उत्तर प्रदेश राज्य से हमारे श्रोता मिश्री कुमार साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाह रहे है कि क्या सरकार के तरफ से राशन का वितरण किया जा रहा है ?

Comments


केन्द्र सरकार ने नि:शुल्क गेहूं बांटने के लिए आवंटन कर दिया गया है। प्रदेश में पात्र लोगों को नि:शुल्क गेहूं का वितरण 15 अप्रेल के बाद किया जाएगा।,प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राज्य में अप्रेल माह के गेहूं का आवंटन किया गया है। अंत्योदय, बीपीएल, स्टेट बीपीएल व अन्य श्रेणी (खाद्य सुरक्षा योजना) के लोगों को अप्रेल माह में पांच किलो गेहूं निशुल्क वितरित किया जाएगा।
Download | Get Embed Code

April 11, 2020, 8:08 a.m. | Tags: int-PAJ  

उत्तर प्रदेश राज्य से अखिलेश प्रजापति साझा मंच के माध्यम से कहते हैं कि कोरोना वायरस से बचने के लिए हमेशा घर के अंदर रहें और लोगों से एक मीटर की दूरी बना कर रखें।

उत्तर प्रदेश राज्य से हमारे श्रोता राहुल यादव साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि साझा मंच पर चलाया गया कोरोना वायरस पर आधारित गीत इनको बहुत अच्छा लगा।

उत्तरप्रदेश राज्य के ज़िला ललितपुर के ग्राम टोरिया से जगदीश ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वो पांच साल से एक फैक्ट्री में कार्य कर रहे है। उन्हें साढ़े नौ घंटे के कार्य के लिए आठ घंटे के हिसाब से वेतन दिया जाता है। ओवरटाइम का पैसा भी नहीं मिलता है। लेबर कोर्ट में शिकायत करने के बाद उन्हें आठ महीनें तक का ओवरटाइम का पैसा दिलवाया गया और लेबर कोर्ट द्वारा कहा कि बाकि का पैसा अब उन्हें नहीं मिलेगा।उस फैक्ट्री में श्रमिकों के आने जाने का रिकॉर्ड भी नहीं रखा जाता है साथ ही उनको आईडी भी नहीं दी जाती है। इस समस्या का क्या समाधान है ? जानकारी चाहिए।

Comments


जगदीश जी ने लेबर कोर्ट शब्द का इस्तेमाल किया लेकिन वह दरसल लेबर ऑफिस है। जगदीश जी ने कहा कि उन्हें कंपनी कि तरफ से पिछले 8 महीने का ओवर टाइम कि सैलरी रूपए 9000 लेबर कोर्ट कि तरफ से दिलवाये गये। मगर हम स्पस्ट करना चाहते हैं कि ये एक समझोता है, जिसमे राज्य यानि लेबर अफसर, आपका एम्प्लायर, और आप खुद मिल बैठ कर एक समझोता करते हैं। लेकिन यह कहा नहीं जासकता कि हमेशा यह समझोता आपके पास में ही हो क्योंकि हो सकता है लेबर ऑफिसर ने नियोक्ता का पक्ष लिया हो या फिर आपके नियोक्ता ने लेबर ऑफिसर को घुस दी हो, तो आप इसकी शिकायत लिखित में लेबर कमिश्नर को कर सकते हैं, लेकिन उसके लिए आपके पास ठोस सबूत होनी चाहिए, और जैसे कि जगदीश जी को लेबर कोर्ट और लेबर ऑफिस मैं, और समझौते को जजमेंट मार रहे हैं, तो हमें नहीं लगता कि इनके पास कोई सबूत भी होगा। आपको इस संदर्भ में और जानकारी चाहिए तो आप अपने सवाल को और स्पष्ट तरीके से पूछें।
Download | Get Embed Code

March 24, 2020, 4:26 p.m. | Tags: int-PAJ  

उत्तर प्रदेश से हमारे श्रोता हसीब अहमद साझा मंच के माध्यम से बताते हैं कि साझा मंच पर सभी श्रोताओं की बाते सुनकर बहुत अच्छा लगता है। वे हर जानकारी विस्तार पूर्वक देते हैं

उत्तरप्रदेश राज्य के अंगतपुरा से राम करण साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि अपनी बी भूख मिटने के लिए आवारा पशु खेतों में जाकर फसल खा जाते हैं। इसकी रोकथाम के लिए लोगों ने खेतों के किनारे कटीले तार लगा रखा है। लेकिन कुछ पशु खेतों में घुसने के लिए कटीले तार को पार करने में घायल हो जाते हैं या अपनी जान गवाँ बैठते हैं। किसानों को आवारा पशुओं के कारण बहुत समस्या होती है।

उत्तरप्रदेश से अरुण कुमार यादव साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि कार्यक्रम डॉक्टर चर्चा में दी जाने वाली जानकारियाँ उन्हें बहुत अच्छी लगती है।

उत्तरप्रदेश से हसीब अहमद साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि साझा मंच के माध्यम से बहुत सी जानकारियां दी जाती है। साझा मंच पर प्रसारित साप्ताहिक समाचार उन्हें बहुत अच्छा लगता है

उत्तरप्रदेश राज्य से अरुण कुमार यादव ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि साजः मंच द्वारा टीबी बीमारी से सम्बंधित जो भी जानकारी दी जा रही है वो बेहद अच्छी है। टीबी बीमारी आजकल आम हो गया है। सही उपचार से इसे ठीक भी कर सकते है। लेकिन दवाई के साथ खट्टा खाद्य पदार्थ से परहेज़ करने पर यह बीमारी से जल्दी छुटकारा मिल सकता है।

उत्तर प्रदेश से हसीब अहमद साझा मंच के माध्यम से बताते हैं कि इन्हे साझा मंच की खबरे सुनकर बहुत अच्छा लगता है।