दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि गुरुग्राम ,उद्योग विहार में कई फैक्ट्री है। इस क्षेत्र में कई महिला व पुरुष दिहाड़ी के लिए सुबह से ही उपस्थित रहते है। एक महिला श्रमिक बताती है कि ठेकेदार के माध्यम से दिहाड़ी के लिए जाते है तो ठेकेदार द्वारा बहुत कम पैसा दिया जाता है। मज़दूरों का कहना है कि ठेकेदार को तो पैसे अच्छे मिलते है परन्तु वो मज़दूरों को कम दिहाड़ी देते है। महँगाई के दौर में महिलाओं का कहना है कि कम दिहाड़ी में परिवार चलाना मुश्किल है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर...

दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि कंपनियों में काम बहुत कम है। लोगों को दिन भर मेहनत करना पड़ता है। अभी ऐसा समय आ गया है कि लोगों की कमाई सही से नहीं हो पा रही है। ऐसे में कुछ ऐसे भी श्रमिक है जो कमाई के उद्देश्य से ई रिक्शा की तरफ रुझान बढ़ा रहे है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..

दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि दिल्ली में इस माह का राशन अभी तक नहीं मिला है। राशनकार्ड धारकों को राशन मिलने में देरी हो रही है। एक प्रवासी श्रमिकों का कहना है कि इस माह का राशन समय से नहीं मिलने पर बाहर से महँगा राशन ख़रीद कर गुज़ारा करना पड़ रहा है

दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि दिल्ली में कूड़े के पहाड़ बन रहे है। रोज़ाना घरों से निकलने वाले कचड़े ,दक्षिणी दिल्ली के नगर निगम द्वारा पोखला तेखंड क्षेत्र में अत्याधिक लैंडफिल साइट बनाने का फैसला लिया गया है। यह पहल सराहनीय है ,इससे कूड़े की पहाड़ से निजात मिलेगा और अप्रिय घटनाओं से भी बचे रहेंगे। लेकिन यह कूड़ा निस्तारण का पहल लाभदायक साबित नहीं हो रहा है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..

दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि दिल्ली एनसीआर में बारिश की शुरुआत हो गई है। झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं बरसात के कारण नालियों व गलियों में पानी भर गया है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर...

दिल्ली गुरुग्राम से नन्द किशोर प्रशाद ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि प्रवासियों के लिए सरकार ने किया सराहनीय पहल

दिल्ली गुरुग्राम से नन्द किशोर प्रशाद ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कंपनियों में काम नहीं होने से मजदूरों को घर पर बैठना पड़ रहा है

दिल्ली गुरुग्राम से नन्द किशोर प्रशाद ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि माइक की आवाज से बढ़ रही है बिक्री जिससे कामगारों फायदा को हो रहा है

दिल्ली गुरुग्राम से नन्द किशोर प्रशाद ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि देश में ठगी के जाल फैलते ही जा रहे हैं। लोगों को इससे सावधान रहने की जरुरत है

दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिल्ली एनसीआर में गर्मी का प्रकोप है वहीं पानी की किल्लत भी हो रही है। वैसे टैंकर गली गली जाते है फिर भी ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की किल्लत हो रही है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..