मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं ,कि जिले में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। मानसून के समय से पहले दस्तक देने से किसानों के चेहरे खिले हैं ।लेकिन मौसम विभाग ने एक बार फिर जिले में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं दक्षिण पश्चिमी मानसून के सक्रिय होने से जिले में अब तक 165 मी मी बारिश दर्ज की गई है। जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट भी आई है।
