झारखण्ड राज्य के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित सीसीएल के मगध संघमित्रा द्वारा संचालित मगध कोलियरी की काटा संख्या 32 के पास छापेमारी कर बाइक से अवैध रूप से कोयला तस्करी कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में बालूमाथ थाना क्षेत्र के ओकेया गांव निवासी धीरेंद्र यादव, देवलाल यादव, जिपुआ गांव निवासी चेतलाल कुमार यादव और मुरपा निवासी सुनील कुमार साव शामिल हैं। भारतीय दंड विधान की धारा 379 / 414 और कोयला खदान एवं खनिज अधिनियम के तहत कांड संख्या 40 / 2024 दर्ज करते हुए चारों को न्यायिक विरासत में लातेहार जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने चार अलग-अलग मोटरसाइकिल के साथ-साथ करीब 800 किलो अवैध कोयला भी बरामद किया है। छापेमारी के दौरान अमरवाडीह पुलिस विकेट प्रभारी, पुलिस अवर निरीक्षक पवन कुमार, सहित आईआरबी के जवानों ने सक्रिय भूमिका निभाई ।

झांरखंड राज्य के लातेहार जिला में लोकसभा चुनाव के मध्य नजर बारियातू पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शुक्रवार को 21 लाख 95 हजार रुपए जब्त किया। जब्त की गई राशि को इनकम टैक्स विभाग के हवाले कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर लोकसभा चुनाव 2024 को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं भयमुक्त बनाने के लिए लातेहार पुलिस कृत संकल्पित है। स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने हेतु 22 मार्च से लगातार 24 घंटे बारियातू थाना गेट के सामने गठित इंटर डिस्ट्रिक्ट चेकनाका पर चेकिंग की जा रही है। उक्त चेकना का पर चेकिंग के दौरान एक काले रंग के टाटा नेक्सौन चार पहिया वाहन JH02 AMB 3719 से शुक्रवार को 21 लाख 95 हजार रुपए नगद रखा हुआ मिला। जिसे अवरोधन किया गया एवं इसकी सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारियों, व्यव अनुवीक्षण कमिटी एवं आयकर विभाग को दी गई, इस आलोक में अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की गई, लातेहार पुलिस द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक कुल 26 लाख 11000 रुपए नगद अवरोधन किया जा चुका है। लगभग 3 करोड़ 60 लख रुपए मूल्य का अफीम, डोडा, नरकोटीक ड्रग्स, गांजा सहित अन्य अवैध सामग्री को जप्त किया जा चुका है, लातेहार पुलिस द्वारा इस क्रम में आदर्श आचार संहिता लगने के उपरांत पांच हथियार अग्नेयास्त्र एवं 19 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।

झारखण्ड राज्य के लातेहार जिले के बालुमाथ थाना क्षेत्र मुरपा पुलिस पिकेट प्रभारी हुसौनदगा की देखरेख में दलबदल के साथ लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है , वाहन चेकिंग के दौरान पिकेट प्रभारी ने बिना हेलमेट यात्रा करने वाले यात्रियों को चेतावनी देते हुए अगले बार बिना हेलमेट पायें जाने पर चालान करने कि बात कही ,व मार्ग से गुजरने वाली छोटी बड़ी सभी वाहनों को रोक कर उनकी तलाशी ली गई। चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक सामान नहीं पाया गया ।

झारखण्ड राज्य के रांची जिला में कांग्रेस में शामिल होने के बाद रामटहल चौधरी शनिवार को रांची पहुंचे. एयरपोर्ट पहुंचने के बाद कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की समेत अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया. रामटहल चौधरी ने कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा सम्मान मिला है. पहले भी पार्टी ने उन्हें हजारीबाग से उम्मीदवारी का आफर दिया था. लेकिन समय कम होने की वजह से नहीं जा पाया था. इस बार कांग्रेस के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे. लोकसभा चुनाव में दावेदारी पर उन्होंने कहा कि पार्टी का फैसला जो होगा वह मानेंगे. इसके अलावा उन्होंने कहा कि विपक्षी दल के लोग जो भी कहे आने वाले चुनावों में परिणाम से सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।

झारखण्ड राज्य के रांची जिला के बुढ़मू लोकसभा चुनाव को लेकर बुढ़मू थाना मोड़ में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पदाधिकारीयों के साथ बुढ़मू पुलिस ने वाहनों में ले जा रहे सामनों की जांच की। वही वाहन का डिक्की सहित में जा रहे लोगों का बैग की जांच की गई।वाहन चेकिंग अभियान में बुढ़मू अंचलाधिकारी सच्चिदानंद वर्मा एवं बुढ़मू प्रखंड विकास पदाधिकारी व बुढमू पुलिस बल के जवान शामिल थे। जानकारी के अनुसार वाहन चेकिंग अभियान आगे भी चलाया जाएगा।

झारखंड राज्य से सेंकुल देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है की खलारी के शांतिनगर चर्च में पारम्परिक तरीके से गुड फ्राइडे का त्यौहार मनाया गया अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुनें

झारखंड राज्य से सेंकुल देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है की कोल इंडिया के कर्मचारियों को समानता के नजर से देखना चाहिए मजदूरों की सहायता से ही कंपनी करोड़ों कमाते हैं अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुनें

झारखंड राज्य से सेंकुल देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है की 11 अप्रैल को होने वाली सहरुल पूजा को लेकर मुखिया ने आदिवासी समुदाय के साथ किया बैठक अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुनें

आदिवासी छात्र एकता नामक संगठन ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर चुनाव को पर्व की संज्ञा दिए जाने पर आपत्ति जताई है। संस्था के संयोजक इंद्र हेंब्रम, और केंद्रीय सदस्य राज बांकिरा ने भेजे गए ज्ञापन में कहा यह ठीक है, कि भारत देश पर्व- त्योहारों का देश है ।और विविधता में एकता के रूप में इसकी पहचान है। परंतु लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार में निर्वाचन आयोग का चुनाव को पर्व कहना उचित नहीं इसकी जगह किसी दूसरे उचित शब्द का इस्तेमाल किया जाए जो सभी को मान्य हो।

बुढ़मू : साइंस विजन पब्लिक स्कूल मरवा में विज्ञान प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में बच्चों ने एक से बढ़कर एक साइंस प्रोजेक्ट बनाया। बच्चों ने अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से जीवन के बुनियादी चीजों को बिना ईंधन के पूरा करने की विधियां बताई। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भी इस मेले में कई जानकारियां हासिल की। वर्ग 4 से 10वीं तक के बच्चे इस विज्ञान प्रदर्शनी में अपना प्रोजेक्ट व मॉडल दिखलाया। साथ ही लगभग 60 प्रकार के प्रोजेक्ट बनाए गए। विद्यालय के निदेशक आसीम अख्तर ने कहा कि बच्चों के द्वारा बनाए गए कई प्रोजेक्ट काफी सराहनीय है पूर्व में भी केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं साइंस इंस्पायर अवार्ड में हमारे बच्चों ने अपना मॉडल भेजा है। साथ ही अब तक राष्ट्रीय स्तर पर पांच बच्चों का चयन भी हुआ है। केंद्र सरकार के द्वारा स्कॉलरशिप भी मिली इसी दिशा में हमारा विद्यालय साइंस के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर प्रोजेक्ट व मॉडल के माध्यम से बच्चों को उत्साहित करता रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में झारखंड विकास भारती ट्रस्ट के अध्यक्ष रियाज अहमद, शिक्षक सुनील कुमार, नसीम अहमद, तालिब अंसारी, जाबिर अंसारी, मनीता देवी, मनोज कुमार, रौशन आरा, स्वाति कुमारी, मंजीत सिंह, सुषमा सिंह आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।