जिला अस्पताल के ब्लड फंगस वार्ड में शनिवार को एक और महिला मरीज को भर्ती किया गया है। इसके लक्षण दिखाई देने पर महिला की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं वार्ड में भर्ती एक मरीज में ब्लड फंगस के संक्रमण की स्थिति न मिलने पर उन्हें जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई हैं।
