मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला संवादाता दिनकर पातुलकर मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि सौसर विकासखंड की ग्राम पंचायत देवी का एक किसान ग्राम पंचायत के चक्कर काट रहा है । ग्राम देवी निवासी कृषक सुभाष नागोराव बडवाईक ने अपने निजि खेत मे ग्राम पंचायत के माध्याम से मनेरेगा के तहत कुआ निर्माण का कार्य प्रांरभ किया था । बडवाईक के कथनानुसार उन्हे मात्र बीस हजार रुपये की एक किस्त प्राप्त हुई है और कुआँ निर्माण अधुरा है कुआ निर्माण हेतू मेरे द्वारा कृषी कार्य हेतू 32 हजार रुपये कर्ज लेकर कुआ निर्माण हेतू खर्च किया साथ ही 20 हजार रुपये नगदी सामृग्री क्रय की है । शेष किस्त न मिलने से कुआ निर्माण अधुरा पड़ा है ।बरिश सुरु हो चुकी ऐसे मे कुआ कभी भी धस सकता है वही पंचायत प्रबंधन के फिछे चक्कर काट रहा है । बडवाईक द्वारा आगे बताया गया की अब मै कर्ज बाजारी बन चुका हूॅ अब मेरे पास कुआ निर्माण हेतू खर्च करने के लिए रुपये है और नही खेत को लगाने के लीए पंचायत प्रशासन ध्यान दे और कुआ निर्माण पुरा करने शेष राशी आवंटित करे । रोजगार सहायक द्वारा बताया गया की पंचायत स्तर से शेष किस्त हेतू कार्यवाही की गयी जब राशी आयेगी उन्हे प्राप्त हो जायेगी ।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में लगातार मौसम में परिवर्तन हो रहा है। मानसून की दस्तक के बाद 2 दिन से धूप खिली है ।और किसानों को वह बोवनी करने का मौका दिया है। वहीं उमस ने परेशान भी किया है। लेकिन इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश दर्ज की जा सकती है। प्रदेश में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में नमी आने की वजह से कहीं गए हल्की बारिश तो मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में अनलॉक 2 के तहत जारी आदेश में गुरुवार को जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन द्वारा संतराचल को छोड़कर बाकी हाट बाजारों को भी खोलने के निर्देश जारी कर दिए गए। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान इन हाट बाजारों को बंद कर दिया गया था। सबसे ज्यादा सख्ती सौंसर और पांढुर्ना में सख्ती बढ़ा दी गई। क्योंकि प्रदेश में संक्रमण की दूसरी लहर में यही दो विकासखंडो में सबसे ज्यादा प्रभावित है।

जिले की राजस्व सीमा से लगे दोनो विकासखंडो सौंसर और पाढुर्णा मे साप्ताहिक बाजार खोलने की स्वीकृति प्रदान की है। कोरोना काल मे इसे बंद किया गया था। सभी को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए साप्ताहिक बाजार लगवाने की अपील की है।

कोरोना काल से पूरे जिले मे सीमावर्ती क्षेत्रों में बस सेवा बंद है ।कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए बंद रखी है । जिला कलेक्टर श्री एस के सुमन ने 22 जून के बाद इस विषय पर प्रशासन जानकारी प्रदान करेगे।

कांग्रेस ने पद नियुक्ति पदोन्नति के लिए कांग्रेस कमेटी ने नाम मांगे है ।और पार्टी के प्रमुख अधिकारी इसकी नियुक्ति करेंगे। इस हेतु सभी कार्यकर्ता अपनी सहभागिता दिखाने मे जुटे हैं।

छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय में कोविड वैक्सीन सेंटर का सोमवार को आयोजन किया गया है। इसमें महाविद्यालय में उपस्थित सभी विद्यार्थी एवं अन्य लोग भी वैक्सीन ले सकते हैं ।यह जानकारी डाॅ अमिताभ पान्डे ने जानकारी दी कि सभी लोगों को वैक्सीन लगाना अनिवार्य अनिवार्य है। और महाविद्यालय स्तर पर कोविड वैक्सीनेशन का कार्य सोमवार को शुरू होगा।

समस्याओं से घिरी है ग्राम पंचायत देवी मुख्यालय पर नहीं रहते पंचायत सचिव पंचायत सचिव की कार्यप्रणाली से जनता में रोष व्याप्त ---------------------------------------------------------------------- सौसर विकासखंड की ग्राम पंचायत देवी में पंचायत सचिव के कार्यप्रणाली से विकास कार्य बाधित हो रहै । स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने स्वच्छता काम्प्लेक्स अधुरा होने से जनता इस शौचालय का उपयोग नहीं कर पा रही है वहीं निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं । दूसरी ओर मेंन रोड से पंचायत की ओर जाने वाली सीसी रोड जो की ग्राम के भितर जाने वाला मुख्य मार्ग है ,पिछले दो वर्ष से क्षतीग्रस्त है और कभी भी एक बड़ी दुर्घटना हो सकती है । किन्तु पंचायत सचिव की लापरवाही के चलते यह कार्य पुर्ण नहीं हो पाया । पंचायत सचिव नहीं रहते मुख्यालय पर पंचायत सचिव अपने गृहग्राम संगम सांवगा से आना जाना करते हैं जोकी ग्राम देवी से लगभग 20 से 25 की.मी. दुरी पर पड़ता है । पंचायत सचिव कभी आते हैं तो कभी आते ही नहीं परिणाम स्वरुप ग्रामीणों को छोटे-छोटे काम के लिए परेशान होना पड़ता है । पंचायत सचिव से इस सम्बन्ध में पक्ष जानना चाहा कीन्तु सम्पर्क नहीं हो पाया ।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि क्षेत्र में प्री मानसून में कपास की बोनी कर चुके किसानों को अब बीज के अंकुरण को बचाने की चिंता सता रही है। किसानों का कहना यह भी है कि शीघ्र बारिश नहीं हुई तो किसानों को दोबारा बोवनी करनी पड़ सकते हैं। बीते 3 दिन से तेज गर्मी और धूप से अंकुरम प्रभावित हो रहा है। वही मृग नक्षत्र में कपास की बोवनी करने वाले किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं ।वहीं जिले के विकासखंडसौंसर में 40 हजार हेक्टेयर में खरीफ की फसल में सर्वाधिक 30 हजार हेक्टेयर में कपास की बोवनी होती है। जिसमें 20 फ़ीसदी किसान प्री मानसून में बोवनी कर चुके हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले सेयोगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में कोविड वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से चल जारी है। प्रशासनिक अधिकारी डीजे का पूर्ण लाभ गति के साथ लाभार्थियों को दिलाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं । साथ ही हुए कोविड वैक्सीनेशन व्यक्तियों की संपूर्ण जानकारी कोविड पोर्टल के साथ ही बनाए गए नए यूआरएल पर दर्ज की जा रही है। वैक्सीनेशन कार्य की व्यवस्थाओं का जायजा लेने जिला कलेक्टर श्री एस के सुमन ने बुधवार को शासकीय गर्ल कालेजों छिन्दवाडा पहुचे और वैक्सीनेशन कार्य व पोर्टल पर एन्ट्री की प्रक्रिया का औचक निरक्षण किया।