मौसम में हो रहे बदलाव और बारिश के कारण तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य रुक गया है। पिछले कुछ दिनों से संग्रहण का काम शुरू हो गया था। लेकिन 2 दिन हुई बारिश के कारण फिलहाल संग्रहण का कार्य रोक दिया गया है ।अधिकारियों का कहना है कि जब तक मौसम साफ नहीं होता है। तब तक तेज धूप नहीं खेलती है। तब तक तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य नहीं किया जाएगा।

मध्य प्रदेश बोर्ड और सीबीएसई ने कक्षा 12वीं की परीक्षाओं को फिलहाल होल्ड पर रख दिया है। यानी यह परीक्षा होगी लेकिन कब होगी इसे तय नहीं किया गया है। ऐसे में पिछले 1 साल से लगातार परीक्षा की तैयारी में लगे कक्षा 12वीं के विद्यार्थी को अपने भविष्य को लेकर चिंता हो रही है। दरअसल कक्षा 12वीं की परीक्षाओं और उनके परिणाम के आधार पर ही उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज व अन्य निर्णय ले सकते हैं।

कृषि उपज मंडी में आगामी 30 मई तक कामकाज बंद रहेगा । छिंदवाड़ा अनाज व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रतीक शुक्ला ने कहा कि छिंदवाड़ा अनाज व्यापारी संघ कार्यकारिणी ने मतविभाजन उपरांत बहुमत के आधार पर निर्णय लिया गया है, कि मंडी प्रांगण में 30 मई तक स्थगित रहेगा।

जिला मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध जिला अस्पताल के वार्ड में दो संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के ऑब्जरवेशन में दोनों मरीजों की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट में ब्लड फंगस किस पुष्टि होने पर उन्हें भोपाल या जबलपुर रेफर किया जा सकता है। इसके पूर्व एक मरीज को भोपाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा चुका है। वहीं एक संदिग्ध मरीज की इलाज के दौरान मृत्यु हो चुकी है।

जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का असर अब कम होने लगा है। शुक्रवार को जिले में सिर्फ 18 कोरोना संक्रमिी पुष्टि हुई है ।वहीं स्वास्थ्य होकर घर लौटने वालों का आंकड़ा भी घटकर 39 हो गया है। कोरोना के घटते मरीजों की वजह से अब जिले में एक्टिव केस घटकर 246 पर आ गए हैं। इसी में होम आइसोलेट और जिला अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।

भारी अनियमिताओ के चलते Sdm ने की कार्यवाही।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पवन मुक्तासन, इससे गैस कब्ज़ या पेट की समस्याओं में मिलता है पवनमुक्तासन के द्वारा पेट के साथ-साथ व्यक्ति की इम्युनिटी पावर बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है पवनमुक्तासन लाभ.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मध्यप्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है कि जिले में खरीफ के सीजन में लगभग 4 लाख 98 हजार हेक्टेयर भूमि पर फसलें बोई जाती है। इसके बड़े रखने के लिए लाखों क्विंटल बीज और हजारों मीट्रिक टन खाद की खपत भी होती है । जिले में खरीफ के सीजन के लिए खाद व बीज का भंडारण शुरू हो गया है। हर साल की तरह इस साल भी घटिया बीज व खाद बेचने वाली कंपनियां ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय हैं ।इसी के साथ में जिले के विकासखंड सौंसर व पांढुर्ना में कपास की फसल ज्यादा लगाई जाती है। इस साल भी कपास की फसल लगाई जाएगी ।इस दोनों विकासखंड में सबसे ज्यादा कपास के प्रतिबंधित बीच बीटी 3 की बिक्री होती है।

मध्यप्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने उच्च शिक्षा संस्थानों में एनसीसी को एक विषय के रूप में पढ़ाए जाने के लिए मंजूरी दे दी है । स्नातक स्तर पर विज्ञान, कला और वाणिज्य विषयों की पढ़ाई करने के साथ ही अब छात्र-छात्राएं एनसीसी को भी विषय के रूप में चुन सकेंगे। यूजीसी ने इसे लागू करने के लिए सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति को पत्र लिख दिया है। दरअसल नई शिक्षा नीति में एनसीसी को बतौर और शामिल किए जाने की सिफारिश की गई थी। इसके तहत डीजी एनसीसी में यूजीसी को पत्र भेजा था। जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

सिविल अस्पताल में आईसीयू वार्ड में निर्माण हो रहा है। गुरुवार को सिविल अस्पताल पहुंचे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री जी चौरसिया ने आईसीयू वार्ड में चल रहे निर्माण कार्य को देखते हुए और कुछ आवश्यक बदलाव करने के निर्देश दिए गए वार्डों में पहुंचकर सामान्य व कोविड वार्ड के मरीजों से जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।