झारखण्ड राज्य के रांची जिले से जयवीर यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं की लातेहार जिले में हत्यारे हत्या करके घूम रहे हैं अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुनें
झारखण्ड राज्य के रांची जिले से जयवीर यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं की लोकसभा चुनाव को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बूथों का किया निरिक्षण अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुनें
झारखण्ड राज्य के रांची जिले से जयवीर यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं की पतरातू सड़क बहुत अच्छी बनी हुई है लेकिन बिच बिच में गड्ढे से राहगीरों को परेशानी होती है इसका मरम्मतीकरण होनी चाहिए अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुनें
झारखण्ड राज्य के रांची जिले से जयवीर यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते चुनाव को लेकर प्रशाशन अलर्ट है हर वाहन की जाँच हो रही है अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुनें
झारखण्ड राज्य के रांची जिले से जयवीर यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं की हाई कोर्ट ने आदेश दिया की बिना हेलमेट गाड़ी नहीं चलाना चाहिए अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुनें
रांची : आज लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों की समीक्षा हेतु चान्हों प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में समीक्षा बैठक उपायुक्त सह जिला निर्वाची पदाधिकारी ने की। जिसमे सभी संबंधित सेक्टर पदाधिकारी/सेक्टर पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी एवं निर्वाचन से संबंधित सभी पदाधिकारी / कर्मियों को चुनाव से सम्बंधित कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
झारखंड उच्च न्यायालय ने राॅंची के यातायात पुलिस अधीक्षक को राजधानी में ट्रैफिक जाम को लेकर किये जा रहे प्रयासों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। अदालत में कल हुई सुनवाई में ट्रैफिक एसपी ने जाम का सबसे बड़ा कारण ऑटो के लिए पार्किंग की व्यवस्था का नहीं होना बताया।
झारखण्ड राज्य के लातेहार लोकसभा आम चुनाव में मतदाताओं की शतप्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला अंतर्गत स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को हेरहंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आंगनबाड़ी सहिया, सेविका के द्वारा मतदाता जागरूकता बैनर पोस्टर मेहंदी रंगोली के माध्यम से लोकसभा आम निर्वाचन में सभी को अपना मतों का प्रयोग करने की अपील किया गया। साथ ही सभी मतदाताओं को मतदान तिथी 20 मई को अपने घरों से निकलकर मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने की अपील की गई। ताकि लोग मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले।
झारखंड राज्य के लातेहार जिला स्थित बरवाड़ीह 17/सी ई रेलवे क्रॉसिंग के पास नवनिर्मित अंडरपास को चालू कर दिया गया है। उक्त अंडरपास से वाहनों का आना-जाना शुरू हो गया है। हालांकि अंडरपास से बड़ी वाहन अभी नहीं चल पा रही है। क्योंकि ना मात्र कुछ कार्य बचे हुए हैं। अंडरपास चालू होने से रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ी से जाम लगने की समस्या से लोगों को निजात मिल गई है। कई गांव के हजारों लोग मालगाड़ी से गेट पर जाम लगने के कारण परेशान होते थे। सबसे ज्यादा मरीज और जरूरी कार्य वाले लोगों को फजीहत होती थी। अंडरपास के चालू होने से अब लोग जाम से राहत महसूस कर रहे हैं।
लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड सह अंचल सभागार कच्छ में सभी वार्ड सदस्यों का प्रारंभिक तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत पंचायती राज विभाग के द्वारा की गई। मास्टर ट्रेनर सत्यानंद शुक्ला ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार का जन कल्याणकारी योजनाओं को चयन ग्राम सभा के माध्यम से कैसे करना है। राज्य एवं केंद्र के द्वारा चलाए जा रही गरीब मजदूर लोगों के लिए कल्याणकारी योजना उनके तक कैसे पहुंचना है, पंचायती राज विभाग द्वारा दिया गया अधिकार आप जनप्रतिनिधियों को कैसे प्रयोग करना है। इसके बारे में विस्तार पूर्वक मौजूद वार्ड सदस्यों को जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा कई और महत्वपूर्ण बिंदु पर जन प्रतिनिधियों को जानकारी आगे दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि प्रखंड अंतर्गत तीन चरणों में वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण कराया जा रहा है पहली पाली में चार पंचायत चेताग ,झाबर, मासियातू एवं रजवार पंचायत शामिल थी। दो अप्रैल से द्वितीय पालिका प्रशिक्षण पंचायत बालूमाथ धाधू, मारंगलोइया, बसिया के वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण शुरू की गई है। वार्ड सदस्यों के लिए पंचायती राज विभाग के द्वारा जरूरी कागजातों का किट, नास्ता एवं भोजन का व्यवस्था किया गया है। मौके पर ट्रेनर विनीता कुमारी 15 में वित्त आयोग की कंप्यूटर ऑपरेटर वकील उरांव सीएसओ के प्रतिनिधि अजीत राम, बालूमाथ पंचायत के उप मुखिया अमित कुमार, हिमांशु कुमार, राहुल कुमार, दीपक कुमार, रीना देवी सहित कई वार्ड सदस्य मौजूद रहे अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुनें
