समस्याओं से घिरी है ग्राम पंचायत देवी मुख्यालय पर नहीं रहते पंचायत सचिव पंचायत सचिव की कार्यप्रणाली से जनता में रोष व्याप्त ---------------------------------------------------------------------- सौसर विकासखंड की ग्राम पंचायत देवी में पंचायत सचिव के कार्यप्रणाली से विकास कार्य बाधित हो रहै । स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने स्वच्छता काम्प्लेक्स अधुरा होने से जनता इस शौचालय का उपयोग नहीं कर पा रही है वहीं निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं । दूसरी ओर मेंन रोड से पंचायत की ओर जाने वाली सीसी रोड जो की ग्राम के भितर जाने वाला मुख्य मार्ग है ,पिछले दो वर्ष से क्षतीग्रस्त है और कभी भी एक बड़ी दुर्घटना हो सकती है । किन्तु पंचायत सचिव की लापरवाही के चलते यह कार्य पुर्ण नहीं हो पाया । पंचायत सचिव नहीं रहते मुख्यालय पर पंचायत सचिव अपने गृहग्राम संगम सांवगा से आना जाना करते हैं जोकी ग्राम देवी से लगभग 20 से 25 की.मी. दुरी पर पड़ता है । पंचायत सचिव कभी आते हैं तो कभी आते ही नहीं परिणाम स्वरुप ग्रामीणों को छोटे-छोटे काम के लिए परेशान होना पड़ता है । पंचायत सचिव से इस सम्बन्ध में पक्ष जानना चाहा कीन्तु सम्पर्क नहीं हो पाया ।