सौसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रामपेठ में कन्हान नदी में हो रहे रेत के अवैध उत्खनन पर दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें जनपद सदस्य संदीप भकने पर जानलेवा हमला कर दिया। वह जैसे तैसे सौसर थाना पहुंचकर अपनी प्राथमिक रिपोर्ट रिपोर्ट कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करवाने पहुंचे।
