दिल्ली बहादुरगढ़ हरियाणा से मनोहर लाला कश्यप साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि टिकरी बॉर्डर की कम्पनियाँ अपने श्रमिकों के साथ मनमानी कर रही है। जहाँ मजदूरों का 3 रुपया मिलना चाहिए वहां उन्हें मात्र 2 रूपए ही दिए जा रहे हैं

हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि कंपनी में अगर श्रमिक को आने में देरी हो जाती है तो उस हिसाब से उनका वेतन काट लिया जाता है परन्तु कंपनी वाले खुद समय के महत्व को न जानते हुए श्रमिकों को समय पर वेतन नहीं देती है। श्रमिकों के सम्बंधित अधिकार के लिए कंपनी वालों के लिए कोई समय सीमा नहीं है। ठेकेदार व कंपनी प्रबंधन मिल कर श्रमिकों का शोषण कर रही है

हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि मज़दूर बेरोज़गारी की मार झेल रहे है। कंपनियों में काम नहीं रहने के कारण श्रमिकों की हिसाब पूरी कर छुट्टी कर दी जा रही है।

हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई जाती है। सरकार द्वारा वीर सपूतों के सम्मान के लिए 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाएगा

हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि सेक्टर 17 में बहुत सी कंपनियां है जो फुटवियर की कंपनी है। यहाँ बहुत से प्रवासी श्रमिक कार्य करते है। पर कुछ कम्पनियां ऐसी है जो बिना किसी कारण 30 से 40 श्रमिकों की छटनी कर देती है। कंपनी से उन्हें कार्य करने का कोई सबूत भी नहीं मिलता। मज़बूरन मज़दूरों को दूसरी कंपनी में कार्य करना पड़ता है। ऐसे ही श्रमिकों का शोषण होता है।

दिल्ली बहादुरगढ़ हरियाणा से मनोहर लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से ट्रेड यूनियन से मुकेश जी से वार्ता की। जहाँ उन्होंने बताया की महिला किसानों के लिए कोई कानून नहीं है और इसी मुद्दे पर चर्चा की

दिल्ली बहादुरगढ़ हरियाणा से मनोहर लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि शत्रोहन लाल कश्यप को संपर्क कर परिवार पहचान पत्र बनवाने के लिए कहा गया और उनसे परिवार पहचान पत्र बनवाने के लिए शुल्क भी लिए गए

दिल्ली बहादुरगढ़ हरियाणा से शत्रोहन साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से मजदूरों के साथ सूरत में हुए दुर्घटना पर अपनी राय -प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं

हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से अनुभव,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कृषि कानून के विरोध में किसानों का लगातार 55 दिनों से दिल्ली बॉर्डर में आंदोलन जारी है। अब किसान गणतंत्र दिवार पर दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर ट्रैक्टर मार्च निकालने का फैसला लिया है जिस पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी आया । सुप्रीम कोर्ट ने कहाँ ,किसानों को दिल्ली में एंट्री मिलेगी या नहीं ये पुलिस को तय करनी है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..

हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला से सतरोहन लाल कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि आज किसान आंदोलन का 55 वां दिन है। कृषि क़ानून के ख़िलाफ़ किसान आंदोलन में अड़े हुए है। आज किसान और सरकार के बीच होने वाले वार्ता को टाल दिया गया ,अब यह बैठक 20 जनवरी को विज्ञानं भवन में होगी। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..