मध्यप्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है कि जिले में 3 दिनों से बारिश के बाद गुरुवार को धूप खिली है। लेकिन दो दिन तक चक्रवाती तूफान से हुए झमाझम बारिश ने हवाओं की नमी के साथ ही ठंडक घोल दी है। जिसके चलते धूप के बाद भी दिन में जिले वासियों के लिए गर्मी से राहत महसूस की गई। इस दौरान अधिकतम पारा 32.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 2 दिन तक आसमान साफ रहने के बाद 23 मई से एक बार फिर से बादलों की आवाजाही के साथ में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने व हवाओं की बढ़ती नमी के चलते हल्की बारिश होने की संभावना है।
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से कम हुई है। वहीं गुरुवार को राहत की बात यह रही कि 39 मरीजों ने कोरोना को मात देकर स्वास्थ हुए हैं। और उन्हें जिला अस्पताल से छुट्टी लेकर घर भेज दिया गया है ।वहीं आर्टिफिशियल लैब से जारी रिपोर्ट में 19 नये कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। हालांकि गुरुवार को इलाज के दौरान 7 मरीजों की मृत्यु हो गई है।
सौसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रामपेठ में कन्हान नदी में हो रहे रेत के अवैध उत्खनन पर दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें जनपद सदस्य संदीप भकने पर जानलेवा हमला कर दिया। वह जैसे तैसे सौसर थाना पहुंचकर अपनी प्राथमिक रिपोर्ट रिपोर्ट कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करवाने पहुंचे।
शिव कुमार शुक्ला एवं उनके सदस्यों ने गरीब लोगों को जो इसको रोना काल में जिनको राशन में रोजगार उपलब्ध नहीं हो पाया है उनकी आजीविका के तहत उनको पेट भरने के लिए गरीब लोगों को राशन किट प्रदान की गई जिसके माध्यम से वे अपने आजीविका चला सकें।
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि अमरवाड़ा में शव बिस्तर के सिविल अस्पताल होने के बावजूद यहां पर डॉक्टर्स की कमी नजर है आ रहे हैं क्योंकि यहां पर जिस तरीके से मरीजों के द्वारा अस्पताल में इलाज के दौरान उनका इलाज नहीं हो पाता है। इसको लेकर स्थानीय विधायक कमलेश शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और जिले के सांसद नकुल नाथ से भी इन पर प्रकाश डालने को कहा गया है। परंतु वर्तमान स्थिति में यहां पर डॉक्टर की कमी निरंतर बनी हुई है।
दिवंगत श्रीमती निर्मला देवी ठाकुर अत्यंत धार्मिक और व्यवहारिक महिला थी। जिनके निधन से अमरवाड़ा के लोगो मे है शोक व्याप्त। सामाजिक संगठन व जनता ने नम्र श्रद्धांजली दी।
किस सामग्री के साथ क्या लेने से रोग होते है अवश्य सुने
जिम में बारिश के कारण बुधवार को कई खरीदी केंद्र में खरीदी नहीं हो सकी है। किसान पिछले 5 दिनों से खरीद केंद्र के बाहर अपने ट्रैक्टर लेकर कतार में खड़े हैं। लेकिन उनका गेहूं ना तो थोड़ा जा रहा है और ना ही 6 दिन के लिए खरीदी केंद्र बंद कर दिए गए हैं। जिससे किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उपार्जन केंद्रों में खरीदी की गति धीमी होने का कारण किसानों को भुगतना पड़ रहा है। किसान मैसेज आने पर उपार्जन केंद्र पहुंचा तो है। लेकिन वहां पहले से लगी किसानों की लंबी कतार के कारण उसे पीछे ही खड़ा होना पड़ रहा है। उपार्जन धीमी होने की वजह से किसान का गेहूं मैसेज अवधि की समाप्ति के बाद भी नहीं तोला जा रहा है।
जिले में मंगलवार से मौसम बदला और शाम से ही तेज बारिश जिला मुख्यालय सहित जिले के कई ब्लॉक के हिस्सों में भी बारिश दर्ज की गई ।मंगलवार की रात जिले में लगभग 2 इंच बारिश दर्ज की गई है। वहीं बुधवार की सुबह से लेकर दोपहर तक जिले के ज्यादातर हिस्सों में रुक-रुक कर झमाझम बारिश हुई है। मंगलवार से जारी तेज बारिश में जिले में 2 इंच बारिश दर्ज की गई है।
पेयजल समस्या से पिडित लोगों ने की सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत अब-तक नहीं हुआ निराकरण ग्राम पंचायत उटेकाटा के वार्ड क्रमांक 3 में पिछले एक साल से नल जल योजना स्विकृत है किन्तु अब तक कार्य पुरा नही हुआ सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने पर शिकायत वापस लेने हेतु बार बार शिकायत करता का कहा जा रहा है लेकिन समस्या जस की तस है उक्ताशय की जानकारी छिंदवाड़ा मोबाइल वाणी पर रुबरु होकर शिव रुंघे ने दी
