Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बुढ़मू : ईद पर्व बुढ़मू प्रखंड में शांति सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाया। इस दौरान बुढ़मू ,चकमे, मतवे, उमेडंडा, ठाकुरगांव, मोहनपुर समेत प्रखंड के सभी ईदगाह व मस्जिदों में पूरी अकीदत के साथ ईद उल फित्र की नमाज पढ़ी गयी। एवं ईद पर्व के दौरान लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र के मस्जिदों में नमाज पढ़ी। ईद पर्व में एक दूसरे से लोगों ने गले मिलकर ईद पर्व की बधाई एवं शुभकामना दी। और भाई चारगी के साथ मिलजुकर लोगों ने ईद पर्व को मनाया। ईद पर्व के दौरान बुढ़मू थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी रामजी कुमार विधि व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे। और बुढ़मू पुलिस द्वारा गस्ती अभियान लगाते देखे गए। वही ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में ठाकुरगांव थाना प्रभारी विनीत कुमार के नेतृत्व में ठाकुरगांव पुलिस ने गस्ती अभियान लगाया। बुढ़मू प्रखंड में ईद पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। ईद पर्व के अवसर पर बुढ़मू प्रखंड के मतवे गांव के समाज सेवी हयूल अंसारी, इंचापीरी के खल्लू खान, चकमे के समाज सेवी ईदू खान, इंचापीरी के जुल्फान खान, मतवे गांव के अख्तर अंसारी, मतवे निवासी नेता जाकिर हुसैन, समाजसेवी फिरोज खान व इरफान अंसारी, चकमे के समाज सेवी नौशाद खान, इरशाद खान, जमील अंसारी, उमेडंडा के नेता सजाद अंसारी, याकूब अंसारी, सरफराज अहमद समेत कई गण्यमान्य लोगों ने ईद पर्व की झारखंड वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
रांची आजसू ने पुलिस को आवेदन देते हुए कहा है कि गिरिडीह में उनके प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी के खिलाफ भ्रम फैलाया जा रहा है। एक फर्जी कॉल के जरिये चौधरी को वोट न करने की अपील की जा रही है। कहा कि फर्जी कॉल करने वाला आदमी खुद का बीजेपी ऑफिस का आदमी बता कर कॉल कर रहा है। इस बाबत आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय सचिव बनमाली मंडल ने अरगोड़ा थाने में आवेदन दिया है। कहा है कि मोबाइल नंबर 8069167870 से कॉल करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो।
बुढ़मू : रामनवमी, सरहुल और ईद पर्व शांति सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक बुढ़मू थाना परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि 14 अप्रैल को पूरे प्रखंड क्षेत्र से सरहुल का जुलूस बिरसा मुंडा स्टेडियम बुढ़मू पहुंचेगी। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल के साथ - साथ बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए. प्रखंड अंजुमन एण्ड वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष शमीम बड़ेहार ने बताया कि ईद के दौरान ईदगाह और मस्जिद में नमाज पढ़कर घर - घर जाकर मेल मिलाप से ईद मनाई जाती है। और इस दौरान क्षेत्र में शांति भंग होने की संभावना नहीं है। उमेडंडा महावीर मंडल के अध्यक्ष रत्नप्रकाश सिंह ने बताया कि रामनवमी के दिन उमेडंडा में भव्य मेला का आयोजन किया जाता है. मेला में 84 मौजा के 105 अखाड़ा के रामभक्त जुलूस के रुप में गाजा बाजा के साथ मेला में शामिल होते है और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते है. उपप्रमुख हरदेव साहु ने बताया कि रामनवमी में बुढ़मू में मेला का आयोजन किया जाता है और मेला में आसपास के गांव के अखाड़ा के लोग शामिल होते है और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते है. बुढ़मू बीडीओ ने कहा कि सोशल मीडिया में अफवाह ना फैलाये और मैसेज फारवर्ड करने से पहले मैसेज की सत्यता को जांच ले. कहीं से भी भ्रामक खबर मिले तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें। साथ ही कहा कि जुलूस तय रुट चार्ट में ही निकाले. शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन से मांग किया कि धार्मिक आयोजन के दौरान महिला पुलिस बल, चिकित्सक दल और पेयजल की व्यवस्था हो, चौराहों में आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग लगाए। और पुलिस गस्ती दल क्षेत्र में सक्रिय रहे। बैठक को संबोधित करते हुए खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी ने बताया कि समस्त धार्मिक आयोजन के दौरान पुलिस बल और महिला पुलिस बल तैनात रहेगी। प्रशासन द्वारा धार्मिक आयोजन के कमेटियों से आग्रह किया गया कि वे सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरा की व्यवस्था करें। कहीं भी शांति भंग होने की संभावना हो तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें। साथ ही खुद भी स्थिति पर नजर रखे. बैठक का संचालन तपेश्वर मिश्रा ने किया। और धन्यवाद ज्ञापन बुढ़मू थाना प्रभारी रामजी कुमार ने किया। मौके पर बैठक में बुढ़मू प्रखंड के प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, जिप सदस्य रामजीत गंझू, जिप सदस्य मनोज वाजपेयी, सजाद अंसारी, बुढ़मू थाना के एसआई संतोष यादव, आशीष रंजन, संजीत कुमार,चकमे मुखिया रामवृत मुंडा, याक़ूब अंसारी, मनोज मिश्रा, दारा सिंह, सदन कुमार, मोहन जयसवाल, जाकिर हुसैन, ईदू खान, रामवृत मुंडा, गोवर्धन लोहरा, विष्णु यादव, पनेश्वर महतो, योगेंदर यादव, शुभम सिन्हा एवं पंचायत के जनप्रतिनिधि सहित शांति समिति के सदस्य लोग मौजूद थे।
बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड के मुरुपीरी पुल से बुढ़ा महादेव जामुन धाम तक लगभग 500 मीटर दूरी तक ग्रामीणों के सहयोग श्रमदान कर पथ बनाया गया। बताते चलें कि मुरुपीरी गांव में बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा एवं यज्ञ पूजा में बुढ़ा महादेव जामुन धाम से जल उठाव करने जाने को लेकर ग्रामीणों के सहयोग से श्रमदान कर रास्ता बनाया है। रास्ता समाजसेवी अरुण प्रजापति के देख देख में बनाया गया। बता दें कि 13 अप्रैल शनिवार को मुरुपीरी गांव में बजरंग बली मंदिर में कलश यात्रा निकाला जाएगा। एवं 14 अप्रैल रविवार को वेदी पूजन और 15 अप्रैल सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया है। श्रमदान कर रास्ता बनाने में सहयोग करने वालों में समाजसेवी अरुण प्रजापति, समाज सेवी भवेश शिखर, मनोज शिखर, कंपाल प्रजापति, चिंतामणि प्रजापति , हीरा मोहन शिखर, मिथिलेश शखर ,सुजीत शिखर , उमेश प्रजापति, मणिनाथ उरांव , फागु उरांव , दिलीप शिखर, प्रवीन उरांव, अनीश शिखर, कार्तिक शिखर, शुभम शिखर, अंश शिखर समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल हैं।
बुढ़मू : प्रखंड क्षेत्र के मुरुपीरी गांव में बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों का बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी अरुण प्रजापति ने किया। इस दौरान बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने यज्ञ पूजा सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया। साथ ही बैठक में कई जानकारी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बताते चलें कि 13 अप्रैल शनिवार को कलश यात्रा निकाला जाएगा। एवं 14 अप्रैल रविवार को वेदी पूजन और 15 अप्रैल सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया है। मौके पर बैठक में मुखिया सीता देवी, समाजसेवी अरुण प्रजापति, समाज सेवी भवेश शिखर, कंपाल प्रजापति, चिंतामणि प्रजापति , उमेश प्रजापति, राम वशिष्ट महतो , भोला महतो, महावीर महतो समेत सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।
झारखण्ड राज्य के रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में सड़क दुर्घटना, कई वाहन आपस में टकराई। दर्जनों घायल, एक की मौत की सूचना।
