दिल्ली के गुरुग्राम से मनोहर लाल श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, हिमांशु कंपनी बंद होने से मजदूरों को समस्या हो रही है। कंपनी बंद होने के करने का पता नहीं चला है लेकिन मजदुर कमा के लिए यहा वहा भटक रहे है

Transcript Unavailable.

दिल्ली के गुरुग्राम से अब्दुल्लाह श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, खसरा रूबेला बीमारी तेज़ी से फ़ैल रहा है। लोगो को इस बीमारी से जागरूक करने के लिए स्कूल में सभा का आयोजन किया जा रहा है। खसरा मेवात में बहुत ज्यादा फैला हुआ है जिस को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग 6 फरवरी से एमआर कैंप लगाकर 9 महीने से 15 साल तक के सभी बच्चों को एमआर का टीका लगाया जाएगा।

दिल्ली के गुरुग्राम से अब्दुल्लाह श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, खसरा रूबेला बीमारी तेज़ी से फ़ैल रहा है। लोगो को इस बीमारी से जागरूक करने के लिए स्कूल में सभा का आयोजन किया जा रहा है।

हरियाणा राज्य के गुड़गांव से राम कारन श्रमिक वाणी के माध्यम से कह रहें हैं कि, एक्सपोर्ट लाइन में जितने भी काम हैं उनमें अभी मंडी चल रही है। तथा जानी मानी कंपनियां जिनमें सालो भर काम रहता था उनमें भी काम। जिस कारण लोग काम की तलाश में इधर उधर जा रहें हैं. जबकि कुछ लोगों को काम मिल गया है और कुछ को काम नहीं मिल पा रहा है

दिल्ली के गुरुग्राम के कापसखेड़ा से नन्द किशोर ने श्रमिक वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत किया। बातचीत के दौरान श्रोता ने बताया की कचरा कामगार यूनियन के द्वारा बैठक किया गया। बैठक में कचरा कामगारों की परेशानी को लोगो तक पहुंचाया गया। कचरा कामगारों ने अपनी समस्या को यूनियन के सामने रखा और यूनियन के द्वारा उनकी समस्या पर चर्चा हुई। कामगारों का कहना है की उन्हें सरकार के द्वार चलाई जा रही की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिलता है, जैसे सरकारी राशन, आवास।

दिल्ली के गुरुग्राम से नंदकिशोर श्रमिक वाणी के माध्यम से एक मज़दूर राजकुमार से बात कर रहें हैं। राजकुमार का कहना है कि राजमिस्त्री का काम इन्होने लखनऊ में सीखा था और इन्हें काम करते हुए बारह साल हो गए हैं। तथा इनका कहना है कि महीना में पांच दिन ही काम मिल पा रहा है। कुछ लोगों का कहना है की ठण्ड के कारण काम नहीं मिल रहा है तो कुछ का कहना है की प्रदूषण के कारण काम नहीं है। तथा इनका कहना है की काम तो गांव में भी मिल जाता है लेकिन वह काम बहुत ही कम है।

दिल्ली, गुरुग्राम से नंदकिशोर श्रमिक वाणी के माध्यम से एक मज़दूर गजराज रहें हैं। इनका कहना है की ये दो साल ठेकेदार के अंदर में एक कंपनी में काम किये हैं और ठेकेदार इनका पीएफ भी काटता था लेकिन जमा नहीं किया और जो यूएन नंबर दिया वो भी गलत है। तथा अब वो ठेकेदार कंपनी छोड़ कर जा चूका है

दिल्ली, गुरुग्राम के उद्योगबहार से नंदकिशोर श्रमिक वाणी के माध्यम से निर्माण मज़दूरों से बात कर रहें हैं। मज़दूरों का कहना है कि, इन्हें महीने में पंद्रह से बिस दिन ही काम मिल पाटा है तथा इस कमाई में इनका गुज़ारा काफी मुश्किल से हो पाटा है

दिल्ली के गुरुग्राम से अब्दुला खान श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, आज हाईवे 248 को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। लोगो की मांग है की जल्द से जल्द इस रोड को फोर लेन किया जाए ताकि लोगो को समस्या ना हो