रेत उत्खनन को लेकर चर्चा में रहने वाली सौंसर की कन्हान नदी से इन दिनों ग्रामीणों द्वारा उत्खनन का विरोध किया जा रहा है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा अवैध उत्खनन कर इसे भंडारित किया जा रहा है । ग्रामीणों द्वारा प्रेषित अधिकारियों से लगातार शिकायत मिल रही है। पिपला से मालेगाव रेत का उत्खनन हो रहा है। इसमें काजलवानी से निमनी के बीच रेत के उतखन्न को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की थी। ग्रामीणों का आरोप था। कि किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है ।साथ ही जलस्तर में भी निरंतर कमी आ रही है।