जिम में बारिश के कारण बुधवार को कई खरीदी केंद्र में खरीदी नहीं हो सकी है। किसान पिछले 5 दिनों से खरीद केंद्र के बाहर अपने ट्रैक्टर लेकर कतार में खड़े हैं। लेकिन उनका गेहूं ना तो थोड़ा जा रहा है और ना ही 6 दिन के लिए खरीदी केंद्र बंद कर दिए गए हैं। जिससे किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उपार्जन केंद्रों में खरीदी की गति धीमी होने का कारण किसानों को भुगतना पड़ रहा है। किसान मैसेज आने पर उपार्जन केंद्र पहुंचा तो है। लेकिन वहां पहले से लगी किसानों की लंबी कतार के कारण उसे पीछे ही खड़ा होना पड़ रहा है। उपार्जन धीमी होने की वजह से किसान का गेहूं मैसेज अवधि की समाप्ति के बाद भी नहीं तोला जा रहा है।