नमस्कार श्रोताओं! मैं ध्रुव कुमार, आईएमटी, मानेसर से साझा मंच मोबाईल वाणी की टेक्निक के माध्यम से नयी, ताज़ा ख़बर के साथ। मैं इस वक्त आया हूँ अपने गाँव- यूपी में, तो यहाँ मैंने देखा कि यहाँ एक गाँव है जोगपुर, जो मौजा देवीपुर पड़ता है और शाखा भभुआं पड़ता है। तो यहाँ मैंने देखा है कि जो यहाँ की नालियाँ हैं ना, यहाँ का सफ़ाई कर्मचारी नालीयाँ नहीं साफ़ करता है और रोडों पर पानी भरा हुआ है। तो ये सफाई करने आता ही नहीं है, बिल्कुल नहीं आता और यहां बंदे परेशान, निकलने में, उठने में, बैठने में हर तरीका से दिक्कत है। तो मेरा यह कहना है सरकार से- जितने भी सफाई कर्मचारी हैं, इन लोगों के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाए और यहाँ ये लोग नालियों की सफाई के हैं, तो हमारे देश में स्वच्छ भारत अभियान चलने का कोई फायदा ही नहीं है। स्वच्छ अभियान का पालन करें। धन्यवाद! आप सुन रहे थे साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से।
