दिल्ली राज्य के मानेसर से लालपरी देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि 5 साल से उनका ई एस आई कट रहा है लेकिन इसका लाभ उन्हें नहीं मिल रहा है

Transcript Unavailable.

मोबाइल वाणी सवांददाता साकेत कासन से सभी श्रोताओं को नमस्कार आज मेरी एक साथी से मुलाकात हुई, तो उन्होंने ने बताया की एक कंपनी में 3 साल से काम करते है हमारा ई एस आई कटता है जो 2 परसेंट तो मैं 3 साल से दवा नहीं लिया हूँ ई एस आई से तो कहना चाहते है की जो हमारा पैसा कट रहा है 3 साल से जो जमा है तो वो पैसा निकलने के लिए वो सोच रहे है। तो मैं ये जानकारी चाहता हूँ की वो पैसा कैसे निकलेगा किस दस्तावेज के साथ निकलेगा वो जानकारी चाहते है

आईएमटी मानेसर में एक मज़दूर है जिनका डेट ऑफ़ बिरथ पीएफ में सही है मगर जो ईएसआई में गलत है। उसको कैसे सुधार करें उसके बारे में जानकारी चाहिए।

दिल्ली के कासन से साकेत ने श्रमिक वाणी के माध्यम से संतोष से बात किया। बातचीत के दौरान संतोष ने बताया की ठेकेदार के द्वारा सैलरी स्लिप नहीं दिया जा रहा है। सैलरी स्लिप नहीं मिलने से कितना पीएफ और ईएसआई कट रहा है इसकी जानकारी नहीं मिल रही है। इसके लिए इन्हे सहायता चाहिए।

दिल्ली एनसीआर के मानेसर से रवि ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि ईएसआई अस्पताल में श्रमिकों को सही से सुविधा नहीं मिलती है। श्रमिकों के सैलरी से ईएसआई का पैसा तो कटता है लेकिन श्रमिकों को इसका उचित लाभ नहीं मिलता है

दिल्ली के मानेसर से शिला देवी श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहती है की, इनके पति मजदूरी करते है, लेकिन फिर भी इन्हे ईएसआई का लाभ नहीं मिल रहा है। अस्पातल में जाने के बाद वह सिर्फ मजदूरों के परिवार से चक्कर लगवा जाता है और इलाज नहीं किया जाता है।

दिल्ली के मानेसर से रवि श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, मजदूरों को पीएफ और ईएसआई का लाभ नहीं दिया जाता है। मजदूरों के सैलरी से ये पैसा काटा जा रहा है लेकिन सरकारी अस्पताल में मजदूरों को इसका लाभ नहीं मिलता है। बहुत सारे मजदूरों के पैसे ठेकेदार के द्वारा रख लिया जाता है इतना ही नहीं मजदूरों को इएसआई का लाभ भी सही ढंग से नहीं मिलता है लाभ लेने में होती है कई सारी परेशानियाँ।

दिल्ली एनसीआर के मानेसर से रवि ,श्रमिक वाणी के माध्यम से कहते है कि मज़दूरों का तो ईएसआई कटता है लेकिन जब वे इलाज के लिए हॉस्पिटल जाते हैं तो उन्हें घुमाया जाता है। इसके लिए इन्हे सहायता चाहिए

दिल्ली के गुरुग्राम से नन्द किशोर ने श्रमिक वाणी के माध्यम से विक्रम कुमार से बात किया। बातचीत के दौरान विक्रम ने बताया की, ये ठेकेदार के द्वारा काम कर रहे है। ठेकेदार के द्वारा इन्हे कोई भी आई डी प्रूफ नहीं दया गया है। इनको पीएफ, ईएसआई का लाभ नहीं मिल रहा है। इसके लिए इन्हे सहायता चाहिए।