मध्यप्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है कि जिले में 3 दिनों से बारिश के बाद गुरुवार को धूप खिली है। लेकिन दो दिन तक चक्रवाती तूफान से हुए झमाझम बारिश ने हवाओं की नमी के साथ ही ठंडक घोल दी है। जिसके चलते धूप के बाद भी दिन में जिले वासियों के लिए गर्मी से राहत महसूस की गई। इस दौरान अधिकतम पारा 32.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 2 दिन तक आसमान साफ रहने के बाद 23 मई से एक बार फिर से बादलों की आवाजाही के साथ में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने व हवाओं की बढ़ती नमी के चलते हल्की बारिश होने की संभावना है।