कोरोना अलर्ट :सावधानी ही सुरक्षा है

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से कोरोना सम्बंधित यह जानकारी दे रहे हैं कि हमें कोरोना से बचाव के लिए हमें सबसे पहले अपने मुँह पर मास्क का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही कहीं भी बाहर से आने के बाद साबुन का प्रयोग करना चाहिए और सेनीटाइजर का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना का टीकाकरण भी बहुत ही जरुरी है। इसलिए हम सभी को टीकाकरण लगवाना चाहिए

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल उबानी के माध्यम से बता रहे हैं कि, माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल की 12वीं की परीक्षा गुरुवार को शुरू हो रही है। अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र के साथ ही बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तमाम तैयारियां कर ली है। इस वर्ष 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में जिले से 22 हजार 547 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके लिए159 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है । इसी को लेकर जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन राज्य शासन के आदेश के अनुसार कोरोना की नई गाइडलाइन जारी की है। नए आदेश में धार्मिक आयोजन, जुलूस और रैली पूर्ण तरीके से प्रतिबंधित रखी गई है। नई गाइडलाइन के अनुसार 31 जनवरी तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। और कहीं भी मेले का आयोजन नहीं होगा।

पुनः सतर्कता और सुरक्षा की मोबाइल वाणी की अपील

श्री बसन्त चौबे जी ने कोरोना काल से अब तक आंगनबाड़ी केंद्रो की सुविधाओं के साथ टीकाकरण तथा पेंशनर्स को पेंशन दिलवाने सम्बन्धी कार्यो में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं जिला समन्वयक पवन सहगल सर के मार्गदर्शन में एवं बिछुआ ब्लॉक के समन्वयक दीपक गेडाम सर के नेतृत्व में महा वैक्सीन अभियान के अंतर्गतग्राम डोकलीकला में वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया जिसमें छोटू हुएलोगों को चिन्हित करते घर घर जाकर सर्वे किया गया एवं वैक्सीनेशन का कार्य उनके ही घर पर किया गया एवं विकलांग लोगों को भी उनके ही घर में जाकर वैक्सीनेशन का कार्य किया गया एवं और लोगों का केंद्र मे वैक्सीनेशन का कार्य किया गया जिससे महा वैक्सीन अभियान को सफल बनाया जा सके एवं ग्राम में लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया गया जिससे टीकाकरण अभियान को सफल बनाया जा सके जिसमेंकोरोना वॉलिंटियर भजन लाल वर्मा एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष दिलीप पटेल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमा शर्मा एवं आशा कार्यकर्ता कांति श्रीवास ग्राम पंचायत करेल के सचिव श्री गोविंद जी बो बड़े एवं जन अभियान द्वारा चयनित संस्था ज्ञान मल्टीपर्पज वेलफेयर सोसाइटी के लोगों के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया एवं लोगों को वैक्सीन के फायदे बताए गए एवं जागरूक किया एवं तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए लोगों को मास्क लगाना सैनिटाइजर करना 2 गज की दूरी बनाए रखना इन चीजों का लोगों को पालन करने को कहा गया जिससे कोरोना महामारी से बचा जा सके

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सदस्य पवन सेगल की अध्यक्षा मे किसानों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया और अधिक से अधिक किसानों को टीकाकरण सेंटर पहुंचकर वैक्सीन लगवाने की अपील भी की गई ताकि इसको रोना संक्रमण से बचाव और स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी स्वस्थ रखा जा सके।

अमरवाड़ा में जनपद सीईओ द्वारा कोरोना वायलेंटियर्स को किट प्रदान की गई अमरवाड़ा- "मैं भी कोरोना वायलेंटियर्स अभियान "के अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा वर्तमान में संपूर्ण मध्यप्रदेश में पंजीकृत कोरोना वायलेंटियर्स अपने अपने विकास खंडों में जिलों में निशुल्क सेवा प्रदान कर रहे हैं जिसमें कोरोना से बचाव हेतु लोगों को समझाइश दी जा रही है । जिसमें मास्क लगाने संबंधी अनिवार्यता सामाजिक दूरी बनाकर रखने संबंधी बातें और सबसे महत्वपूर्ण टीकाकरण हेतु लोगों को तैयार करना और लोगों को टीकाकरण करवाना टीकाकरण के प्रति लोगों की भ्रम आत्मक स्थिति को समाप्त करना इत्यादि महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य इन कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे हैं इसी क्रम में छिंदवाड़ा जिले में भी समस्त विकास खंडों में इस समय सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं ।आज अमरवाड़ा में भी जिला समन्वयक श्री पवन सहगल के कुशल मार्गदर्शन में कोरोना वायलेंटियर्स के उत्साहवर्धन हेतु मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा किट वितरण किया गया। अमरवाड़ा जनपद पंचायत के सभागार कक्ष में अमरवाड़ा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डीआर उइके के हाथों से इन कोरोना वायलेंटियर्स को किट प्रदान की गई। जिसमें एक टी-शर्ट ,टोपी, मास्क और गमछा प्रदान किया गया । इस अवसर पर अमरवाड़ा विकासखंड समन्वयक सुश्री वंदना राकेसिया, परामर्शदाता वायलेंटियर्स राजेश तिवारी, प्रवीण सक्सेना और अलग अलग ग्रामो से आए कोरोना वायलेंटियर्स उपस्थित हुए।

Transcript Unavailable.