मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले के निजी अस्पतालों में भर्ती कोरोना संध्दिग्ध बुजुर्ग की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। वही सिम्स लैब से बुधवार को जारी रिपोर्ट में दो नए कोरोना संध्दिग्ध की पुष्टि हुई है। वहीं 3 मरीजों नेकोरोना को मात देकरस्वास्थ्य हुए, और उन्हें जिला अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है।
डायबिटीज के लिए अत्यंत लाभकारी
महाराष्ट्र मध्य प्रदेश सीमावर्ती क्षेत्रों में 22 जून तक बस परिवर्तन परिवहन नहीं चलेगा यह राज्य परिवहन विभाग ने निर्णय लिया है और लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस निर्णय को लिया गया है।
जिले में मौसम की परिवर्तन और हुई बीते दिनों झमाझम बारिश ने खरीफ की फसलों की बुआई के लिए किसान अपने खेतों की ओर रुख अपना चुके हैं ।और खरीफ की फसलों की बुआई के लिए किसान अपने खेतों में कार्य कर रहे हैं ।जिस तरीके से कोयलांचल क्षेत्र के नाम से मशहूर छिंदवाड़ा जिले के विकासखंडसौंसर में सफेद सोने के नाम से कपास,ज्वार , मूंग, उड़द ,मूंगफली के साथ-साथ अन्य फसलें बोई जाती है इस हेतु किसान अपने खेतों में जुटे हैं।
जिले के विकासखंड सौंसर के ग्राम बोरगांव में संस्थान के समिति सदस्यों ने 20 जून को रक्तदान शिविर का ताज ने भवन में आयोजित किया गया है ज्ञात हो कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए और अन्य लोगों को आवश्यक पड़ने पर रक्त की आवश्यकता पड़ती है। इसी को ध्यान में रखते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि जिले में कोरोना संक्रमण की तीसरी रहा रोकने के लिए प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार को समय-सीमा की बैठक लेते हुए जिला कलेक्टर श्री सौरव कुमार सुमन ने कहा कि संक्रमण फैलने की अधिक संभावनाएं बाजार में भीड़भाड़ से होती है। इसलिए संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए बाजारों का प्रबंधन और वहां कोविड अनुकूलन व्यवहार का पालन करना अत्यावश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि इसके लिए अलग-अलग बाजार क्षेत्र के लिए वहां के व्यापारियों, जन प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और जन समुदाय को शामिल करते हुए प्रबंधन समिति का गठन करें।
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं ,कि जिले में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। मानसून के समय से पहले दस्तक देने से किसानों के चेहरे खिले हैं ।लेकिन मौसम विभाग ने एक बार फिर जिले में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं दक्षिण पश्चिमी मानसून के सक्रिय होने से जिले में अब तक 165 मी मी बारिश दर्ज की गई है। जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट भी आई है।
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार कम हुई है। वही संक्रमण की दर सरकारी आंकड़ों के अनुसार लगातार कम होती जा रही है। वहीं सोमवार को केवल तीन नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। जबकि पिछले 24 घंटों में किसी भी कोरोना संध्दिग्ध की मृत्यु नहीं हुई है।
Transcript Unavailable.
विश्व रक्तदान दिवस पर जिले के कलेक्टर से सौरव कुमार सुमन और एसपी विवेक अग्रवाल ने जिला अस्पताल में पहुंचकर विश्व रक्तदान दिवस पर इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्होंने स्वयं रक्तदान में हिस्सा लिया और लोगों को विश्व रक्तदान दिवस पर सहभागी होने के लिए प्रेरित किया।
