हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि कंपनी में अगर श्रमिक को आने में देरी हो जाती है तो उस हिसाब से उनका वेतन काट लिया जाता है परन्तु कंपनी वाले खुद समय के महत्व को न जानते हुए श्रमिकों को समय पर वेतन नहीं देती है। श्रमिकों के सम्बंधित अधिकार के लिए कंपनी वालों के लिए कोई समय सीमा नहीं है। ठेकेदार व कंपनी प्रबंधन मिल कर श्रमिकों का शोषण कर रही है
