नमस्कार श्रोताओं! मैं ध्रुव कुमार, आईएमटी, मानेसर से साझा मंच मोबाईल वाणी की टेक्निक के माध्यम से नयी, ताज़ा ख़बर के साथ। मैं इस वक्त आया हूँ अपने गाँव- यूपी में, तो यहाँ मैंने देखा कि यहाँ एक गाँव है जोगपुर, जो मौजा देवीपुर पड़ता है और शाखा भभुआं पड़ता है। तो यहाँ मैंने देखा है कि जो यहाँ की नालियाँ हैं ना, यहाँ का सफ़ाई कर्मचारी नालीयाँ नहीं साफ़ करता है और रोडों पर पानी भरा हुआ है। तो ये सफाई करने आता ही नहीं है, बिल्कुल नहीं आता और यहां बंदे परेशान, निकलने में, उठने में, बैठने में हर तरीका से दिक्कत है। तो मेरा यह कहना है सरकार से- जितने भी सफाई कर्मचारी हैं, इन लोगों के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाए और यहाँ ये लोग नालियों की सफाई के हैं, तो हमारे देश में स्वच्छ भारत अभियान चलने का कोई फायदा ही नहीं है। स्वच्छ अभियान का पालन करें। धन्यवाद! आप सुन रहे थे साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से।

नमस्कार! मेरा नाम हरिकेश कुमार है। उत्तर प्रदेश के ........ से बोल रहा हूँ। सर, जो हमने रिकार्ड किया था एक दिन, वो सवाल का जवाब बहुत अच्छा मिला है।मैं इसके लिए साझा मंच मोबाईल वाणी बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूँ अपनी ओर से। लेकिन वहाँ के लोग कह रहे हैं कि एक बार मार्कशीट में आ जाता है, तो सुधरता नहीं है। ऐसा कुछ उपाय बताईए कि फिर से मैं सवाल करना चाहता हूँ साझा मंच मोबाईल वाणी से फिर से फिर से हमें कोई उपाय बाताईए कि जिससे हमारी मार्कशीट में नाम से पहले हमारा जो कास्ट लिखा हुआ है, इसको हम अगर यूपी से ही सुधार सकेंगे कि हम पच्चीस हज़ार से पास किए थे। इसके लिए हमें ऐसा कुछ उपाय बताईए कि अपनी हम इसको यूपी से ही सुधार सकें। ऐसी कोई सुविधा हो ऑनलाइन, ऑनलाइन सुधरता हो अगर मार्कशीट पे, तो हमें ज़रूर हमारी साझा मंच मोबाईल वाणी पर अधिकारी लोग बताईएगा। जो यहाँ के कार्यकर्ता हैं मोबाईल वाणी पर, उनसे मैं निवेदन करता हूँ आपलोग से- हमें कोई ऐसा सुझाव दिजीए, जो अपने यूपी से ही सुधार सकें। वहाँ न जाना पड़े गुजरात में। हम गुजरात से पास किए थे हाई स्कूल, इसीलिए हमें वहाँ न जाना पड़े, यहीं पर सुधार जाए तो बहुत अच्छी बात होगी। ऐसा कोई सुझाव दीजिए, बहुत-बहुत धन्यवाद।

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ से सोहेल अहमद साझा मंच के माध्यम से जानना चाहते हैं कि मनरेगा का हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

Comments


जी आपको बताना चाहेंगे कि मनरेगा का हेल्पलाइन नंबर है 1800180599 .अगर इस नंबर पर अगर बात नहीं होती है तो आप मनरेगा के एमआईएस अफसर के इस नंबर 9454465001 पर कॉल कर सकते हैं।
Download | Get Embed Code

June 10, 2020, 4:40 p.m. | Tags: MNREGA   govt entitlements   int-PAJ  

यूपी से अरुण साझा मंच मोबाइल वाली के माध्यम से सीबीएसइ बोर्ड का फॉर्म कैसे भरा जाता है ,इसकी विस्तृत जानकारी जानना चाहते हैं

Comments


आपको बता दूँ कि नियमित विद्यार्थी के रूप में सीबीएससी का फ़ॉर्म भरने के लिए आपको पहले किसी सीबीएससी बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय में अपना नामांकन करवाना होगाऔर स्वतंत्र छात्र के रूप में सीबीएससी का फ़ॉर्म भरने के लिए आपको पहले किसी सीबीएससी बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय में अपना पंजीयन करवाना होगा। उसके बाद हर साल लगभग सितम्बर माह में सीबीएससी का फ़ॉर्म आता है, जिसे उसकी वेबसाईट www.cbse.nic.in पर जाकर ऑनलाइन ही भरना होता है अपने विद्यालय के माध्यम से। आपका एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन ही जारी होता है आपकी पंजीयन संख्या के आधार पर। दृष्टि-बाधित छात्रों को ब्रेल लिपि सिखाने के लिए हर ज़िले में कुछ चयनित विद्यालयों में विशेष शिक्षकों की नियुक्ति सरकार द्वारा की जाती है या फिर कुछ विद्यालय विशेष तौर से दिव्यांग बच्चों के लिए ही खोले जाते हैं, जिसकी जानकारी आपको अपने ज़िले के बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से मिल सकती है। जहाँ तक व्यक्तिगत तौर पर ब्रेल लिपि सीखने की बात है, आपको अपने स्तर पर ही प्रयास कर अपने आस-पास के किसी शिक्षक का पता लगाना होगा, जप आपको ब्रेल लिपि सिखा सके।
Download | Get Embed Code

June 8, 2020, 5:23 p.m. | Tags: int-PAJ   education   examination   local updates  

Transcript Unavailable.

Comments


ऑनलाइन इंग्लिश स्पिकिंग-कोर्स करने के लिए आपको गूगल-प्ले स्टोर पर डुओलिंगो और इस तरह के कई सशुल्क और मुफ़्त एप्लिकेशन उपलब्ध हैं, आप वहाँ से अपनी ज़रूरत और सुविधा के अनुसार किसी एप्लिकेशन का चयन कर इंग्लिश सीख सकते हैं। इसके अतिरिक्त यू-ट्यूब पर भी कई सशुल्क और मुफ़्त चैनल उपलब्ध हैं, जो ऑनलाइन इंग्लिश स्पीक़िंग-कोर्स चलाते हैं, आप वहाँ से भी मदद ले सकते हैं। बायजूस एक ऑनलाइन शिक्षा देने वाला बहुत ही महत्वपूर्ण प्लेटफ़ार्म है, आप उसकी वेबसाईट पर जाकर भी अपनी आवश्यकता और सुविधा के अनुसार कोई इंग्लिश स्पीक़िंग कोर्स ज्वाईन कर सकते हैं।
Download | Get Embed Code

June 23, 2020, 4:22 p.m. | Location: 1129: Dl- Ncr, Delhi | Tags: int-PAJ   education  

नमस्कार मोबाइल वाणी! हमारा नाम अरुण, यूपी से! हम यह पूछना चाहते हैं कि प्रधानमन्त्री आवास योजना क्या हमें भी मिल सकती है? हम ये नहीं कह रहे हैं कि हमें मिलनी चाहिए, हम ये कह रहे हैं कि यदि मिल सकती हो तो क्या हम भी आवेदन कर सकते हैं? लेकिन आवेदन करें कैसे? क्या करना पड़ेगा और कितना खर्चा करना पड़ेगा? कृपया हमें पूरी जानकारी, किसी व्यक्ति के पास हो तो हमारा मोबाइल नम्बर 7599414545 पर प्लीज हमें जानकारी दें! हमारे पास जगह तो बहुत है पर हम बना नहीं सकते हैं...इतनी प्रॉपर्टी भी नहीं है कि हम बेच कर भी अपना घर बना सकें! हमें बहुत प्रॉब्लम्स होती है रहने में! लेकिन उसके पहले हम चाहेंगे कि हमारा देश कोरोना वायरस से मुक्त जाए....हमें हमारे सवाल का उत्तर मिले न मिले, उसक कोई दुःख नहीं है परन्तु हम चाहते हैं कि आप....किसी के पास है तो उत्तर दे दो..मोबाइल वाणी के किसी अधिकारी को यदि पता हो हम रिक्वेस्ट करते हैं कि हमारे मोबाइल पर कॉल करके प्लीज हमें बताएँ, पूर्ण जानकारी हमें दें कि हमें आवास कैसे मिल सकता है और कैसे क्या होगा? आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Comments


Transcript Unavailable.
Download | Get Embed Code

June 3, 2020, 5:24 p.m. | Tags: information   RANJIT-ADV   government scheme   housing   governance   int-PAJ  

ये अरूण उत्तर प्रदेश से साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से लॉक डाउन की अवधि में श्रमिकों के लिए खाना बनाने वालों और उसे खिलाने वालों, दोनों से विनती कर रहे हैं कि श्रमिक भी इंसान हैं। उन्हें वही खाना खिलाएँ, जिसे इंसान खा सकते हैं। क्योंकि ऐसी स्थिति किसी की भी हो सकती है। साथ ही वे श्रमिक भाईयों से भी प्रार्थना कर रहे हैं कि अगर उन्हें थोड़ा कम भोजन भी मिल रहा है, तो उसी में संतोष करें, क्योंकि यह संकट का समय है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.