नमस्कार! मेरा नाम हरिकेश कुमार है। उत्तर प्रदेश के ........ से बोल रहा हूँ। सर, जो हमने रिकार्ड किया था एक दिन, वो सवाल का जवाब बहुत अच्छा मिला है।मैं इसके लिए साझा मंच मोबाईल वाणी बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूँ अपनी ओर से। लेकिन वहाँ के लोग कह रहे हैं कि एक बार मार्कशीट में आ जाता है, तो सुधरता नहीं है। ऐसा कुछ उपाय बताईए कि फिर से मैं सवाल करना चाहता हूँ साझा मंच मोबाईल वाणी से फिर से फिर से हमें कोई उपाय बाताईए कि जिससे हमारी मार्कशीट में नाम से पहले हमारा जो कास्ट लिखा हुआ है, इसको हम अगर यूपी से ही सुधार सकेंगे कि हम पच्चीस हज़ार से पास किए थे। इसके लिए हमें ऐसा कुछ उपाय बताईए कि अपनी हम इसको यूपी से ही सुधार सकें। ऐसी कोई सुविधा हो ऑनलाइन, ऑनलाइन सुधरता हो अगर मार्कशीट पे, तो हमें ज़रूर हमारी साझा मंच मोबाईल वाणी पर अधिकारी लोग बताईएगा। जो यहाँ के कार्यकर्ता हैं मोबाईल वाणी पर, उनसे मैं निवेदन करता हूँ आपलोग से- हमें कोई ऐसा सुझाव दिजीए, जो अपने यूपी से ही सुधार सकें। वहाँ न जाना पड़े गुजरात में। हम गुजरात से पास किए थे हाई स्कूल, इसीलिए हमें वहाँ न जाना पड़े, यहीं पर सुधार जाए तो बहुत अच्छी बात होगी। ऐसा कोई सुझाव दीजिए, बहुत-बहुत धन्यवाद।