झारखण्ड राज्य के रांची जिला में रांची पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय आज रांची पहुंचे। इस दौरान रांची पहुंचने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुबोध कांत सहाय का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

झारखण्ड राज्य के रांची जिला के मांडर//मुड़मा शक्ति स्थल में दर्शन करने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर,धर्म गुरु बंधन तिग्गा, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर बंधु तिर्की, मंत्री बन्ना गुप्ता,बादल पत्रलेख, लोहरदगा सांसद प्रत्याशी सुखदेव भगत पहुंचे।

झारखण्ड राज्य के रांची पुलिस ने अलग थाना क्षेत्रों से ब्राउन शुगर, गांजा और हथियार के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। उनसे करीब 2.5 लाख का गांजा और ब्राउन शुगर पुलिस ने जब्त की। सुखदेव नगर थाना पुलिस ने देवी मंडप रोड नंबर-5 में छापेमारी कर 500 ग्राम गांजा और ब्राउन शुगर के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें रातू रोड के देवी मंडप का निवासी राज कुमार सिंह, धीरज कुमार सिंह और खादगढ़ा मिलन चौक निवासी अनिल कुमार साव है। वहीं, विधानसभा थाना पुलिस ने 4.100 ग्राम गांजा, एक देसी पिस्टल व तीन कारतूस के साथ नया सराय निवासी राजन कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया। उसके घर की तलाशी में भी बड़ी मात्रा में गांजा मिला, जिसकी कीमत दो लाख रुपए बताई जा रही है। इधर, डेली मार्केट थाना पुलिस ने 300 ग्राम गांजा के साथ अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त कृष्णापुरी रोड नंबर एक का रहने वाला है। डेली मार्केट थाना पुलिस ने उसे कैलाश बाबू स्ट्रीट में घेराबंदी कर पकड़ा।

झारखण्ड राज्य के रांची जिले के बुरमु प्रखंड से राजेश यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि झारखंड-बंगाल सीमा स्थित डिबुडीह चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 34 लाख 74 हजार 9 सौ रुपए बरामद किया। रुपये दुर्गापुर से लेकर हजारीबाग जा रहा था। कार में सवार दो लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है ।

झारखण्ड राज्य के रांची जिले के बुरमु प्रखंड से राजेश यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जेएमएम विधायक दल की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। 21 अप्रैल को पार्टी रांची के प्रभात तारा मैदान में उलगुलान न्याय रैली आयोजित करेगी। इस रैली में देश भर के विपक्ष के बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

लातेहार जिला के प्रखंड महुआडांड़ प्रखंड में शुरुआत से ही बिजली व्यवस्था लचर एवं मनमाने ढंग से चलते आ रहा है।पहले तो प्रखंड के लोग बिजली की अनियमित कटौती एवं लाइन रूट में लगातार खराबी आने से परेशान थे। लेकिन इन दिनों बिजली विभाग ने लोगों को परेशान करने का एक नया तरीका अपनाया है। ग्रामीणों का कहना है, कि प्रखंड में तो लगभग 6 महीने तक बहुत से घरों का बिजली बिल नहीं काटा गया विभाग से बार-बार बिजली बिल निकालने के लिए कहने के बाद भी बिजली बिल नहीं दिया गया। और अब अचानक महीना के कुल यूनिट पर अधिक यूनिट दर चार्ज करते हुए गरीब लोगों को भी हजारों के बिजली बिल थमा दिए गए हैं। पूर्व सदर मोहम्मद फहीम बताते हैं कि जनवरी 2024 में ही उन्होंने अपना बिजली का बिल बकाया पूरी तरह से भरा था। जिसके बाद फरवरी एवं मार्च महीने का बिल 18471 रुपए भेज दिया गया मोहम्मद रिंकू बताते हैं। कि उन्हें भी एक महीने में 7000 का बिल दे दिया गया। जबकि पहले एक महीने में सिर्फ 200 से 300 रुपए ही बिल आता था। वही बहुत से ग्रामीण है, जिनका बिजली बिल अभी भी नहीं काटा जा रहा है। आशंका है कि इन्हें भी इसी तरह परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं बिजली विभाग की लापरवाही से लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से बिजली बिल में सुधार करने की मांग की है।

झारखण्ड राज्य के रांची जिले से जयवीर यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं की खेलारी क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र है लेकिन यहाँ के लोगों को किसी तरह की सुविधा नहीं मिलती है अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुनें

झारखण्ड राज्य के रांची जिले से जयवीर यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं की लोग अपनी सुविधा के लिए जंगल में आग लगा देते हैं लेकिन आग नहीं लगाना चाहिए अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुनें

झारखण्ड राज्य के रांची जिले से जयवीर यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं की महुआ बहुत फायदेमंद होता है और ग्रामीण क्षेत्र के लिए रोजगार का अच्छा साधन है अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुनें

झारखण्ड राज्य के रांची जिले से जयवीर यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं की ग्राम हिसालो में कई दिनों से ट्रांसफॉर्मर ख़राब है जिससे लगभग 100 घर अँधेरे में हैं अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुनें