हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि सेक्टर 17 में बहुत सी कंपनियां है जो फुटवियर की कंपनी है। यहाँ बहुत से प्रवासी श्रमिक कार्य करते है। पर कुछ कम्पनियां ऐसी है जो बिना किसी कारण 30 से 40 श्रमिकों की छटनी कर देती है। कंपनी से उन्हें कार्य करने का कोई सबूत भी नहीं मिलता। मज़बूरन मज़दूरों को दूसरी कंपनी में कार्य करना पड़ता है। ऐसे ही श्रमिकों का शोषण होता है।