झारखंड राज्य के लातेहार जिला स्थित बरवाडीह के 25% ग्रीन कार्ड धारी के मई 2023 का राशन कई जनवितरण प्रणाली के डीलर दबाकर बैठे हुए हैं। उसका वितरण कार्ड धारी के बीच करने में वह विलंब कर रहे हैं उक्त कार्डधारी राशन वितरण की आस लगाए हुए हैं। विभागीय आदेश के बाद भी वैसे डीलर उन कार्डधारीयों को राशन वितरण करने में जल्दबाजी नहीं दिखा रहे हैं, बावजूद विभागीय अधिकारी वैसे डीलरों पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार पूर्व से डिलरों के पास जो राशन बचा था, मई 2023 का उस राशन को कार्डधारीयों के बीच वितरण करने के लिए जन वितरण प्रणाली डीलरों को आदेश मिला था। लेकिन कई डीलर अब तक उस राशन को वितरण नहीं किए हैं। कब तक उक्त राशन का वितरण डीलर करेंगे, यह अपने आप में एक सवाल बन गया है। इधर प्रभारी एम ओ अरविंद कुमार रवि ने भी लगभग 25 प्रतिशत राशन डीलरों द्वारा वितरण नहीं किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उन डिलरों को शीघ्र उस राशन को कार्ड धारी के बीच वितरण करने का निर्देश दिया गया है। राशन वितरण में यदि और देरी की गई तो वैसे डीलरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

झारखंड में 1 अप्रैल से सफर हुआ महंगा टोल टैक्स में पांच से ₹20 तक की गई वृद्धि केंद्रीय सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स बढ़ा दिया है। वन वे के लिए कई टोल प्लाजा में छोटे वाहनों पर टैक्स की बढ़ोतरी नहीं की गई है, लेकिन उसी दिन वापसी पर ₹5 की वृद्धि की है। कार, जीप, वैन व अन्य हल्के वाहनों के लिए 125 रुपए पुरानी दर चुकाने होंगे, रिटर्न ट्रिप के लिए 185 की जगह 190 रुपए लगेंगे। हल्के व्यावसायिक वाहनों को एक ट्रिप के लिए ₹200 की जगह 205 रुपए और 24 घंटे के अंदर रिटर्न ट्रिप के लिए 300 की जगह 305 रुपए देने होंगे। टु एक्सेल बस व ट्रक को एक ट्रिप के लिए 415 की जगह 425 व रिटर्न ट्रिप के लिए 625 की जगह 640 रुपए देने होंगे। थ्री एक्सेल व्यावसायिक वाहनों को एक ट्रिप के लिए 455 की जगह पर 465 पर्यटन ट्रिप के लिए 680 की जगह पर ₹700 चुकाने होंगे। निर्माण कार्य से जुड़े सिक्स एक्सेल वाहनों से एक ट्रिप के लिए 655 की जगह ₹670 व रिटर्न ट्रिप के लिए 980 की जगह ₹1005रूपये देने होंगे, सात व उससे अधिक एक्सेल वाहनों से एक ट्रिप के लिए 795 की जगह 815 रिटर्न ट्रिप के लिए 1190 की जगह 1220 रुपए लिए जाएंगे। रांची - टाटा मार्ग स्थित बुंडू टोल प्लाजा में तीन से पांच प्रतिशत तक टैक्स में बढ़ोतरी की गई है, छोटे वाहनों पर तीन फीसदी और बड़े वाहनों पर पांच फ़ीसदी अधिक टैक्स लगेगा।

रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। आज 1 अप्रैल 2024 से रेलवे के पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इसके के तहत रेल यात्री अब क्यूआर कोड स्कैन करके भी पेमेंट कर सकते हैं। अब रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर भी यात्रियों को टिकट लेने के दौरान क्यूआर कोड स्कैन करने की सुविधा मिलेगी। यात्रियों को ऑनलाइन भुगतान के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रेलवे 1 अप्रैल से क्युआर कोड स्कैन करने की सुविधा शुरू कर रहा है। यात्री अपनी सुविधा के मुताबिक, Google pay और phone pay जैसे UPI एप्स के साथ ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। इसके अलावा यात्रियों को पार्किंग और फूड काउंटर पर भी QR कोड की व्यवस्था मिलेगी। हालांकि,यह विकल्प पहले से ही कई रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध है। और अब एक अप्रैल से देश भर में लागू होगा नियम के बाद यात्री जुर्माने की रकम आसानी से ऑनलाइन भर सकते हैं, बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को जुर्माना राशि का भुगतान तुरंत ऑनलाइन भी किया जा सकता है। रेलवे कर्मचारियों के लिए एक पोर्टेबल टर्मिनल उपलब्ध है। इस डिवाइस में क्यूआर कोड स्कैन करके यात्री ऑनलाइन जुर्माना भर सकता है। क्यूआर कोड टेक्नोलॉजी को अपनाने के साथ ही भारतीय रेलवे ने डिजिटल पेमेंट की ओर एक और कदम बढ़ा लिया है।

राँची सदर थाना क्षेत्र इलाके से भारी मात्रा में नकली शराब जब्त , बिहार भेजने की थी योजना , 4 गिरफ्तार असली बोतल में भरी जाती थी नकली शराब।

खूॅंटी पुलिस ने छापामारी कर 698 किलोग्राम अवैध डोडा बरामद किया। इसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 4 लाख 70 हजार रुपये बतायी गयी है।

बुढ़मू : थाना क्षेत्र के 2 वारंटी को बुढ़मू पुलिस ने भेजा जेल। जानकारी के अनुसार बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडंडा निवासी वारंटी अभिमन्यु नायक (40) वर्ष, एवं इरफान अंसारी (30) वर्ष दोनों को उमेडंडा से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल दिया है। वही अन्य वारंटियों की पुलिस तलास कर रही है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

झारखण्ड राज्य के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरपा पिकेट पुलिस गुरुवार देर रात एक देसी कट्टा और जिंदा गोली के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है।मुरपा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के सिरम ग्राम के भगिया में दो युवक संदिग्ध अवस्था में सड़क के किनारे बैठे हुए हैं, सूचना पर बालूमाथ थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय के निर्देश पर मुरपा पिकेट प्रभारी हुसैन डांग के नेतृत्व में एक टीम गठित कर उक्त स्थान पर पहुंच कर भगिया गांव निवासी आनंद मुंडा 20 वर्ष एवं राहुल गंझू 19 वर्ष को धर दबोचा और दोनों युवक की तलाशी ली गई। इस दौरान एक देसी लोडेड कट्टा और जिंदा गोली बरामद किया गया। जिसके बाद अग्रेतर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में प्राथमिक दर्ज कर दोनों युवक को न्यायिक हिरासत लातेहार भेज दिया गया है। हालांकि पुलिस इस मामले को लेकर हर बिंदु पर गहनता से जांच कर रही है। इस जांच अभियान में मुरपा पिकेट प्रभारी समेत सशस्त्र पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।