रेत उत्खनन को लेकर चर्चा में रहने वाली सौंसर की कन्हान नदी से इन दिनों ग्रामीणों द्वारा उत्खनन का विरोध किया जा रहा है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा अवैध उत्खनन कर इसे भंडारित किया जा रहा है । ग्रामीणों द्वारा प्रेषित अधिकारियों से लगातार शिकायत मिल रही है। पिपला से मालेगाव रेत का उत्खनन हो रहा है। इसमें काजलवानी से निमनी के बीच रेत के उतखन्न को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की थी। ग्रामीणों का आरोप था। कि किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है ।साथ ही जलस्तर में भी निरंतर कमी आ रही है।

जिले के मेडिकल कॉलेज से संबंधित जिला अस्पताल की चौथी मंजिल में भर्ती ब्लड फगस के लक्षण परासिया की एक महिला में दिखाई देने पर उसे ब्लड फंगस के नए वार्ड में भर्ती कराया गया है। उक्त महिला ने शनिवार को एक निजी अस्पताल में कोरोना का इलाज कराया था । निजी अस्पताल में छुट्टी लेने के बाद उसे ब्लड फंगस के लक्षण दिखाई देने पर जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है।

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार धीमी पड़ रहे हैं। वहीं बुधवार को सिर्फ 22 नये कोरोना संक्रमितो की पुष्टि हुई है । वहीं 33 मरीजों ने कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए है। वही मृतकों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा काफी कम रही है। बुधवार को इलाज के दौरान 8 मरीजों ने की मृत्यु हो गई है। जिनका कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया है।

गौशालाओं में लापरवाही साथ ही गौ माता भूखी प्यासी नजर आ रही हैं गौशाला ए बनाए हैं परंतु वहां पर भी पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं है गाय भूखी और प्यासी थी लेकिन गौशाला में सामाजसेवि ने पहुंचकर उनके लिए घास व पानी की व्यवस्था की।

खरीफ फसलो का सीजन आने वाला है। और सरकार ने रासायनिक खाद के दाम मे बढोतरी हुई है। किसानों के सामने बहुत बडा संकट सामने आया है। जिस तरीके से बीते देढ वर्ष से सभी लोगों को घरों में है।पर एक किसान ही है जो अपने खेतों में अन्न उगाकर उसे आम जनता तक पहुचाया है । और कोरोना काल में किसान को अपनी फसलो को बेचने मे कतार व फसलो के भाव नही मिल पाए है। और वर्तमान में सरकार ने रासायनिक खाद के दाम बढाकर किसानों की खेती किसानी संकट में है । आज हमारे साथ जनप्रतिनिधि व किसान संदीपजी भकने ने बढते खाद के दाम व किसानों की समस्याओं को मोबाइलवाणी के माध्यम से रखी है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आज से शुरू हुए बरात घर में युवाओं के लिए वैक्सीनेशन सेंटर मैं विद्यार्थी परिषद के सदस्यों द्वारा वॉलिंटियर के रूप में निरंतर कार्य किया जा रहा है जैसे सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन रखना लोगों का नंबर लगाना एवं वैक्सीनेशन लगवाने के बाद रेस्ट के लिए व्यवस्था करना पार्किंग एवं वैक्सीनेशन से जुड़ी रजिस्ट्रेशन एवं प्लॉट बुकिंग की जानकारी भी दी जा रही है। वॉलिंटियर के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री आदर्श जैन जैन रवि विश्वकर्मा एसएफएस प्रमुख श्री लाला सह मंत्री पीयूष देवांशु चौरसिया आदि सदस्य अपनी सेवा दे रहे हैं

सरल और सौम्य प्राणायाम । पवित्र ॐ का लंबा गहरा उच्चारण अनेक रोगों को ठीक करता है।

कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए व्यक्तियों में विभिन्न तरह के कॉम्प्लिकेशन की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला अस्पताल में को भी उपरांत परामर्श ओपीडी कक्ष बनाया गया है। जिला कलेक्टरश्री सौरभ कुमार सुमन ने मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचकर पोस्ट कोविड ओपीडी कक्ष का निरीक्षण किया गया। और सभी व्यवस्था दुरुस्त करते हुए इस ओपीडी के नियमित संचालन के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अतुल सिंह, सिविल सर्जन डॉ श्रीमती पी.गोगीया व जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी डाॅ सुशील राठी अन्य चिकित्सक मौजूद थे।

जिले में चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिल रहा है। बीते 2 दिनों से चक्रवाती हवाओं के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी तो कहीं कहीं बौछारें पड़ने का सिलसिला जारी है। ऐसे में मंगलवार को सुबह से ही बादलों के डेरा जमने एवं हवाओं की दिशा बदलने से मौसम का मिजाज बदल गया है। दोपहर के बाद से जिला मुख्यालय सहित जिले के कई विकासखंडों में झमाझम बारिश का दौर देर रात तक जारी रहा है। वहीं सोमवार को जिले में 1.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

जिले में कोरोना काल ये मंगलवार जिले के लिए मंगलकारी साबित हुआ है। 2 माह से चल कर आ रहे मौतों का सिलसिला पर तेजी से विराम लगाएं। कोरोना काल में मंगलवार को महज एक कोरोना से लिखने की मृत्यु हुई है। इससे पहले 18 मार्च को एक मरीज की मौत से सिलसिला शुरू हुआ था। मौत की रफ्तार ऐसी बड़ी कि अप्रैल में 1 दिन में मौत का आंकड़ा 49तक पहुँच गया ।अकेले अप्रैल माह में 971 कोरोना संध्दिग्ध मरीजों की मृत्यु हो गई है। मई की शुरुआत में भी आंकड़े घटते जरूर लेकिन राहत देने वाले नहीं रहे हालांकि धीरे-धीरे संख्या घट गई। और सोमवार को सबसे कम 12 कोरोना संध्दिग्ध की मृत्यु हुई।