Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

कोरोना महामारी के बाद बैल्क फंगस और व्हाइट फंगस जैसी बिमारी से बचाव हेतु सावधानी , बिमारी के लक्षण ,ब्लेक फंगस और व्हाइट फंगस में अंतर आदी विषय पर छिंदवाड़ा कम्युनिटी मिडिया चैनल पर एक खास मुलाकात न्यू विजन आई केयर सेंटर नागपुर से डाॅ एन डी पाटील के साथ विशेष बातचीत

जिले में ब्लड फंगस की आशंका पर 4 नए मरीज जिला अस्पताल में सोमवार को भर्ती किए गए हैं। जिसमें गुरैया नाका की 65 वर्षीय महिला, सिवनी निवासी 68 वर्षीय महिला, खेरघाट के 61 वर्षीय बुजुर्ग, सिविल लाइन के एक अन्य मरीज को लक्षण दिखाई देने पर अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके अलावा दो अन्य मरीज पहले से ही भर्ती हैं। इन्हें मिलाकर कुल जिले में ब्लड फंगस से संक्रमित की संख्या 6 हो गई है।

जिला अस्पताल के ब्लड फंगस वार्ड में शनिवार को एक और महिला मरीज को भर्ती किया गया है। इसके लक्षण दिखाई देने पर महिला की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं वार्ड में भर्ती एक मरीज में ब्लड फंगस के संक्रमण की स्थिति न मिलने पर उन्हें जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई हैं।

जिला मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध जिला अस्पताल के वार्ड में दो संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के ऑब्जरवेशन में दोनों मरीजों की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट में ब्लड फंगस किस पुष्टि होने पर उन्हें भोपाल या जबलपुर रेफर किया जा सकता है। इसके पूर्व एक मरीज को भोपाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा चुका है। वहीं एक संदिग्ध मरीज की इलाज के दौरान मृत्यु हो चुकी है।