हमारी श्रोता अनीता कश्यप,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि बहादुरगढ़ में सब्ज़ी के रेहड़ियों में सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। जिस कारण पुलिस द्वारा सख़्ती अपनाई जाती है
हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से रुपाली ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि लॉक डाउन के कारण दिहाड़ी श्रमिकों को काम मिलना बंद हो गया है। जिसके कारण अब दिहाड़ी पर काम करने वाले प्रवासी श्रमिक अपने घरों की ओर लौट रहे है। श्रमिकों का कहना है कि पिछले लॉक डाउन में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ा था ,इसलिए वो ज़ल्द से ज़ल्द अपने घर लौट रहे है ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..
हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि बहादुरगढ़ के सब्जी मंडी में वाहनों के लम्बी कतार देखी जाती है। बाज़ार में लॉक डाउन का पालन नहीं किया जा रहा है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..
हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से सेक्टर -17 में कार्यरत सतरोहन लाल कश्यप से बातचीत की। जिसमे उन्होंने बताया कि कंपनियों में काम की कमी और पिछले एक साल से कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण उन्हें अपने गृह राज्य वापस जाना पड़ा। बहुत सी कम्पनियाँ है जिन्होंने कंपनी में काम नहीं होने की बात कह कर श्रमिकों को वापस गाँव जाने के लिए कह दिया।कम्पनियाँ आपदाओं को अवसर बनाते देर नहीं लगाते है ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी साक्षात्कार...
हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से अनुभव,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि हरियाणा में कुल संक्रमितों का आँकड़ा छह लाख पार हो गया है। यह चिंताजनक है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर...
दिल्ली के बहादुरगढ़ हरियाणा से मनोहर लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हरियाणा के बहादुरगढ़ में थाना प्रभारी विजय कुमार ने रेलवे रोड का निरिक्षण किया।
हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से अनुभव कुमार ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि प्रदेश में लॉक डाउन के एक हफ्ते बाद भी कोरोना का कहर जारी हैं। अस्पतालों में वेंटीलेटर और ऑक्सीजन की सुविधा फुल है। अब कोरोना के गंभीर मरीज़ों को भर्ती किया जा रहा है और कम लक्षण वालों को घरों में आइसोलेट किया जा रहा है।
हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि प्रवासी श्रमिकों के लिए सरकार पिछले एक साल में कुछ भी व्यवस्था नहीं कर पायी है। सरकार की ओर से पिछले साल प्रवासियों के लिए आर्थिक सहायता व राशन की व्यवस्था की गई थी लेकिन इस वर्ष श्रमिकों की दयनीय दशा है,सरकार द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई।
हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि श्रमिकों की स्थिति काफ़ी दयनीय है। रेलवे गाइडलाइन्स के अनुसार सस्ता रेलवे टिकट मिलना मुश्किल है। इस स्थिति में प्रवासी श्रमिकों के लिए सरकार को यातायात की भी व्यवस्था की जानी चाहिए
बहादुरगढ़ से श्रमिक ने बताया कि लॉक डाउन के कारण कम्पनियाँ बंद हो गयी जिसके कारण उन्हें खाने की समस्या बढ़ गयी है
