ये अरूण उत्तर प्रदेश से साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से लॉक डाउन की अवधि में श्रमिकों के लिए खाना बनाने वालों और उसे खिलाने वालों, दोनों से विनती कर रहे हैं कि श्रमिक भी इंसान हैं। उन्हें वही खाना खिलाएँ, जिसे इंसान खा सकते हैं। क्योंकि ऐसी स्थिति किसी की भी हो सकती है। साथ ही वे श्रमिक भाईयों से भी प्रार्थना कर रहे हैं कि अगर उन्हें थोड़ा कम भोजन भी मिल रहा है, तो उसी में संतोष करें, क्योंकि यह संकट का समय है।
