दिल्ली गुरुग्राम सरोल से कारन साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से पवन कुमार से बातचीत की। जहाँ उन्होंने बताया कि वे वैक्सीन लेने सुबह साढ़े चार बजे से लाइन में लगे हुए थे लेकिन उन्हें वैक्सीन नहीं मिला
दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि सब्जियों का दाम आसमान छू रहा है। केवल आलू के दाम ही कम है। लोगों को अब सब्ज़ी ख़रीदना मुश्किल हो गया है। महँगाई में जेब ढ़ीले हो जा रहे है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर...
दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्होंने दिनांक 29 जुलाई 2021 को एक ख़बर साझा मंच में प्रसारित किया था जिसका शीर्षक था 'गलियां बना समुन्दर'। जिसमें बताया गया था कि बारिश के कारण दिल्ली की गलियां पानी से भर गया था ,इससे आवागमन में काफ़ी समस्या हो रही थी। ख़बर प्रसारित करने के बाद इसे आला अधिकारियों के मोबाइल पर फॉरवर्ड किया गया। जिसके बाद अधिकारियों ने समस्या को संज्ञान में लेकर उक्त समय में सफ़ाई कर्मचारियों द्वारा गलियों और नालियों की सफ़ाई करवाई और पानी निकासी के लिए रास्ता बनाया गया
दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम से नन्द किशोर ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि उद्योग विहार की जर्जर सड़कों की मरम्मत हो चुकी है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..
दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि ऑटोमेशन को लेकर एक पुराना इतिहास है। ऑटोमेशन ने कई रोज़गार छीने है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर...
दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि वर्षों से सुर्खिया बटोर रहा 'वन नेशन वन राशन कार्ड' ,प्रवासियों के लिए लाभकारी है। 20 जुलाई से इसके तहत लाभ मिलना शुरू हो गया है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर...
दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि जिस तरह से जनसँख्या वृद्धि हो रहा है वो चिंताजनक है। अगर सारे तथ्यों को समझे और स्थिति को देखे तो समय के साथ साथ आधुनिकता ऑटोमेशन और तक़नीकी का समावेश हर जगह देख रहे है। तकनीकीकरण और आधुनिकरण के आने से मानवश्रम कम हो रहा है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..
दिल्ली एनसीआर से नन्द किशोर की बातचीत साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से शम्भू से हुई। शम्भू कहते है कि वो दो सालों से गुरुग्राम में निवास कर रहे है। स्वास्थ्य पर बात करते हुए इन्होंने बताया कि जब भी बीमार होते है तो इलाज़ के लिए पहले क्लिनिक जाते है। वहाँ पर जाने से 300 से 500 रूपए का खर्च लग जाता है। साल भर में बीमारी को लेकर 15 से 16 हज़ार का ख़र्च बैठ जाता है। अगर सरकार ,संस्था आदि द्वारा अच्छे चिकित्सकों द्वारा ऑनलाइन चिकित्सा की व्यवस्था करे तो यह लोगों के लिए बहुत सहूलियत होगी। इसमें पैसे भी कम लगेंगे ,अच्छा दवा मिल जाएगी,चिकित्सकों की अच्छी सलाह भी मिल जाएगी ,कुल मिलकर कई तरह से बचत होगा।
दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि अक्सर लोगों का तबियत ख़राब होने पर वे झोला छाप डॉक्टरों के पास जाते है। जहाँ से उन्हें सामान्य इलाज मिल जाता है लेकिन गंभीर बीमारी पर बड़े अस्पताल ही जाना पड़ जाते है। सुविधा के अभाव में लोग मज़बूरन झोला छाप डॉक्टरों से इलाज़ करवाते है। अगर डॉक्टर ऑन कॉल की ऑनलाइन चिकित्सा सुविधा मिल जाए तो लोगों को बहुत सहूलियत हो जाएगी।
दिल्ली गुरुग्राम से नन्द किशोर प्रशाद ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लोगो ने बकरीद की त्योहार बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया।
