मध्यप्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है कि जिले में खरीफ के सीजन में लगभग 4 लाख 98 हजार हेक्टेयर भूमि पर फसलें बोई जाती है। इसके बड़े रखने के लिए लाखों क्विंटल बीज और हजारों मीट्रिक टन खाद की खपत भी होती है । जिले में खरीफ के सीजन के लिए खाद व बीज का भंडारण शुरू हो गया है। हर साल की तरह इस साल भी घटिया बीज व खाद बेचने वाली कंपनियां ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय हैं ।इसी के साथ में जिले के विकासखंड सौंसर व पांढुर्ना में कपास की फसल ज्यादा लगाई जाती है। इस साल भी कपास की फसल लगाई जाएगी ।इस दोनों विकासखंड में सबसे ज्यादा कपास के प्रतिबंधित बीच बीटी 3 की बिक्री होती है।