्लस टू बन जाने से मुरपा भगेया एवं गणेशपुर पंचायत के छात्र, छात्राओं को लाभ होगा। दूर दराज से विद्यार्थी बालूमाथ उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाते हैं। जिसमें कई छात्र ,छात्राएं गरीबी कि वजह से उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। मुरपा पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में प्लस टू की शिक्षा बहाल होने से अभाव वस अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर पा रहे छात्र छात्राओं को ईसका लाभ होगा।
राँची।चुटिया पॉवर हाउस स्थित छठ तालाब पिंड के पास निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की नौबत मारपीट तक आ पहुंची। इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के विरुद्ध चुटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
हजारीबाग पुलिस ने गुप्त सूच ना के आधार पर छापेमारी कर 200 किलो गांजा जब्त किया। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गांजे की कीमत 30 लाख रुपये बतायी जा रही है।
रांची/बुढ़मू : रांची पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली जब महाराज प्रमाणिक के दस्ते का माओवादी पुलिस के हाथे चढ़ गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया की माओवादी दस्ते का सक्रिय सदस्य रहा और पांच पुलिस कर्मियों की शहादत में शामिल था उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर तमाड़ थाना क्षेत्र के राडग़ांव और रंगामटी क बीच से दबोचने में सफलता मिली है.तमाड़ पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में अमित मुंडा गिरोह के सदस्य को दबोचा गया है।
सीआइएल के सीवीओ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी और सीसीएल के सीवीओ पंकज कुमार सहित सतर्कता विभाग सीसीएल रांची मुख्यालय से आये कई अधिकारियों ने शुक्रवार को ढोरी प्रक्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान एसडीओसीएम (अमलो) व्यू प्वाइंट पर माइंस की वस्तिृत जानकारी ली. कोल इंडिया सीवीओ श्री त्रिपाठी व सीसीएल सीवीओ श्री कुमार ने ढोरी जीएम एमके अग्रवाल, बीएंडके जीएम के रामाकष्णा, कथारा जीएम दिनेश कुमार गुप्ता व अन्य अधिकारियों के साथ चपरी गेस्ट हाउस में क्षमता नर्मिाण प्रोग्राम एवं न्यू रोड सेल गाइड लाइन को लेकर वर्कशॉप किया. सतर्कता विषय पर कोल इंडिया सीवीओ और सीसीएल सीवीओ पेशेवर जीवन के सभी पहलुओं में सतर्कता के महत्व को रेखांकित किया. सीसीएल सीवीओ ने विभाग का संक्षप्ति विवरण प्रदान किया. विभाग द्वारा की गयी निवारक सतर्कता गतिविधियों का विवरण दिया एवं 2009 के रोड सेल गाइड लाइन के कमियों को दूर करते हुए 2023 के गाइड लाइन का संक्षप्ति विवरण दिया. कोल इंडिया के सीवीओ ने सीसीएल सतर्कता विभाग द्वारा की गयी गतिविधियों की सराहना किया. सुधार के लिए कई सुझाव भी दिये. सीआइएल सीवीओ श्री त्रिपाठी ने कहा कि कोल इंडिया के सभी कंपनियों में अधिकारियों और कामगारों के लिए ट्रेनिंग का मैराथन प्रोग्राम कर रहे हैं. जिसमें एसओपी, मैनुअल आदि नियमों का सही से पालन हो सके. कहा कि अभी लोगों को रोड सेल मैनुअल के बारे में वस्तिृत जानकारी दी गई. रोड सेल मैनुअल सीआइएल अपडेट करते रहता है, जिसकी जानकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को बताना जरूरी है. जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी नियमत: पालन कर सके. कहा कि सेल मैनुअल 2009 के बाद 2023 में मॉडीफाई किया गया है. कहा कि कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी कोरोना जैसे त्रासदी में कोयला उत्पादन का बखूबी काम किया है. यही कारण है कि कोरोना जैसे महामारी में भी कहीं किसी भी पावर प्लांट में कोयले की कमी नहीं हुई. कहा कि परियोजनाओ में टेक्नोलॉजी का उपयोग करें, जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगें. एक सवाल के जबाब में श्री त्रिपाठी ने कहा कि ठेकेदार कंपनी द्वारा बनाये स्टीमेट में विलो टेंडर डाल कर काम लेते हैं. कंपनी ओपेन टेंडर करती है. जिसमें सबसे कम रेट में जो ठेकेदार टेंडर करता है उसे एल-1 करार देकर काम दे दिया जाता है. कहा कि ठेकेदार अपने कम बचत में काम करने को तैयार रहता है. कंपनी काम के दौरान क्वालिटी और क्वांटिटी से समझौता नहीं करता है. कहा कि कोई ठेकेदार काम के दौरान क्वालिटी और क्वांटिटी के अनुसार काम नहीं करता है तो उसपर कंपनी कानूनी कार्रवाई करती है. हालांकि ठेकेदार अभी स्टीमेट से 50-60 फीसदी बिलो रेट से भी काम कर रहा है. जबकि स्टीमेट में ही ठेकेदार का मुनाफा जुड़ा रहता है. सीसीएल सीवीओ श्री कुमार ने कहा कि जो ठेकेदार अधिक विलो में टेंडर करते हैं उस काम को संबंधित अधिकारी सतर्कता पूर्वक काम ले. कहा कि ऐसा करने से ठेकेदार को काम में हानी होगा तो कोई ठेकेदार बिलो रेट में टेंडर नहीं करेगा. जिससे काम का क्वांटिटी और क्वालिटी दोनों सुधरेगा. सीवीओ के स्वागत में हुए रंगारंग कार्यक्रम सीआइएल सीवीओ श्री त्रिपाठी और सीसीएल सीवीओ श्री कुमार के स्वागत में चपरी रेस्ट हाउस में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सीवीओ के सम्मान में कलाकारों ने गीत, भजन, ठुमरी आदि पेश किया.संचालन ज्ञानदीप व डॉ श्वेता शरण ने किया. मौके पर सीसीएल विजिलेंस रांची के मुख्य प्रबंधक एक्सवेसन अजय कुमार, मुख्य प्रबंधक माइनिंग विमल कुमार, टीएस सीवीओ शशांक शर्मा, सह प्रबंधक पर्सनल वश्विास वत्स सहित ढोरी जीएम एमके अग्रवाल, बीएंडके जीएम के रामाकृष्णा, कथारा जीएम डीके गुप्ता, ढोरी एसओ माइनिंग अमिताभ तिवारी, बीएंडके एसओ माइनिंग केडी प्रसाद, परियोजना पदाधिकारी केआर सत्यार्थी, शैलेश प्रसाद, रंजीत कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, एके शर्मा, केएस गैवाल, वीएन पांडेय, विजय कुमार, डीके सन्हिा, उमेश कुमार, पी गैन, एके तिवारी, एसओपी प्रतुल कुमार, एसओसी उज्जवल कुमार सिंह, एसओइएंडएम जयशंकर प्रसाद, एसओएक्स यूके पासवान, एएफएम राजीव रंजन, सीएसआर अधिकारी शैलेश कुमार, सेल अधिकारी बैजनाथ कुमार, एसओ सेफ्टी गोपाल सिंह मीना, सुरक्षा अधिकारी सीताराम उइके, संतोष कुमार, बट्टिू कुमार, विवेक कुमार सिंह आदि मौजूद थे. कार्यक्रम आयोजन की मुख्य भूमिका कार्मिक प्रबंधक मो तौकीर आलम, अभिषेक सन्हिा, एलएंडआर आशीष अंचल व नोडल ऑफिसर इन्वायरमेंट अच्युतानंद कुमार ने निभायी.
मैक्लुस्कीगंज 1 मार्च 2024 फोटो जेपीजी 1-8 दव्यिांगों के बीच ट्राइसाइकिल वितरण करते सीवीओ व साथ में ढोरी, बीएंडके व कथारा जीएम दव्यिांगों के बीच वितरण किया गया ट्राइसाइकिल. बेरमो चपरी रेस्ट हाउस में सीआइएल व सीसीएल सीवीओ ने ढोरी प्रक्षेत्र के सीएसआर मद से चार दव्यिांगों के बीच ट्राइसाइकिल का वितरण किया. जिसमें दो इलेक्ट्रीकल और दो मैनुअल ट्राइसाइकिल है. सीआइएल सीवीओ श्री त्रिपाठी ने कहा कि सीआइएल समाजिक मद में भी काम करते रहती है. जिसके लिए कंपनी ने सीएसआर विभाग बनाया है. जिसमें कंपनी अपने मुनाफे का कुछ हस्सिा सीएसआर में इकठ्ठा कर समाज हित में काम करती है.
मैक्लुस्कीगंज में लगातार चलाया जाएगा चेकिंग अभियान. मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में इन दिनों सघन मोटर साइकिल चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. अभियान में ट्रिपल लोड बाइक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. साथ ही बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस व तेज़ गति से बाइक चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है. मैक्लुस्कीगंज थाना के सअनि दिनेश कुमार मंडल ने अभिभावकों व क्षेत्र वासियों से एक अपील की है कि बाइक अथवा अन्य किसी तरह का वाहन अपने बच्चों को न दे, अत्यंत जरूरी पड़ने पर भी लापरवाही न बरतें. उन्होंने कहा कि इन दिनों दुर्घटना में मृत्य डर बढ़ रही है, इसी के मद्देनजर वरीय पदाधिकारियों के दिशा निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है. बताया कि बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस व ट्रिपल सवारी सहित उपरोक्त किसी तरह की लापरवाही में पकड़े जाने पर (एमवी) मोटर वेहिकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी, जिसके बाद फाइन कटेगा और चालान सीधे घर पहुंचेगा.
बालुमाथ थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में आयोजित सात दिवसीय शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा सह रूद्र महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा कल आयोजन समिति के पदाधिकारी और सदस्यों ने एकीकृत बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं से इस कलश शोभायात्रा में भाग लेने का किया अपील श्रद्धालुओं के लिए 1551 कलश का व्यवस्था किया गया है सुबह 10:00 बजे यज्ञ स्थल से मकईयाटांड़ बड़की नदी के लिए प्रस्थान करेंगे श्रद्धालु इस कार्यक्रम में सांसद विधायक समेत के राजनीतिक दल के नेता व भी.आई.पी पहुंच कर लेंगे कलश यात्रा में भाग।
जारी अधिसूचना के अनुसार एडीजी वायरलेस के पद पर पदस्थापित आरके त मलिक को एडीजी मुख्यालय के पद पर पद स्थापित किया गया ।आरके मलिक एडीजी वायरलेस के भी अतिरिक्त प्रभार पर रहेंगे । इसी प्रकार आईजी प्रोविजन के पद पर पद स्थापित प्रभात कुमार को आईजी स्पेशल ब्रांच के पद पर स्थापित किया गया है। आईजी एसीबी के पद पर पद स्थापित पंकज कंबोज को आईजी प्रोविजन के पद पर पद स्थापित किया गया है। साथ ही जोनल आइजी पलामू के पद पर पदस्थापित राजकुमार लकड़ा को जैप1 आईजी के पद पर पद स्थापित किया गया है । इसी प्रकार नरेंद्र कुमार सिंह को पलामू जोनल आईजी बनाया गया है। सिंह रेल आईजी के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। कोल्हान डीआईजी के पद पर पद स्थापित अजय लिंडा को डीआईजी होमगार्ड,डीआईजी स्पेशल ब्रांच के पद पर पद स्थापित मनोज रतन चौथे को डीआईजी कोल्हान, डीआईजी रेल के पद पर स्थापित कार्तिक एस को डीआईजी स्पेशल ब्रांच, डीआईजी एसआईबी के पद पर स्थापित शैलेंद्र प्रसाद बरनवाल को डीआईजी एसीबी, डीआईजी होमगार्ड के पद पर पदस्थापित वाई एस रमेश को डीआईजी बजट, सुमित कुमार अग्रवाल को रांची ट्रैफिक एसपी, प्रवीन पुष्कर को जमशेदपुर रेल एसपी, शंभू कुमार सिंह को गुमला एसपी, गुमला एसपी, के पद पर पदस्थापित हरविंदर सिंह को एसपी वायरलेस, एसपी वायरलेस आनंद प्रकाश को जैप 6 जमशेदपुर का कमांडेंट, मूमल राजपुरोहित को स्पेशल ब्रांच का एसपी, रेल एसपी जमशेदपुर के पद पर स्थापित ऋषभ झा को एटीएस एसपी , लातेहार एसपी के पद पर पद स्थापित अंजनी अंनजन को रांची का ग्रामीण एसपी, सरायकेला एसपी के पद पर पदस्थापित डॉक्टर विमल कुमार को रामगढ़ एसपी, चतरा एसपी के पद पर स्थापित राकेश रंजन को जैप 1 का कमांडेंट, रांची ग्रामीण एसपी के पद पर पद स्थापित मनीष टोप्पों को सरायकेला एसपी, रामगढ़ एसपी के पद पर पद स्थापित पीयूष पांडे को लातेहार का एसपी,विकास कुमार पांडे को चतरा का एसपी, जेएपीटी पदमा एसपी के पद पर स्थापित चंदन कुमार झा को अपने कार्यों के अतिरिक्त निदेशक झारखंड पुलिस अकादमी का प्रभार सौंपा गया है।
