राजिस्थान राज्य के नीमराना से गोपाल साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि वो राजिस्थान में मजदूरी का काम करते है। साथ ही कह रहे है कि सरकार डरा बनाया नया नियम जिसके तहत अब मजदूरों को सिर्फ 8 घंटे ही काम करना है वो उससे संतुष्ट नहीं है कहते है कि 8 घंटों के काम से मजदूर अपने परिवार का खर्चा नहीं चला पाइनहे तथा उन्हें काफी दिक्कतों का भी सामना करना पद सकता हैं। कि इस कानून को लाने के बाद यह पता चलता है कि सरकार मजदूरों और गरीबों के बारे नहीं सोच रही है

दिल्ली खजुरी ख़ास क्षेत्र से हस्मत अली ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से मजदुर बृजबान से नए श्रम कानून के विषय में चर्चा की। जिसमे उन्होंने बताया कि सरकार श्रमिकों के लिए नए दिशानिर्देश या कानून लागु तो कर देते हैं लेकिन उस पर कोई अमल नहीं करता है। अधिकारी नियमों का पालन नहीं करते हैं। श्रमिक आठ घंटे काम करने के लिए राज़ी है लेकिन मजदूरों को समय से वेतन मिलना चाहिए

राजस्थान के सीटू अध्यक्ष शुक्ला जी बता रहें हैं कि केंद्र व राज्य दोनों ही श्रम कानून मज़दूरों विरुद्ध हैं और यूनियने इसका विरोध कर रहीं है यह दोनों कानून पूंजीपतियों के हित में हैं और इनके लागू होने से मज़दूर गुलाम बन जायेगा।

नन्द किशोर प्रशाद ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वे राजस्थान के नीमराना में उपस्थित हैं। वहाँ उपस्थित श्रमिक जीतेन्द्र ,जो ऑटो मोबाइल के सेक्टर के कम्पनी में कार्यरत हैं। जितेंद्र ने बताया कि वे कम्पनी में गाड़ी के पार्ट्स बनाने में मदद करते हैं। कंपनी में दो हज़ार के करीब श्रमिक कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि श्रमिकों को दस तारिक को वेतन। श्रमिकों को सरकार अच्छी तनख्वा दिलानी चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा ईएसआइ ,पीएफ की भी सुविधा प्रदान नहीं की जाती है और ना ही ओवर टाइम का अतिरिक्त वेतन दिया जाता है

नन्द किशोर प्रशाद ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वे राजस्थान के नीमराना में उपस्थित हैं। वहाँ उन्होंने श्रमिक विनय से श्रम कानून पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि वे चक्की फैक्ट्री में कार्यरत हैं जहाँ 400 श्रमिक कार्यरत हैं। जिनमे से कम से कम 20 श्रमिकों को छोड़ कर सारे श्रमिक ठेकेदारी में ही काम करते हैं। उन्होंने बताया कि श्रमिकों को कंपनी द्वारा न ही ईएसआइ और न ही पीएफ का नंबर दिया गया है। कंपनी श्रमिकों से 12-12 घंटे काम करवाती है।

दिल्ली से रफ़ी ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि राज्य सरकार द्वारा लाये गए कानून से मजदूर खुश नहीं है। ठेकेदार श्रमिकों को किसी भी तरह का सरकारी लाभ मुहैया नहीं करवाते हैं। कंपनी अनुभव रखने वाले श्रमिक को नहीं रखना चाहती है ,केवल उनको ही रख रही है जो गांव से काम की तलाश में शहर आये हैं को जिनको

राजस्थान राज्य के नीमराना से नन्द किशोर की बातचीत साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रमिक अमर से हुई। अमर बताते है कि वो चटनी की फैक्ट्री में काम करते है जहाँ लगभग 200 लोग मज़दूर है। जिसमे अधिकतर मज़दूर ठकेदारी में ही कार्य करते है। कंपनी से सैलरी स्लिप नहीं मिलती है ,वो 12 घंटे काम करते है जिसमें उन्हें 11 हज़ार रूपए मिलते है ।अभी उन्हें ओवरटाइम सिंगल रेट पर ही मिलता है और महीना के 9 -10 तारीख तक वेतन मिल जाता है। राजस्थान सरकार के नए क़ानून के तहत वो कहते है कि वेतन बढ़ना चाहिए तभी 8 घंटे में काम करेंगे ,क्योंकि 8 घंटे काम कर के घर परिवार की जिममेदारी नहीं उठा सकते है। अभी उनके कंपनी में पीएफ व ईएसआई की सुविधा नहीं मिलती है। अगर वेतन बढ़ता है तो क़ानून अच्छा है नहीं तो ओवरटाइम मिलना चाहिए। इस क़ानून को लेकर सरकार को सोच विचार करना चाहिए

राजस्थान राज्य के नीमराना से रफ़ी जी ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से ज्ञानेन जी से बातचीत कर रहे हैं जो ए बी व्योय कंपनी में कार्यरत हैं। ज्ञानेन जी ने बताया कि कंपनी ने बताया कि उनका वित्तीय घाटा है लेकिन ये कम्पनी की सोची समझी साजिश थी। कंपनी ने कोरोना काल में पहले स्थायी श्रमिकों को नौकरी से बाहर किया फिर कोरोना काल के बाद प्लांट को चालु ही नहीं किया। इसके बाद 60 श्रमिकों को उनका हिसाब कर नौकरी से बाहर कर दिया और पांच को सस्पेंड कर दिया। कंपनी ने बिना की जानकारी के 11 मार्च 2021 को शिवरात्रि की छुट्टी के बाद दूसरे दिन गेट पर नोटिस लगा दिया कि श्रमिकों का हिसाब कर दिया गया है और उन्हें उनके पैसे दे दिए गए हैं। जिसके लिए अभी श्रमिक अपने हक़ के लिए संघर्ष कर रहे हैं

राजस्थान राज्य के नीमराना से नन्द किशोर प्रशाद ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से भगीरथ से बातचीत कर रहे हैं जो ए बी व्योय कंपनी में कार्यरत थे । भगीरथ ने बताया कि बिना की जानकारी के 11 मार्च 2021 को शिवरात्रि की छुट्टी के बाद दूसरे दिन गेट पर नोटिस लगा दिया कि श्रमिकों का हिसाब कर दिया गया है और उन्हें उनके पैसे दे दिए गए हैं। जिसके लिए कई दिनों से श्रमिक अपने हक़ के लिए धरना दे कर संघर्ष कर रहे हैं। कम्पनी घाटे में चल रही है बोल कर श्रमिकों को नौकरी से निकाल दिया गया

राजस्थान राज्य के नीमराना से साझा मंच संवादाता नन्द किशोर प्रसाद जी ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनील पांडेय से बातचीत कर रहे हैं जो ए बी व्योय कंपनी में 2008 से काम करते 13 साल बीत गए। कंपनी में जितने भी श्रमिक हैं उनकी उम्र 25-55 की है। इन श्रमिकों ने अपनी पूरी जिंदगी इस कंपनी को दी है। लेकिन कंपनी ने बिना की जानकारी के 11 मार्च 2021 को नोटिस दे कर श्रमिकों का हिसाब कर नौकरी से निकाल दिया।